Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

खुलासा: देहरादून में करोड़ों रुपयों का एक और घोटाला।कई आईपीएस,पूर्व आईएएस भू माफियाओं के लपेटे में

October 28, 2023
in उत्तराखंड
खुलासा: देहरादून में करोड़ों रुपयों का एक और घोटाला।कई आईपीएस,पूर्व आईएएस भू माफियाओं के लपेटे में
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून में करोड़ों रुपयों का एक और घोटाला।कई आईपीएस,पूर्व आईएएस भू माफियाओं के लपेटे में

 देहरादून विकासनगर नगर पालिका परिषद से आठ किलोमीटर से भी अधिक दूरी पर स्थित पौंधा में भूमाफिया ने प्रदेश के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस के साथ ठगी करते हुए उन्हें अवैध प्लाट बेच दिये। यह जमीन हरिजन की है और इसके लिए कलक्टर से कोई अनुमति नहीं ली गयी।

300 बीघा जमीन में दिशा-एक और दिशा-दो के नाम से चल रहे इस प्रोजेक्ट में सरकार को भी स्टाम्प ड्यूटी की भारी चपत लगी है। गढ़वाल कमिश्नर ने जिलाधिकारी को इस मामले की जांच के आदेश दिये थे, लेकिन जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट के बावजूद वरिष्ठ नौकरशाहों के शामिल होने के चलते अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

You might also like

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी ने इस मामले का खुलासा किया है। उन्होंने आरटीआई के जरिए इस भूमि संबंधी दस्तावेज मांगे। मिली जानकारी के अनुसार पौंधा में दिशा फारेस्ट के नाम से इंद्र सिंह बिष्ट, एस.सी माथुर समेत एक गिरोह ने संगठित तरीके से 150-150 बीघा भूमि में दो प्रोजेक्ट शुरू किये हैं।

इन्हें दिशा-वन और दिशा-टू नाम दिया गया है। इस भूमि पर प्रदेश के आईएएस और आईपीएस अफसरों की कालोनी बनाई जा रही है।

एडवोकेट विकेश नेगी के अनुसार यह कृषि भूमि है। यह पहले हरिजन के नाम थी और बाद में इसे सरकार के अधीन रही। अब इसमें निजी कालोनाइजर शामिल हो गया। उनके मुताबिक इस जमीन पर लगभग डेढ़ हजार पेड़ थे। इन पेड़ों को बिना अनुमति काट डाला गया।

आरटीआई से मिले दस्तावेजों के मुताबिक यहां प्लाट खरीदने वालों में उत्तराखंड के कई मौजूदा आईएएस, आईपीएस, पूर्व आईएएस, समेत कई अन्य नौकरशाह और हाई प्रोफाइल लोग शामिल हैं। जिनके साथ जमीन खरीद के नाम पर यह ठगी हुई है। 

एडवोकेट विकेश नेगी के अनुसार यह जमीन सरकार में निहित होनी थी लेकिन दबाव के तहत अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है।इस भूमि की जांच बैंक ने भी की। बैंक की ओर से जांच रिपोर्ट में कहा गया कि पांच सेल डीड की जांच में पाया गया कि इसमें उत्तर प्रदेश भूमि जमींदारी विनाश अधिनियम की धारा 157 ए का भी उल्लंघन किया गया है। इस जमीन को खरीदने-बेचने के लिए कलक्टर की अनुमति चाहिए जो कि नहीं ली गयी।

एडवोकेट विकेश नेगी के मुताबिक इस कालोनी में सर्किल रेट को भी दरकिनार किया गया है। यहां का सर्किट रेट 6800 रुपये प्रति वर्ग मीटर है जबकि यहां केवल 5000 रुपये की दर से स्टाम्प वसूला गया है।

इस भूमि को लेकर विकासनगर में सिविल कोर्ट में मामला चला। इसमें बिल्डर एससी माथुर ने अपील की थी कि भूमि को उचित माध्यम से खरीदा गया है लेकिन अदालत ने उसकी अपील को खारिज कर दिया।

आरटीआई के दस्तावेजों के मुताबिक इस मामले में भूमि धोखाधड़ी समन्वय समिति पौड़ी गढ़वाल के अपर आयुक्त प्रशासन ने देहरादून के जिलाधिकारी को 2021 से 23 जुलाई 2022 लगातार पत्र भेजे कि इस मामले की जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिये थेl

एडवोकेट विकेश नेगी के अनुसार इस मामले में नौकरशाहों से भी ठगी हुई है। साथ ही जमीन खुर्द-बुर्द के साथ ही अवैध तरीके से डेढ़ हजार पेड़ काट दिये गये। उन्होंने कहा कि स्टाम्प डयूटी में भी गड़बड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

Tags: latest Uttarakhand news in Hinditoday's latest Uttarakhand news Hindi samacharUttarakhand broadcastUttarakhand news in Hindi

Previous Post

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बोली एवम् भाषाओं के उत्थान पर विद्धवतजनों ने एकसुर में किया समर्थन

Next Post

बड़ी खबर:डॉ रवि दत्त गोदियाल को बनाया गया लोक सेवा आयोग का कार्यवाहक अध्यक्ष

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

by Seemaukb
February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

by Seemaukb
February 6, 2026
Next Post
बड़ी खबर:डॉ रवि दत्त गोदियाल को बनाया गया लोक सेवा आयोग का कार्यवाहक अध्यक्ष

बड़ी खबर:डॉ रवि दत्त गोदियाल को बनाया गया लोक सेवा आयोग का कार्यवाहक अध्यक्ष

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

गुड न्यूज : 38,926  पदों पर भारतीय डाक विभाग में निकली बंपर भर्तियां।

गुड न्यूज : 38,926 पदों पर भारतीय डाक विभाग में निकली बंपर भर्तियां।

May 4, 2022
स्कूलों व बच्चों के सर्वांगीण विकास में प्रधानाचार्यों की भूमिका व उत्तरदायित्वों पर हुआ मंथन

स्कूलों व बच्चों के सर्वांगीण विकास में प्रधानाचार्यों की भूमिका व उत्तरदायित्वों पर हुआ मंथन

June 29, 2024

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.