Thursday, October 22, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

धमाकों से दहला भटवाड़ी: तहसील भवन निर्माण बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पांच घरों में पड़ी दरारें

February 20, 2026
in उत्तराखंड
धमाकों से दहला भटवाड़ी: तहसील भवन निर्माण बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पांच घरों में पड़ी दरारें
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तरकाशी: भटवाड़ी विकासखंड मुख्यालय के ढुमक नामे तोक में निर्माणाधीन तहसील भवन के लिए चट्टानों को तोड़ने के दौरान किए जा रहे विस्फोटों से आसपास के करीब पांच मकानों में दरारें आ गई हैं। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

पुनर्वास के बाद बनाए घर फिर खतरे में

स्थानीय निवासी अभिषेक रमोला, सुनील नौटियाल, सूरज नौटियाल, जगन्नाथ प्रसाद और अंकित सेमवाल ने बताया कि वर्ष 2010, 2012 और 2013 की आपदाओं में उनके पुराने मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके बाद शासन-प्रशासन की ओर से ढुमक क्षेत्र में पुनर्वास के तहत भूमि आवंटित की गई। लंबी प्रक्रिया और आर्थिक संघर्ष के बाद उन्होंने यहां नए घर बनाए, लेकिन अब निर्माण कार्य के चलते उनकी सुरक्षा पर फिर संकट मंडरा रहा है।

You might also like

Dehradun News: दिव्यांग शिविर में 25 प्रमाण पत्र जारी, 7 के खुले बैंक खाते; कल डोईवाला में लगेगा कैंप

रात में गांव पहुंचे अफसर, ग्रामीणों ने खोली समस्याओं की पोल; CDO ने दिए कार्रवाई के निर्देश

जौनसारी ST का दर्जा सिर्फ जाति या क्षेत्र से भी जुड़ा है मामला? पुराने दस्तावेजों ने खोली परतें

रात में हो रहे विस्फोट से बढ़ी चिंता

ग्रामीणों का आरोप है कि तहसील भवन निर्माण के लिए रात के समय चट्टानों को काटने हेतु विस्फोट किए जा रहे हैं। इन धमाकों से कंपन इतना तेज होता है कि मकानों और सुरक्षा दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग और ठेकेदार को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

अभिषेक रमोला ने बताया कि विस्फोटों से परिवारों में भय का माहौल है और बच्चों व बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नियमानुसार सुरक्षित तरीके से निर्माण कार्य नहीं कराया गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

विभाग की सफाई

लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के सहायक अभियंता स्वराज चौहान ने कहा कि ठेकेदार को विस्फोट करने की अनुमति नहीं दी गई है और उन्हें इस संबंध में चेतावनी भी जारी की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आगे किसी प्रकार का नुकसान होता है तो उसकी भरपाई ठेकेदार को स्वयं करनी होगी।

Tags: Bhatwari NewsBlast DamageDhumak BhatwariHouses Cracked Due to ExplosionPWD UttarakhandRock Blasting IssueTehsil Building ConstructionUttarakhand Breaking NewsUttarakhand Local Newsuttarkashi news
Previous Post

नकल पर वार तो परीक्षा रद्द तय! 10–12 केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की पैनी नजर, 100 गज में धारा 163 लागू

Next Post

धर्म की आड़ में रिश्ता? महंत पर लिव-इन और बेटी का आरोप, हाईकोर्ट की कड़ी फटकार

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

Dehradun News: दिव्यांग शिविर में 25 प्रमाण पत्र जारी, 7 के खुले बैंक खाते; कल डोईवाला में लगेगा कैंप
उत्तराखंड

Dehradun News: दिव्यांग शिविर में 25 प्रमाण पत्र जारी, 7 के खुले बैंक खाते; कल डोईवाला में लगेगा कैंप

by Seemaukb
October 21, 2026
रात में गांव पहुंचे अफसर, ग्रामीणों ने खोली समस्याओं की पोल; CDO ने दिए कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड

रात में गांव पहुंचे अफसर, ग्रामीणों ने खोली समस्याओं की पोल; CDO ने दिए कार्रवाई के निर्देश

by Seemaukb
October 21, 2026
Next Post
धर्म की आड़ में रिश्ता? महंत पर लिव-इन और बेटी का आरोप, हाईकोर्ट की कड़ी फटकार

धर्म की आड़ में रिश्ता? महंत पर लिव-इन और बेटी का आरोप, हाईकोर्ट की कड़ी फटकार

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 12 फरवरी को, बजट प्रस्ताव और भू-कानून पर होगी चर्चा

बड़ी खबर: प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 12 फरवरी को, बजट प्रस्ताव और भू-कानून पर होगी चर्चा

February 7, 2025
Weather update: उत्तराखंड में बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आठ मई तक मौसम का पूर्वानुमान किया जारी।पांच जिलों में बारिश की जताई सम्भावना

May 5, 2023

Don't miss it

देहरादून में महिलाओं के हाथों में रामलीला की कमान, 25 अक्टूबर से नकरौंदा में सजेगा मंच
एंटरटेनमेंट

देहरादून में महिलाओं के हाथों में रामलीला की कमान, 25 अक्टूबर से नकरौंदा में सजेगा मंच

October 21, 2026
Dehradun News: दिव्यांग शिविर में 25 प्रमाण पत्र जारी, 7 के खुले बैंक खाते; कल डोईवाला में लगेगा कैंप
उत्तराखंड

Dehradun News: दिव्यांग शिविर में 25 प्रमाण पत्र जारी, 7 के खुले बैंक खाते; कल डोईवाला में लगेगा कैंप

October 21, 2026
रात में गांव पहुंचे अफसर, ग्रामीणों ने खोली समस्याओं की पोल; CDO ने दिए कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड

रात में गांव पहुंचे अफसर, ग्रामीणों ने खोली समस्याओं की पोल; CDO ने दिए कार्रवाई के निर्देश

October 21, 2026
जौनसारी ST का दर्जा सिर्फ जाति या क्षेत्र से भी जुड़ा है मामला? पुराने दस्तावेजों ने खोली परतें
उत्तराखंड

जौनसारी ST का दर्जा सिर्फ जाति या क्षेत्र से भी जुड़ा है मामला? पुराने दस्तावेजों ने खोली परतें

October 21, 2026
SBI Data Leak: SBI ग्राहकों में हड़कंप! 3,897 लोगों की निजी जानकारी लीक, कहीं आपका नाम भी तो नहीं?
देश-दुनिया

SBI Data Leak: SBI ग्राहकों में हड़कंप! 3,897 लोगों की निजी जानकारी लीक, कहीं आपका नाम भी तो नहीं?

October 21, 2026
डोभाल पर राहुल के बयान से सियासी संग्राम, हरदा बोले- विरोध करना नासमझी!
राजनीती

डोभाल पर राहुल के बयान से सियासी संग्राम, हरदा बोले- विरोध करना नासमझी!

October 21, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • देहरादून में महिलाओं के हाथों में रामलीला की कमान, 25 अक्टूबर से नकरौंदा में सजेगा मंच
  • Dehradun News: दिव्यांग शिविर में 25 प्रमाण पत्र जारी, 7 के खुले बैंक खाते; कल डोईवाला में लगेगा कैंप
  • रात में गांव पहुंचे अफसर, ग्रामीणों ने खोली समस्याओं की पोल; CDO ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.