Wednesday, October 28, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

SGRRU में खेलों का महाकुंभ शुरू, 5000 से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम; 2 नवंबर तक मैदान में होगा मुकाबला!

October 28, 2026
in क्रिकेट
SGRRU में खेलों का महाकुंभ शुरू, 5000 से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम; 2 नवंबर तक मैदान में होगा मुकाबला!
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘खेलोत्सव-2026’ का बुधवार, 28 अक्टूबर को भव्य शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित उद्घाटन समारोह में एनसीसी बैंड, एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स और विश्वविद्यालय के सभी 11 संघटक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अनुशासित परेड के माध्यम से खेल भावना, एकता और अनुशासन का संदेश दिया। 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चलने वाले इस खेल महोत्सव में 15 विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें 5000 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।

खेल मशाल प्रज्ज्वलित कर किया प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

खेलोत्सव-2026 के उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विपिन चंद्र घिल्डियाल ने प्रतियोगिता के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की। खेलोत्सव के चेयरपर्सन डॉ. पुनीत ओहरी, सचिव डॉ. एसपी जोशी और योग में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता छात्र सुमीर ने खेल मशाल प्रज्ज्वलित कर आयोजन का विधिवत शुभारंभ किया।

You might also like

शंघाई में उत्तराखंड का डंका! सानिया-पार्थ ने जीते रजत पदक, वर्ल्डस्किल्स में चमकाया देश का नाम

UPL 2026: लीडरबोर्ड में चमके उत्तराखंड के क्रिकेट सितारे, बल्लेबाजी में विजय शर्मा का जलवा तो गेंदबाजी में रविंदर नेगी सबसे आगे

UPL 2026 में चौके-छक्कों की बरसात, यूएसएन-देहरादून-नैनीताल ने मारी बाजी; 10 ओवर के मैचों में दिखा जबरदस्त रोमांच

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने खिलाड़ियों, आयोजन समिति, फैकल्टी, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को खेलोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। डॉ. वाणी शर्मा ने प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज का संदेश और आशीर्वचन खिलाड़ियों के समक्ष प्रस्तुत किए।

11 संघटक स्कूलों के विद्यार्थियों ने निकाली आकर्षक परेड

उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के सभी 11 संघटक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने परेड में भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। एनसीसी की 11 यूके बटालियन के अंडर ऑफिसर आदर्श भंडारी और अंडर ऑफिसर नीलम ने कैडेट्स का प्रतिनिधित्व करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी।

कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्रा एवं राष्ट्रीय स्तर की रजत पदक विजेता दिव्या रावत ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। वहीं, विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने खेल मशाल के साथ ट्रैक का चक्कर लगाकर प्रतिभागियों में उत्साह का संचार किया।

गढ़वाली लोक संगीत और योग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

खेलोत्सव के उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। गढ़वाली लोक संगीत पर आधारित प्रस्तुति ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक पेश की। वहीं, योग के विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन कर शारीरिक और मानसिक संतुलन का संदेश दिया।

खेलों से होता है विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास: कुलपति

कुलपति प्रो. विपिन चंद्र घिल्डियाल ने अपने संबोधन में कहा कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना भी है। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि खेलोत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और क्षमताओं को निखारने का बेहतर अवसर प्रदान करता है। विद्यार्थियों को पूरे उत्साह और समर्पण के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना, अनुशासन और निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास है।

खेल विद्यार्थियों में नेतृत्व और सहयोग की भावना विकसित करते हैं: कुलसचिव

विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सोनिका कंडारी ने कहा कि खेलोत्सव विद्यार्थियों की ऊर्जा, प्रतिभा और सामूहिक सहभागिता का उत्सव है। शिक्षा के साथ खेलों में भागीदारी विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में सहयोग, नेतृत्व, अनुशासन और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित होती है। इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और नए लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने खेलोत्सव में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन आकृति रावत और यश मदान ने किया। खेलोत्सव आयोजन समिति के सचिव डॉ. एसपी जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में कुलसचिव डॉ. सोनिका कंडारी सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags: Dehradun education newsdehradun newsKhelotsav 2026SGRRU Khelotsav 2026SGRRU Sports FestivalShri Guru Ram Rai UniversityStudent Sports EventsUniversity Sports CompetitionUttarakhand newsUttarakhand University News
Previous Post

8वां वेतन आयोग: ₹72,000 बेसिक-पे की मांग से मचेगी हलचल! DA, HRA और पेंशन पर कितना होगा असर?

