Saturday, July 25, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

Rudrapur: शॉर्ट सर्किट से चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग

June 20, 2023
in उत्तराखंड
Rudrapur: शॉर्ट सर्किट से चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नैनीताल रोड पर मौजूद चार मंजिला इमारत पर शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। इमारत में निजी बैंक, शराब की दुकान और एक रेस्टोरेंट है। आग लगते ही बिल्डिंग में मौजूद लोग बाहर की ओर भागे, जबकि तीन लोग भीतर ही फंस गए। सूचना पर दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के साथ ही तीन लोगों को सकुशल बचाया। इस दौरान इमारत के बाहर खड़ीं पांच बाइक-स्कूटी आग की चपेट में आ गई। भीषण आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को दो घंटे का समय लग गया।

सोमवार शाम नैनीताल रोड पर 31वीं वाहिनी पीएसी गेट के सामने चार मंजिला इमारत के प्रथम तल में एक शराब की दुकान, इंडसइंड बैंक और दूसरे तल में मसाला टाउन रेस्टोरेंट है। इमारत के बाहर पीवीसी फाइबर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई और कुछ ही देर इमारत के बाहर की ओर आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगीं। अफरातरफरी के बीच इमारत में मौजूद सभी लोग बाहर की ओर भागे लेकिन तीन लोग फंस गए।

You might also like

पहाड़ी खाने का बढ़ा क्रेज! हिमालयन भोजनालय में उमड़ रहे पर्यटक, महिलाओं की हो रही शानदार कमाई

उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहन जंतर-मंतर धरने में पहुंचा कांस्टेबल? वायरल वीडियो की जांच में जुटा पुलिस मुख्यालय

भ्रष्टाचारियों पर क्यों मेहरबान सिस्टम? 40 मामलों में अभियोजन स्वीकृति अब भी लंबित

सूचना पर दो वाहन लेकर मौके पर पहुंचे रुद्रपुर फायर स्टेशन के दमकलकर्मियों ने इमारत में फंसे तीन लोगों को सकुशल बाहर निकाला। आग पर काबू पाने के लिए पंतनगर फायर स्टेशन से भी दो वाहन बुलाने पड़े। लगभग सभी वाहनों को दो-दो चक्कर पानी लाना पड़ा। जब जाकर आग बुझ पाई। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही।

बिल्डिंग स्वामी ने किया 50 लाख की हानि का दावा

सूचना पर विधायक शिव अरोरा, एसडीएम मनीष बिष्ट, सीएफओ वंश बहादुर यादव, एफएसओ गिरीश बिष्ट, ट्रांजिट कैंप एसएचओ सुंदरम शर्मा, ट्रैफिक प्रभारी विजय विक्रम सहित तमाम लोग अपनी-अपनी टीम के साथ माैके पर पहुंचे और जायजा लिया। विधायक ने पीड़ितों की संभावित मदद करने का आश्वासन दिया। बिल्डिंग स्वामी राजेश डाबर ने करीब 50 लाख रुपये की हानि का दावा किया है। इसके अलावा सभी प्रतिष्ठान स्वामियों को भी नुकसान हुआ है। सीएफओ वंश बहादुर यादव का कहना है कि नुकसान का आकलन कर घटना की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रेस्टोरेंट के अंदर का पूरा सामान जलने की आंशका

इमारत के प्रथम तल में मौजूद शराब की दुकान में बाहर की ओर काफी नुकसान हुआ। दुकान के अंदर रखी शराब आग की चपेट में नहीं आ सकी। जबकि आग की चपेट में आई बाइक इसी दुकान के बाहर खड़ी थी। इसके अलावा बगल में मौजूद बैंक अंदर की ओर से पूरी तरह सकुशल बच गया। लेकिन दूसरे तल में मौजूद रेस्टोरेंट के पूरी तरह से जल जाने की आंशका है।

पीवीसी फाइबर में तुरंत पकड़ती है आग

बिल्डिंगों के बाहर सजावट के लिए लगने वाली पीवीसी फाइबर तुरंत आग पकड़ती हैं। इसी तरह पिछले वर्ष शहर के गुरु मां इलेक्ट्रानिक्स में भी पीवीसी फाइबर पर आग लगी थी। वहां मौजूद सभी लोगों की जुबान में वह हादसा आ रहा था। इमारत के बगल में निजी अस्पताल भी मौजूद था। यदि आग ज्यादा भड़कती तो बड़ी घटना होने की संभावना थी। 

बैंक का अलार्म बजते ही बाहर की ओर भागे कर्मचारी

रुद्रपुर। बैंक में मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि वह कंप्यूटर में काम कर रहे थे और जल्दी काम निपटाकर घर जाने की तैयारी में थे लेकिन अचानक बैंक का अलार्म बजा और सभी कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी बाहर की ओर भागे तो देखा कि बिल्डिंग में बाहर की ओर आग की लपटें निकल रही थीं। घटना से कुछ महिला कर्मचारी भयभीत हो गईं। जानकारी के अनुसार बैंक को अधिक नुकसान नहीं हुआ है। 

