Saturday, June 13, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर: रिश्वत के खेल में इस विभाग के आधा दर्जन अधिकारी विजिलेंस के रडार पर

July 1, 2023
in उत्तराखंड
बड़ी खबर: रिश्वत के खेल में इस विभाग के आधा दर्जन अधिकारी विजिलेंस के रडार पर
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड परिवहन निगम में अधिकारियों और अनुबंधित बस आपरेटरों के बीच चल रहे गठजोड़ की परतें अभी विजिलेंस ने उधेड़ी भी नहीं कि आधा दर्जन अधिकारियों में खलबली मचने लग गई है। वर्षों से चले आ रहे इस ‘खेल’ में अकेले डीजीएम (वित्त) भूपेंद्र कुमार ही नहीं, बल्कि आधा दर्जन और अधिकारी भी शामिल बताए जा रहे हैं। इन सभी पर अनुबंधित बस आपरेटरों व अनुबंधित ढाबा संचालकों से रिश्वत की रकम अपने व परिवार के सदस्यों के खातों में लेने का आरोप है। विजिलेंस सूत्रों की मानें तो जांच में परिवहन निगम के उन सभी अधिकारियों को शामिल किया जाएगा, जो अनुबंधित बस आपरेटरों की भुगतान प्रक्रिया से जुड़े हुए हैं। राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष व परिवहन निगम से सेवानिवृत्त दिनेश गोसाई की ओर से डीजीएम भूपेंद्र कुमार के विरुद्ध 11 पेज का शिकायती पत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिया गया था।

इसमें डीजीएम भूपेंद्र कुमार व उनके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों की पूरी जानकारी के साथ यह बताया गया था कि किस-किस तारीख को अनुबंधित बस आपरेटर व ढाबा संचालकों ने इन खातों में धनराशि जमा की। डीजीएम भूपेंद्र के पंजाब नेशनल बैंक इंद्रानगर और यूनियन बैंक आफ इंडिया हरिद्वार बाईपास स्थित बैंक खाते में भी अलग-अलग तिथियों पर मोटी राशि जमा हुई। इसके अतिरिक्त भूपेंद्र कुमार की पत्नी, बेटे और बेटी के नाम पर संचालित बैंक खातों में भी लाखों रुपये अनुबंधित आपरेटरों की ओर से जमा कराए गए। भूपेंद्र कुमार पर निगम के सेवानिवृत्त कार्मिकों के लंबित देयकों का भुगतान करने की एवज में धनराशि वसूलने का आरोप भी है। मुख्यमंत्री धामी ने 23 जून को डीजीएम के विरुद्ध विजिलेंस जांच के आदेश दिए थे। ऐसे में भूपेंद्र कुमार के साथ अब उन अधिकारियों की चिंता भी बढ़ गई है, जिन्होंने अनुबंधित आपरेटरों से अपने व अपने परिवार के सदस्यों के खातों में लेनदेन किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसे आधा दर्जन अधिकारी हैं। इनकी सूची भी परिवहन निगम कार्मिकों की ओर से विजिलेंस को उपलब्ध कराई जा चुकी है। विजिलेंस इन अधिकारियों को भी रडार पर लेकर चल रही है

You might also like

14 जून की परीक्षा से पहले UKSSSC की चेतावनी, जरा सी लापरवाही बिगाड़ सकती है आपका एग्जाम

13 जून को घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, IMA परेड के चलते बदलेगा पूरा ट्रैफिक सिस्टम

14 जून को देहरादून बनेगा परीक्षा का रणक्षेत्र, 116 केंद्रों पर होगी UKSSSC की बड़ी परीक्षा

अधिकारियों की चल रही ‘अपनी’ भी बसें

परिवहन निगम में कुछ अधिकारी ऐसे भी हैं, जिनकी अपनी अनुबंधित एसी और साधारण बसें चल रहीं। इन्होंने अपने भाई-भतीजे के नाम पर बस का अनुबंध कराया हुआ है। पांच वर्ष पूर्व यह मामला काफी सुर्खियों में आया था और निगम प्रबंधन ने जांच कराने का दावा किया था, लेकिन न कभी जांच हुई और न बसें हटीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्तमान में भी कुछ डिपो के एजीएम से लेकर मुख्यालय में बैठे अधिकारियों की अनुबंधित बसें बेधड़क दौड़ रही हैं। इन बसों का भुगतान भी अन्य बस आपरेटरों के मुकाबले सबसे पहले होता है।

निलंबन को लेकर हो रहा मंथन

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे डीजीएम भूपेंद्र कुमार के निलंबन को लेकर परिवहन निगम प्रबंधन में मंथन चल रहा है। निगम अधिकारियों ने बताया कि अभी शासन या विजिलेंस से जांच से संबंधित कोई अधिकारिक पत्र नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि जांच से संबंधित पत्र मिलते ही डीजीएम भूपेंद्र कुमार पर निलंबन या स्थान परिवर्तन की कार्रवाई की जाएगी।

एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल का कहना है कि अभी शासन से लिखित में जांच के आदेश नहीं आए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए आदेश के क्रम में विजिलेंस ने जांच की तैयारी पूरी कर ली है। जिस शिकायती पत्र पर डीजीएम के विरुद्ध जांच के आदेश मुख्यमंत्री ने दिए हैं, उसकी प्रति विजिलेंस प्राप्त कर चुकी है। इसमें विभिन्न बैंक खातों में लेनदेन का जिक्र है। निगम के अनुबंधित बस आपरेटरों और अनुबंधित ढाबा संचालकों के भुगतान से जुड़ी पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जांच की जाएगी। उत्तराखंड परिवहन निगम के जीएम दीपक जैन का कहना है कि विजिलेंस या शासन से अभी इस संबंध में कोई पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने के बाद डीजीएम भूपेंद्र कुमार पर नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। जांच में विजिलेंस को पूरा सहयोग किया जाएगा।

Tags: latest Uttarakhand news in Hinditoday's latest Uttarakhand news Hindi samacharUttarakhand broadcastUttarakhand news
Previous Post

डॉक्टर्स डे पर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में उत्तराखंड के पहले स्पेशलिस्ट स्टोमा केयर क्लिनिक का शुभारंभ

Next Post

बड़ी खबर: शासन ने किए आईएएस अधिकारियों के तबादले

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बड़ी खबर: Uksssc ने जारी की अनुदेशक संवर्ग की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची। इस दिन होगी चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा
उत्तराखंड

14 जून की परीक्षा से पहले UKSSSC की चेतावनी, जरा सी लापरवाही बिगाड़ सकती है आपका एग्जाम

by Seemaukb
June 13, 2026
13 जून को घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, IMA परेड के चलते बदलेगा पूरा ट्रैफिक सिस्टम
उत्तराखंड

13 जून को घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, IMA परेड के चलते बदलेगा पूरा ट्रैफिक सिस्टम

by Seemaukb
June 12, 2026
Next Post
बड़ी खबर: शासन ने किए आईएएस अधिकारियों के तबादले

बड़ी खबर: शासन ने किए आईएएस अधिकारियों के तबादले

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर : यहां पर लोगों को बेचे जा रहे है अवैध प्लॉट, पेड़ों का कटान भी जोरों पर

बड़ी खबर : यहां पर लोगों को बेचे जा रहे है अवैध प्लॉट, पेड़ों का कटान भी जोरों पर

September 27, 2024
सरकार के दबाव में कानून कुचल रहें बागेश्वर पुलिस में तैनात कानून के रखवाले: भगवत डसीला

सरकार के दबाव में कानून कुचल रहें बागेश्वर पुलिस में तैनात कानून के रखवाले: भगवत डसीला

August 6, 2024

Don't miss it

बड़ी खबर : भारतीय वायुसेना के ट्रांसपोर्ट विमान के साथ बड़ा हादसा, दुर्घटना के बाद उठे सुरक्षा पर सवाल
देश-दुनिया

बड़ी खबर : भारतीय वायुसेना के ट्रांसपोर्ट विमान के साथ बड़ा हादसा, दुर्घटना के बाद उठे सुरक्षा पर सवाल

June 13, 2026
बड़ी खबर: Uksssc ने जारी की अनुदेशक संवर्ग की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची। इस दिन होगी चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा
उत्तराखंड

14 जून की परीक्षा से पहले UKSSSC की चेतावनी, जरा सी लापरवाही बिगाड़ सकती है आपका एग्जाम

June 13, 2026
मौसम का बड़ा यू-टर्न! इन राज्यों में आंधी-बारिश का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट
मौसम

मौसम का बड़ा यू-टर्न! इन राज्यों में आंधी-बारिश का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

June 13, 2026
महंगाई ने फिर दिया झटका! घरेलू LPG सिलेंडर हुआ महंगा, तुरंत चेक करें अपने शहर का रेट
देश-दुनिया

LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अलर्ट! 30 जून तक नहीं कराया E-KYC तो बंद हो सकती है गैस सब्सिडी

June 13, 2026
13 जून को घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, IMA परेड के चलते बदलेगा पूरा ट्रैफिक सिस्टम
उत्तराखंड

13 जून को घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, IMA परेड के चलते बदलेगा पूरा ट्रैफिक सिस्टम

June 12, 2026
Padma Shri Jaspal Rana Death News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
देश-दुनिया

Padma Shri Jaspal Rana Death News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

June 12, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • बड़ी खबर : भारतीय वायुसेना के ट्रांसपोर्ट विमान के साथ बड़ा हादसा, दुर्घटना के बाद उठे सुरक्षा पर सवाल
  • 14 जून की परीक्षा से पहले UKSSSC की चेतावनी, जरा सी लापरवाही बिगाड़ सकती है आपका एग्जाम
  • मौसम का बड़ा यू-टर्न! इन राज्यों में आंधी-बारिश का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.