देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अत्यधिक बारिश होने की चेतावनी जारी की है। साथ ही लोगों को सावधान रहने के लिए भी कहा है।
मौसम विभाग ने 19 जुलाई को प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए दी ये सलाह:
छोटी नदी नालों में भारी बारिश के कारण ऊफान आ सकता है। इसलिए नदी नालों के समीप रहने वाले बस्तियों के लोगों को सावधान किया जाए।
पर्वतीय और भूस्खलन वाले स्थानों पर आवागमन के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।
संवेदनशील इलाकों में बड़े भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं राजमार्ग में अवरोध हो सकता है।
निचले इलाकों में जलभराव तथा नदी नालों के जलस्तर में अचानक उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है।