बैंक के नजदीक हाईड्रेंट होता तो शायद कम होता नुकसान

शहर की नैनीताल रोड पर अधिकतर भीड़ होती है। शहर के तमाम बड़े होटल, शराब की दुकान, बैंक और शॉपिंग मार्ट इसी रोड पर मौजूद है। इस कारण वहां पर एक फायर हाईड्रेंट की आवश्यकता अधिक महसूस हुई। यदि वहां फायर हाईड्रेंट होता शायद बिल्डिंग में कम नुकसान होता। 

नैनीताल रोड पर घंटों लगा रहा जाम

रुद्रपुर। नैनीताल रोड पर मौजूद बिल्डिंग में आग लगने से वहां से निकलने वाला हर व्यक्ति रुक कर घटना काे देखने लगा। इस दौरान सड़क पर एक तरफ की लेन में वाहनों का घंटों तक जाम रहा और वाहन रेंगते हुए नजर आए। करीब एक घंटे बाद जब भीड़ हटी तो यातायात शुरू हुआ। 

Tags: nenitaal news livetoday's latest Uttarakhand news Hindi samacharUttarakhand news in Hindiuttarakhand news today
Previous Post

Big breking: सड़क निर्माण आंदोलन को यूकेडी का समर्थन

Next Post

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड राज्य कर विभाग में बंपर प्रमोशन।देखे लिस्ट

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

पहाड़ी खाने का बढ़ा क्रेज! हिमालयन भोजनालय में उमड़ रहे पर्यटक, महिलाओं की हो रही शानदार कमाई
उत्तराखंड

पहाड़ी खाने का बढ़ा क्रेज! हिमालयन भोजनालय में उमड़ रहे पर्यटक, महिलाओं की हो रही शानदार कमाई

by Seemaukb
July 24, 2026
उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहन जंतर-मंतर धरने में पहुंचा कांस्टेबल? वायरल वीडियो की जांच में जुटा पुलिस मुख्यालय
उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहन जंतर-मंतर धरने में पहुंचा कांस्टेबल? वायरल वीडियो की जांच में जुटा पुलिस मुख्यालय

by Seemaukb
July 24, 2026
Next Post
बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड राज्य कर विभाग में बंपर प्रमोशन।देखे लिस्ट

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड राज्य कर विभाग में बंपर प्रमोशन।देखे लिस्ट

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: एमडीडीए ने अवैध प्लाटिंग पर कसा शिकंजा। 600 बीघा भूमि में प्लॉटिंग को किया ध्वस्त

बड़ी खबर: एमडीडीए ने अवैध प्लाटिंग पर कसा शिकंजा। 600 बीघा भूमि में प्लॉटिंग को किया ध्वस्त

June 25, 2022
अजब -गजब: नकल के बाद अब बोर्ड परीक्षा केंद्र से उत्तर पुस्तिकाएं चोरी होने पर मचा हड़कंप

अजब -गजब: नकल के बाद अब बोर्ड परीक्षा केंद्र से उत्तर पुस्तिकाएं चोरी होने पर मचा हड़कंप

April 4, 2023

Don't miss it

पहाड़ी खाने का बढ़ा क्रेज! हिमालयन भोजनालय में उमड़ रहे पर्यटक, महिलाओं की हो रही शानदार कमाई
उत्तराखंड

पहाड़ी खाने का बढ़ा क्रेज! हिमालयन भोजनालय में उमड़ रहे पर्यटक, महिलाओं की हो रही शानदार कमाई

July 24, 2026
ब्रेकिंग : 40 हजार रिश्वत लेते उरेडा के परियोजना अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार
क्राइम

ब्रेकिंग : 40 हजार रिश्वत लेते उरेडा के परियोजना अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार

July 24, 2026
उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहन जंतर-मंतर धरने में पहुंचा कांस्टेबल? वायरल वीडियो की जांच में जुटा पुलिस मुख्यालय
उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहन जंतर-मंतर धरने में पहुंचा कांस्टेबल? वायरल वीडियो की जांच में जुटा पुलिस मुख्यालय

July 24, 2026
सावधान! देहरादून समेत उत्तराखंड के 5 जिलों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट
मौसम

उत्तराखंड में अगले 3 घंटे बेहद भारी! IMD का येलो अलर्ट, 13 जिलों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

July 24, 2026
भ्रष्टाचारियों पर क्यों मेहरबान सिस्टम? 40 मामलों में अभियोजन स्वीकृति अब भी लंबित
उत्तराखंड

भ्रष्टाचारियों पर क्यों मेहरबान सिस्टम? 40 मामलों में अभियोजन स्वीकृति अब भी लंबित

July 24, 2026
शेयर बाजार में मचा हड़कंप! ट्रंप के 10% टैरिफ से एशिया धड़ाम, भारत पर मंडराया संकट
मनी और निवेश

शेयर बाजार में मचा हड़कंप! ट्रंप के 10% टैरिफ से एशिया धड़ाम, भारत पर मंडराया संकट

July 24, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • पहाड़ी खाने का बढ़ा क्रेज! हिमालयन भोजनालय में उमड़ रहे पर्यटक, महिलाओं की हो रही शानदार कमाई
  • ब्रेकिंग : 40 हजार रिश्वत लेते उरेडा के परियोजना अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार
  • उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहन जंतर-मंतर धरने में पहुंचा कांस्टेबल? वायरल वीडियो की जांच में जुटा पुलिस मुख्यालय

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.