Thursday, November 12, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर : पांचवीं पास युवक बना इंस्पेक्टर, हाईवे पर चालकों से की वसूली

February 3, 2024
in क्राइम
बड़ी खबर : पांचवीं पास युवक बना इंस्पेक्टर, हाईवे पर चालकों से की वसूली
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के आगरा में राष्ट्रीय राजमार्ग के अबुल उलाह कट पर वर्दी पहना एक युवक फर्जी इंस्पेक्टर बनकर वाहनों की चेकिंग कर रहा था। मोबाइल से फोटो लेने के बाद चालान की धमकी देकर वसूली कर रहा था। मामले की जानकारी थाना न्यू आगरा पुलिस को मिली। दरोगा पहुंचा तो खाकी और तीन स्टार देखकर पहले तो सकते में आ गया। सलाम करने के बाद चेकिंग का कारण पूछा। बातों-बातों में ही असली नकली का फर्क पता कर लिया। फर्जी इंस्पेक्टर की पुष्टि होने पर आरोपी को पकड़ लिया

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आरोपी राजपुर चुंगी निवासी देवेंद्र उर्फ राजू है। वह इंस्पेक्टर की वर्दी पहने हुए था। तीन सितारे भी लगे हुए थे। पुलिस की तरह जूते भी पहने था। वह वाहन चालकों को धमका रहा था। शिकायत मिली थी कि एक इंस्पेक्टर वाहनों से वसूली कर रहा है। मोबाइल से फोटो लेने के बाद चालान की धमकी दे रहा है। इस पर कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी मांगेराम को भेजा गया। पहली बार में चौकी प्रभारी भी उसे इंस्पेक्टर ही समझने लगे। इसलिए सीनियर अधिकारी की तरह बात करने लगे। मगर, कुछ ही देर में देवेंद्र का भेद खुल गया। उसे पकड़ लिया गया।

You might also like

हरिद्वार में आधी रात मुठभेड़, गोतस्कर गिरफ्तार; साथी फरार

एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान

40 हजार के कर्ज ने ली कांस्टेबल की जान! लोन ऐप संचालकों की धमकी से टूट गया पुलिसकर्मी

चार हजार में बन गया पुलिस वाला

आरोपी देवेंद्र चार हजार रुपये में पुलिस वाला बन गया। पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह कक्षा पांच तक पढ़ा है। कोरोना काल से पहले बिजलीघर स्थित एक दुकान से वर्दी खरीदी थी। लॉकडाउन में वो सड़कों पर निकलता था। वर्दी पहने होने की वजह से कोई रोकता नहीं था। बाद में वह वर्दी की मदद से आटो और बस में सफर करने लगा। 

वर्दी देखकर चालक डर जाते थे। किराया नहीं मांगते थे। खरीदारी करने किसी दुकान में जाता था तो डिसकाउंट भी मिल जाता था। वर्तमान में वह कोई काम नहीं कर रहा था। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस कारण सोचा कि वाहन चालकों से वसूली कर लेगा। चालान के डर से वो खुद ब खुद रकम दे देंगे। इससे वह खर्च निकाल लेगा।

शिकायत से पकड़ा गया आरोपी

थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी देवेंद्र से 2015 रुपये बरामद किए। यह उसने आटो चालकों से वसूली कर लिए थे। मामले में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और रंगदारी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। उसके खिलाफ पहले से थाना हरीपर्वत में चोरी का मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने बताया कि अबुल उलाह कट पर पुलिस कम ही रहती है। इस कट पर आटो और बस खड़ी रहती हैं। इनके चालकों को धमकाकर वसूली कर लेगा। मगर, किसी ने शिकायत कर दी। वो पकड़ा गया।

Tags: latest crime news in HindiLatest Uttarakhand news todaytoday's latest Uttarakhand news Hindi samacharUttarakhand broadcast
Previous Post

Weather update : मौसम विभाग ने पांच जिलों में जताई बारिश की संभावना,अलर्ट जारी

Next Post

Health news : बथुआ का ऐसे करें सेवन,महिलाओं में पीरियड की समस्या होगी खत्म

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

हरिद्वार में आधी रात मुठभेड़, गोतस्कर गिरफ्तार; साथी फरार
क्राइम

हरिद्वार में आधी रात मुठभेड़, गोतस्कर गिरफ्तार; साथी फरार

by Seemaukb
November 11, 2026
एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान
क्राइम

एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान

by Seemaukb
November 10, 2026
Next Post
Health news : बथुआ का ऐसे करें सेवन,महिलाओं में पीरियड की समस्या होगी खत्म

Health news : बथुआ का ऐसे करें सेवन,महिलाओं में पीरियड की समस्या होगी खत्म

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप में धरोहर फेस्ट-2025 का भव्य समापन

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप में धरोहर फेस्ट-2025 का भव्य समापन

November 17, 2025
ब्रेकिंग: कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का सरकार पर निशाना,उत्तराखंड में बढ़े बिजली के दाम

ब्रेकिंग: कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का सरकार पर निशाना,उत्तराखंड में बढ़े बिजली के दाम

April 21, 2022

Don't miss it

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

November 11, 2026
सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान
उत्तराखंड

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

November 11, 2026
कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे
टेक न्यूज़

कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे

November 11, 2026
धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर
देश-दुनिया

8वें वेतन आयोग से पहले रिटायर हुए तो भी मिलेगा फायदा? बढ़ी पेंशन और एरियर पर जानें नियम

November 11, 2026
दूध खरीदने वालों को झटका, 12 नवंबर से लागू होंगे नए रेट
देश-दुनिया

दूध खरीदने वालों को झटका, 12 नवंबर से लागू होंगे नए रेट

November 11, 2026
टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार
उत्तराखंड

टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार

November 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
  • सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान
  • कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.