Sunday, September 27, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर: दिसंबर में कोई बड़ा हादसा नहीं, जोशीमठ धंसाव पर चिन्ता

January 4, 2023
in उत्तराखंड
बड़ी खबर: दिसंबर में कोई बड़ा हादसा नहीं, जोशीमठ धंसाव पर चिन्ता
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून स्थित थिंक टैंक एसडीसी फाउंडेशन हर महीने उत्तराखंड में आने वाली प्रमुख प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं पर रिपोर्ट जारी कर रहा है । इस क्रम मे एसडीसी की दिसंबर 2022 पर तीसरी रिपोर्ट जारी हुई है । फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल के अनुसार इस रिपोर्ट में राज्य में पूरे महीने आने वाली प्रमुख आपदाओं और दुर्घटनाओं का डॉक्यूमेंटेशन किया जा रहा है । यह रिपोर्ट राज्य में प्रमुख आपदाओं और दुर्घटनाओं को एक स्थान पर संगृहीत करने का प्रयास कर रही है । रिपोर्ट मुख्य रूप में विश्वसनीय हिन्दी और अंग्रेजी अखबारों और न्यूज़ पोर्टल्स में छपी खबरों पर आधारित है ।

उत्तराखंड उदास दिसंबर 2022

You might also like

मौहब्बेवाला में हादसों पर लगेगा ब्रेक! 24×7 पेट्रोलिंग, चेकिंग और CCTV की तैयारी

ED के दरबार में हरीश रावत! VPDO भर्ती केस में पूछताछ, चंदन जीना कनेक्शन पर बढ़ी नजर

पैसों की कमी से नहीं रुकेगा बच्चों का इलाज! रेयर डिजीज के 10 मरीजों को ₹9.60 लाख की मदद

उत्तराखंड डिजास्टर एंड एक्सीडेंट सिनोप्सिस (उदास) की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में दिसम्बर के महीने में कोई बड़ी आपदा या दुर्घटना नहीं हुई लेकिन जोशीमठ में लगातार हो रहे भूधंसाव पर इस रिपोर्ट में चिन्ता जताई गई है। इसके साथ ही एक सड़क दुर्घटना में क्रिकेटर ऋषभ पंत के घायल होने की घटना को भी एक चेतावनी के रूप में देखा गया है।

रिपोर्ट का प्रमुख हिस्सा इस बार जोशीमठ के भूधंसाव को लेकर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शहर के 500 से ज्यादा घर रहने लायक नहीं रह गये हैं। लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने स्थिति से निपटने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है, जिसके कारण उन्हें 24 दिसम्बर को सड़कों पर उतरना पड़ा। इस दिन शहर के करीब 800 दुकानें विरोध स्वरूप बंद रहीं।

जोशीमठ धंसाव के कारणों का भी रिपोर्ट में जिक्र किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विशेषज्ञों के अनुसार भूधंसाव का कारण बेतरतीब निर्माण, पानी की सतह का रिसाव, ऊपरी मिट्टी का कटाव और मानव जनित कारणों से जल धाराओं के प्राकृतिक प्र्रवाह में रुकावट है। शहर भूगर्भीय रूप से संवेदनशील है, जो पूर्व-पश्चिम में चलने वाली रिज पर स्थित है। शहर के ठीक नीचे विष्णुप्रयाग के दक्षिण-पश्चिम में, धौलीगंगा और अलकनंदा नदियों का संगम है। नदी से होने वाला कटाव भी इस भूधंसाव के लिए जिम्मेदार है।

उदास की दिसम्बर महीने की रिपोर्ट में क्रिकेटर ऋषभ पंत के कार दुर्घटना में घायल हो जाने की घटना पर भी फोकस किया गया है और इस सड़क हादसे को एक चुनौती के रूप में देखा गया है। ऋषभ पंत की कार 30 दिसंम्बर की सुबह दिल्ली देहरादून रूट पर आते हुए रुड़की के पास डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बाद में कार में आग लग गई थी। इस दुर्घटना का कारण क्रिकेटर ऋषभ पंत को पहले झपकी आना बताया गया। उन्होंने कार के आगे अचानक गड्ढा आ जाने को बाद मे दुर्घटना का कारण बताया है। उत्तराखंड में निरंतर जारी कई रोड ऐक्सिडेंट में सड़कों की दुर्दशा को जिम्मेदार माना जाता है।

  • उत्तराखंड और आपदा प्रबंधन

अनूप नौटियाल ने उम्मीद जताई कि उदास मंथली रिपोर्ट राजनीतिज्ञों, नीति निर्माताओं, अधिकारियों, शोधार्थियों, शैक्षिक संस्थाओं, सिविल सोसायटी आग्रेनाइजेशन और मीडिया के लोगों के लिए सहायक होगी। साथ ही दुर्घटना और आपदाओं से होने वाले नुकसान के न्यूनीकरण के लिए नीतियां बनाते समय भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। 

उत्तराखंड आपदाओं की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है और अपने अध्ययनों के आधार पर वैज्ञानिक यहां भूस्खलन, भूकंप आने की आशंका लगातार जताते रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में विशेष तौर पर आपदा तंत्र को मजबूत करने की सख्त जरूरत है।

