Monday, February 9, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

उत्तराखंड पुलिस में फाइल राज! रिटायर हो चुका अधिकारी दो महीने तक करता रहा ड्यूटी

February 9, 2026
in उत्तराखंड, क्राइम
उत्तराखंड पुलिस में फाइल राज! रिटायर हो चुका अधिकारी दो महीने तक करता रहा ड्यूटी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून/हरिद्वार।
उत्तराखंड में प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में तैनात एक दलनायक की अनिवार्य सेवानिवृत्ति का शासनादेश करीब दो महीने तक पुलिस मुख्यालय तक पहुंच ही नहीं पाया। नतीजतन, जिस अधिकारी की सेवाएं दिसंबर 2025 में समाप्त होनी थीं, वह फरवरी 2026 तक नौकरी करता रहा।

मामला उजागर होने के बाद अब इसकी जांच डीआईजी पीएसी को सौंपी गई है, जबकि पूरे घटनाक्रम को विभागीय स्तर पर गंभीर लापरवाही माना जा रहा है।

You might also like

हल्द्वानी SDM कोर्ट बंद होने पर भड़के जनप्रतिनिधि, विधायक सुमित हृदयेश और पार्षद बैठे धरने पर 

आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए खुश खबरी, जल्द बढ़ सकता है मानदेय

सड़कें काटीं, नियम तोड़े… अब प्रशासन ने कर दी सभी अनुमतियां रद्द

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार 40वीं वाहिनी पीएसी में तैनात दलनायक खजांची लाल पर वर्ष 2025 में कई गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे थे। विभागीय जांच कराई गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद गृह विभाग ने भी स्वतंत्र जांच कराई।

सभी तथ्यों के आधार पर मुख्यमंत्री के अनुमोदन से 16 दिसंबर 2025 को खजांची लाल की अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश जारी कर दिया गया। सामान्य परिस्थितियों में ऐसे आदेश दो-चार दिनों के भीतर पुलिस मुख्यालय पहुंच जाते हैं, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ।

दो महीने तक लटका रहा आदेश

हैरानी की बात यह रही कि करीब दो माह तक यह शासनादेश पुलिस मुख्यालय तक नहीं पहुंच सका। इस दौरान संबंधित अधिकारी नियमित रूप से सेवा में बना रहा। जब विभागीय अधिकारियों को इस चूक की जानकारी हुई, तब 4 फरवरी 2026 को शासन की अनुमति लेकर आईजी पीएसी स्तर से दोबारा सेवानिवृत्ति का आदेश जारी करना पड़ा।

जांच के आदेश, जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज

इस पूरे प्रकरण को गंभीर मानते हुए डीजीपी दीपम सेठ ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच डीआईजी पीएसी मुकेश कुमार को सौंपी गई है और जल्द से जल्द रिपोर्ट तलब की गई है।

डीजीपी के अनुसार,

“यह एक गंभीर प्रशासनिक चूक है। यह जांच का विषय है कि आदेश बीच में कैसे रुका और कहीं यह गलत हाथों में तो नहीं चला गया।”

सिस्टम पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर शासन से लेकर पुलिस मुख्यालय तक की फाइल मूवमेंट प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय रहते मामला सामने न आता, तो अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश लंबे समय तक दबा रह सकता था।

अब देखना यह होगा कि जांच रिपोर्ट में लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की पहचान हो पाती है या नहीं, और क्या उनके खिलाफ कार्रवाई होती है।

Tags: Administrative Lapsecompulsory retirementDGP UttarakhandDIG PAC InquiryGovernment Order DelayLatest Uttarakhand newsPAC HaridwarPolice AdministrationPolice HeadquartersUttarakhand Home DepartmentUttarakhand newsUttarakhand police

Previous Post

करीबी हो या बड़ा नेता, टिकट उसी को मिलेगा जो जिताएगा” – हरक सिंह रावत

Next Post

आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए खुश खबरी, जल्द बढ़ सकता है मानदेय

