Friday, October 23, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

Uttarakhand Weather: पहाड़ों में आज से बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

March 7, 2026
in मौसम
मौसम ने बदली करवट: केदारनाथ–गंगोत्री समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार से राज्य के पर्वतीय जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिससे मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। विशेष रूप से 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की संभावना अधिक बताई जा रही है। हालांकि फिलहाल प्रदेश में किसी प्रकार की खराब मौसम की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

You might also like

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न! 16 अक्टूबर तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम लेगा यू-टर्न! पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में कैसा रहेगा हाल?

उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी! देहरादून-हरिद्वार समेत 3 जिलों में आंधी, ओले और तेज बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों में होने वाली बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी जिलों के तापमान पर भी देखने को मिलेगा। इससे आने वाले दिनों में हल्की ठंड का अहसास बढ़ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 12 मार्च तक प्रदेश में मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बना रह सकता है।

अगर बीते दिन के मौसम की बात करें तो देहरादून समेत कई इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे, जिससे तेज धूप से लोगों को राहत मिली। हालांकि तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई। शुक्रवार को दून में अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 5 डिग्री ज्यादा था।

पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर में दिन का अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 3 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 6 डिग्री अधिक रहा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश-बर्फबारी से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल सकती है।

Tags: Chamoli weatherDehradun weather updatePithoragarh WeatherUttarakhand Mausam SamacharUttarakhand Rain ForecastUttarakhand Snowfall ForecastUttarakhand Snowfall NewsUttarakhand weather newsUttarakhand weather todayUttarakhand weather updateUttarkashi WeatherWeather Update Uttarakhand
Previous Post

हरिद्वार में आज अमित शाह का बड़ा दौरा, वैरागी द्वीप में जनसभा और नेताओं संग मंथन

Next Post

चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम चरण में, 8–9 कंपनियां देंगी सेवा

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न! 16 अक्टूबर तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
मौसम

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न! 16 अक्टूबर तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

by Seemaukb
October 13, 2026
सावधान: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी
मौसम

उत्तराखंड में मौसम लेगा यू-टर्न! पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में कैसा रहेगा हाल?

by Seemaukb
October 11, 2026
Next Post
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम चरण में, 8–9 कंपनियां देंगी सेवा

चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम चरण में, 8–9 कंपनियां देंगी सेवा

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: पुलिस के कोर्स में शामिल हुई हिंदी में लिखी कानून की किताबें

बड़ी खबर: पुलिस के कोर्स में शामिल हुई हिंदी में लिखी कानून की किताबें

September 14, 2023
जिंदा था शख्स, कागजों में कर दिया ‘दफन’! जमीन हड़पने को फर्जी वसीयत और श्मशान की रसीद तक बना डाली, 3 पर FIR

जिंदा था शख्स, कागजों में कर दिया ‘दफन’! जमीन हड़पने को फर्जी वसीयत और श्मशान की रसीद तक बना डाली, 3 पर FIR

October 7, 2026

Don't miss it

Dehradun News: पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक नो एंट्री, अतिक्रमण करने वालों पर चलेगा प्रशासन का डंडा
उत्तराखंड

Dehradun News: पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक नो एंट्री, अतिक्रमण करने वालों पर चलेगा प्रशासन का डंडा

October 23, 2026
देहरादून के नामी स्कूल में बवाल! शिक्षक पर 15 छात्राओं से बैड टच के आरोप, शिकायत के बाद छात्रा को धमकाने का दावा
क्राइम

देहरादून के नामी स्कूल में बवाल! शिक्षक पर 15 छात्राओं से बैड टच के आरोप, शिकायत के बाद छात्रा को धमकाने का दावा

October 23, 2026
160 पीजी डॉक्टरों को मिला जिंदगी बचाने का हुनर, एसजीआरआर में बीएलएस-एसीएलएस की ट्रेनिंग
उत्तराखंड

160 पीजी डॉक्टरों को मिला जिंदगी बचाने का हुनर, एसजीआरआर में बीएलएस-एसीएलएस की ट्रेनिंग

October 23, 2026
अंकिता केस में VIP का सस्पेंस बरकरार, राठौड़ नार्को टेस्ट को तैयार; उर्मिला सनावर पहुंचीं CBI कोर्ट
क्राइम

अंकिता केस में VIP का सस्पेंस बरकरार, राठौड़ नार्को टेस्ट को तैयार; उर्मिला सनावर पहुंचीं CBI कोर्ट

October 23, 2026
श्रम विभाग की लापरवाही! पति की मौत के बाद भी नहीं मिला कार्ड, ₹2 लाख की मदद से महरूम रह गई विधवा
क्राइम

श्रम विभाग की लापरवाही! पति की मौत के बाद भी नहीं मिला कार्ड, ₹2 लाख की मदद से महरूम रह गई विधवा

October 23, 2026
देहरादून में महिला न्यायिक अधिकारी को सुनसान गली में ले जाने का आरोप, रैपिडो चालक पर केस दर्ज
क्राइम

देहरादून में महिला न्यायिक अधिकारी को सुनसान गली में ले जाने का आरोप, रैपिडो चालक पर केस दर्ज

October 23, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • Dehradun News: पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक नो एंट्री, अतिक्रमण करने वालों पर चलेगा प्रशासन का डंडा
  • देहरादून के नामी स्कूल में बवाल! शिक्षक पर 15 छात्राओं से बैड टच के आरोप, शिकायत के बाद छात्रा को धमकाने का दावा
  • 160 पीजी डॉक्टरों को मिला जिंदगी बचाने का हुनर, एसजीआरआर में बीएलएस-एसीएलएस की ट्रेनिंग

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.