आपदा प्रबंधन का ओडिशा मॉडल

अनूप नौटियाल ने कहा की उत्तराखंड को आपदा प्रबंधन के लिए ओडिशा मॉडल से सीख लेने की ज़रूरत है। ओडिशा मॉडल की सराहना यूनाइटेड नेशंस ने भी की हैं। आपदा जोखिम शासन को मजबूत करने, तैयारियों और परिदृश्य योजना में निवेश करने और आपदा जोखिम की अधिक समझ फैलाने पर ओडिशा मॉडल महत्वपूर्ण सबक देता है।ओडिशा मे 1999 के चक्रवात मे लगभग 10,000 लोग मारे गए और यह कभी दोहराया नहीं गया है। 

Tags: dehradun newslatest Uttarakhand news in Hinditoday's latest Uttarakhand news in Hindiuttarakhand news today
Previous Post

Aadhar Card update: अब आप बिना डॉक्यूमेंट के भी आधार कार्ड पर अपना पता कर सकते है अपडेट

Next Post

बड़ी खबर: जागिए सरकार एमबीबीएस की खाली सीटों को भरने के लिए किसका इंतजार

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बड़ी खबर : पढ़ाई छूटी तो प्रशासन बना सहारा, देहरादून में 112 ड्रॉपआउट छात्राओं की स्कूल में वापसी
उत्तराखंड

मौहब्बेवाला में हादसों पर लगेगा ब्रेक! 24×7 पेट्रोलिंग, चेकिंग और CCTV की तैयारी

by Seemaukb
September 26, 2026
ED के दरबार में हरीश रावत! VPDO भर्ती केस में पूछताछ, चंदन जीना कनेक्शन पर बढ़ी नजर
उत्तराखंड

ED के दरबार में हरीश रावत! VPDO भर्ती केस में पूछताछ, चंदन जीना कनेक्शन पर बढ़ी नजर

by Seemaukb
September 26, 2026
Next Post
बड़ी खबर: जागिए सरकार एमबीबीएस की खाली सीटों को भरने के लिए किसका इंतजार

बड़ी खबर: जागिए सरकार एमबीबीएस की खाली सीटों को भरने के लिए किसका इंतजार

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

हिस्ट्रीशीटर दंपति ने नाबालिग बेटे से करवाई हेरोइन तस्करी, STF ने 33 लाख की स्मैक की बरामद

हिस्ट्रीशीटर दंपति ने नाबालिग बेटे से करवाई हेरोइन तस्करी, STF ने 33 लाख की स्मैक की बरामद

January 25, 2026
एसजीआरआरयू क्रिकेट फाइनल में  मेडिकल व नर्सिंग की टीमें चमकीं

एसजीआरआरयू क्रिकेट फाइनल में मेडिकल व नर्सिंग की टीमें चमकीं

March 1, 2024

Don't miss it

बड़ी खबर : पढ़ाई छूटी तो प्रशासन बना सहारा, देहरादून में 112 ड्रॉपआउट छात्राओं की स्कूल में वापसी
उत्तराखंड

मौहब्बेवाला में हादसों पर लगेगा ब्रेक! 24×7 पेट्रोलिंग, चेकिंग और CCTV की तैयारी

September 26, 2026
उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026: दीक्षांशु नेगी के तूफानी शतक से ऋषिकेश रिवर किंग्स की बड़ी जीत, देहरादून वॉरियर्स को 56 रन से हराया
क्रिकेट

उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026: दीक्षांशु नेगी के तूफानी शतक से ऋषिकेश रिवर किंग्स की बड़ी जीत, देहरादून वॉरियर्स को 56 रन से हराया

September 26, 2026
ब्रेकिंग: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
क्राइम

ब्रेकिंग: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

September 26, 2026
बेल्जियम में गूंजी SGRR की विशेषज्ञता, डॉ. पंकज गर्ग ने अंतरराष्ट्रीय कैंसर शोध बैठक में लिया हिस्सा
हेल्थ

बेल्जियम में गूंजी SGRR की विशेषज्ञता, डॉ. पंकज गर्ग ने अंतरराष्ट्रीय कैंसर शोध बैठक में लिया हिस्सा

September 26, 2026
ED के दरबार में हरीश रावत! VPDO भर्ती केस में पूछताछ, चंदन जीना कनेक्शन पर बढ़ी नजर
उत्तराखंड

ED के दरबार में हरीश रावत! VPDO भर्ती केस में पूछताछ, चंदन जीना कनेक्शन पर बढ़ी नजर

September 26, 2026
पैसों की कमी से नहीं रुकेगा बच्चों का इलाज! रेयर डिजीज के 10 मरीजों को ₹9.60 लाख की मदद
उत्तराखंड

पैसों की कमी से नहीं रुकेगा बच्चों का इलाज! रेयर डिजीज के 10 मरीजों को ₹9.60 लाख की मदद

September 26, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • मौहब्बेवाला में हादसों पर लगेगा ब्रेक! 24×7 पेट्रोलिंग, चेकिंग और CCTV की तैयारी
  • उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026: दीक्षांशु नेगी के तूफानी शतक से ऋषिकेश रिवर किंग्स की बड़ी जीत, देहरादून वॉरियर्स को 56 रन से हराया
  • ब्रेकिंग: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.