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

हल्द्वानी SDM कोर्ट बंद होने पर भड़के जनप्रतिनिधि, विधायक सुमित हृदयेश और पार्षद बैठे धरने पर 
उत्तराखंड

हल्द्वानी SDM कोर्ट बंद होने पर भड़के जनप्रतिनिधि, विधायक सुमित हृदयेश और पार्षद बैठे धरने पर 

by Seemaukb
February 9, 2026
अजब- गजब : कर्ज़ में डूबे उत्तराखंड में मंत्रियों को तोहफा, यात्रा भत्ता 60 से 90 हजार
उत्तराखंड

आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए खुश खबरी, जल्द बढ़ सकता है मानदेय

by Seemaukb
February 9, 2026
Next Post
अजब- गजब : कर्ज़ में डूबे उत्तराखंड में मंत्रियों को तोहफा, यात्रा भत्ता 60 से 90 हजार

आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए खुश खबरी, जल्द बढ़ सकता है मानदेय

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बहुउद्देशीय शिविर के नाम पर मरीजों के साथ खिलवाड़, अल्मोड़ा जिला अस्पताल बंद

बहुउद्देशीय शिविर के नाम पर मरीजों के साथ खिलवाड़, अल्मोड़ा जिला अस्पताल बंद

September 23, 2025
बड़ी खबर: कैश के साथ कांग्रेस के तीन विधायक गिरफ्तार

बड़ी खबर: कैश के साथ कांग्रेस के तीन विधायक गिरफ्तार

July 31, 2022

Don't miss it

हल्द्वानी SDM कोर्ट बंद होने पर भड़के जनप्रतिनिधि, विधायक सुमित हृदयेश और पार्षद बैठे धरने पर 
उत्तराखंड

हल्द्वानी SDM कोर्ट बंद होने पर भड़के जनप्रतिनिधि, विधायक सुमित हृदयेश और पार्षद बैठे धरने पर 

February 9, 2026
अजब- गजब : कर्ज़ में डूबे उत्तराखंड में मंत्रियों को तोहफा, यात्रा भत्ता 60 से 90 हजार
उत्तराखंड

आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए खुश खबरी, जल्द बढ़ सकता है मानदेय

February 9, 2026
उत्तराखंड पुलिस में फाइल राज! रिटायर हो चुका अधिकारी दो महीने तक करता रहा ड्यूटी
उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस में फाइल राज! रिटायर हो चुका अधिकारी दो महीने तक करता रहा ड्यूटी

February 9, 2026
करीबी हो या बड़ा नेता, टिकट उसी को मिलेगा जो जिताएगा” – हरक सिंह रावत
राजनीती

करीबी हो या बड़ा नेता, टिकट उसी को मिलेगा जो जिताएगा” – हरक सिंह रावत

February 9, 2026
Gold Silver Price Today: बजट के बाद सर्राफा बाजार में बड़ी टूट, सोना-चांदी धड़ाम
वेल्थ

Gold Silver Price Today: गिरावट के बाद जोरदार वापसी, सोना-चांदी ने मारी लंबी छलांग

February 9, 2026
सड़कें काटीं, नियम तोड़े… अब प्रशासन ने कर दी सभी अनुमतियां रद्द
उत्तराखंड

सड़कें काटीं, नियम तोड़े… अब प्रशासन ने कर दी सभी अनुमतियां रद्द

February 8, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • हल्द्वानी SDM कोर्ट बंद होने पर भड़के जनप्रतिनिधि, विधायक सुमित हृदयेश और पार्षद बैठे धरने पर 
  • आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए खुश खबरी, जल्द बढ़ सकता है मानदेय
  • उत्तराखंड पुलिस में फाइल राज! रिटायर हो चुका अधिकारी दो महीने तक करता रहा ड्यूटी

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.