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

शंघाई में उत्तराखंड का डंका! सानिया-पार्थ ने जीते रजत पदक, वर्ल्डस्किल्स में चमकाया देश का नाम
क्रिकेट

शंघाई में उत्तराखंड का डंका! सानिया-पार्थ ने जीते रजत पदक, वर्ल्डस्किल्स में चमकाया देश का नाम

by Seemaukb
October 1, 2026
UPL 2026: लीडरबोर्ड में चमके उत्तराखंड के क्रिकेट सितारे, बल्लेबाजी में विजय शर्मा का जलवा तो गेंदबाजी में रविंदर नेगी सबसे आगे
क्रिकेट

UPL 2026: लीडरबोर्ड में चमके उत्तराखंड के क्रिकेट सितारे, बल्लेबाजी में विजय शर्मा का जलवा तो गेंदबाजी में रविंदर नेगी सबसे आगे

by Seemaukb
September 30, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

Income Tax Return: इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की बढ़ी तारीख।पढ़िए पूरी जानकारी

Income Tax Return: इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की बढ़ी तारीख।पढ़िए पूरी जानकारी

July 18, 2023
मौसम अपडेट: पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम अपडेट: प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

July 30, 2022

Don't miss it

SGRRU में खेलों का महाकुंभ शुरू, 5000 से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम; 2 नवंबर तक मैदान में होगा मुकाबला!
क्रिकेट

SGRRU में खेलों का महाकुंभ शुरू, 5000 से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम; 2 नवंबर तक मैदान में होगा मुकाबला!

October 28, 2026
8वां वेतन आयोग: क्या ₹18,000 की बेसिक सैलरी होगी ₹68,940? मुंबई बैठक से कर्मचारियों को बड़ी उम्मीद
देश-दुनिया

8वां वेतन आयोग: ₹72,000 बेसिक-पे की मांग से मचेगी हलचल! DA, HRA और पेंशन पर कितना होगा असर?

October 28, 2026
SGRRU में नए विद्यार्थियों का धमाकेदार स्वागत, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने बढ़ाया हौसला
उत्तराखंड

SGRRU में नए विद्यार्थियों का धमाकेदार स्वागत, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने बढ़ाया हौसला

October 28, 2026
करवा चौथ पर महिलाओं की बल्ले-बल्ले! उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी
उत्तराखंड

करवा चौथ पर महिलाओं की बल्ले-बल्ले! उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी

October 28, 2026
ब्रेकिंग : 27 अक्टूबर को भराड़ीसैंण में सजेगा सदन, राज्यपाल ने बजाया विधानसभा सत्र का बिगुल
उत्तराखंड

Gairsain Assembly Session: गैरसैंण में कांग्रेस का हंगामा, रेखा आर्या के खिलाफ काले झंडे लेकर वेल में पहुंचे विधायक; सदन 12 बजे तक स्थगित

October 28, 2026
Dehradun News: देहरादून की सड़कों पर अंधेरा दूर करने का अभियान तेज, 806 खराब स्ट्रीट लाइटें चिह्नित; डीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश
उत्तराखंड

Dehradun News: देहरादून की सड़कों पर अंधेरा दूर करने का अभियान तेज, 806 खराब स्ट्रीट लाइटें चिह्नित; डीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश

October 27, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • SGRRU में खेलों का महाकुंभ शुरू, 5000 से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम; 2 नवंबर तक मैदान में होगा मुकाबला!
  • 8वां वेतन आयोग: ₹72,000 बेसिक-पे की मांग से मचेगी हलचल! DA, HRA और पेंशन पर कितना होगा असर?
  • SGRRU में नए विद्यार्थियों का धमाकेदार स्वागत, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने बढ़ाया हौसला

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.