Wednesday, November 11, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

कांग्रेस के लिए नैनीताल लोकसभा सीट का आवंटन बना चिंता का विषय:दीपक बलुटिया आज भी दिनभर चर्चित नाम

March 13, 2024
in राजनीती
बड़ी ख़बर:-कांग्रेस को चुनाव से पूर्व आज लग सकता हैं एक बड़ा खटका,कांग्रेस के ये प्रदेश प्रवक्ता जल्द दे सकते हैं इस्तीफा
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रिपोर्ट : कार्तिक उपाध्याय

कहते हैं जंग और प्यार में सबकुछ जायज़ हैं,परंतु ऐसा लगता हैं समय के साथ ये परिभाषा बदली तो नहीं लेकिन इसमें एक शब्द और जुड़ गया हैं राजनीति।

You might also like

उत्तराखंड में शाह की सभा पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने बताया फ्लॉप

देहरादून से अमित शाह की हुंकार, कांग्रेस पर वार और धामी को 65 पार का लक्ष्य!

नेताओं की रैली के लिए बसें, जनता के हिस्से आया इंतजार! धनतेरस पर देहरादून ISBT में यात्रियों की फजीहत

लोकसभा चुनाव आ चुके हैं सभी राजनीतिक दल प्रत्याशियों की घोषणा करने में लगा हैं,बीजेपी ने पहले 3 तो आज शेष 2 सांसद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी हैं,मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने 3 सीटों पर तो घोषणा कर दी लेकिन नैनीताल और हरिद्वार दोनों सीटों पर अभी घोषणा नहीं की हैं।

कांग्रेस के लिए नैनीताल लोकसभा सीट में टिकट का आवंटन बना चिंता का विषय

नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट में टिकट का आवंटन कांग्रेस के लिए चिंता का विषय बन गया है,जिसका मुख्य कारण है कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया,क्योंकि इनका  संबंध कांग्रेस पार्टी से 35 वर्षों का तो है ही,परंतु कांग्रेस के एक शीर्ष नेता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विकास पुरुष कहलाने वाले स्व०एनडी तिवारी जी से भी है,दीपक रिश्ते में स्व०एनडी तिवारी जी के भतीजे लगते हैं।

दीपक बलुटिया नैनीताल लोकसभा के प्रबल दावेदार भी माने जा रहें थे परन्तु अचानक कल दिनभर लोकसभा क्षेत्र में प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया के इस्तीफे की खबरें वायरल हुई,जिसके बाद हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश सहित कई कांग्रेस पधाधिकारी दीपक बलुटिया के आवास पर पहुंचे,हालांकि देर शाम प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि फिलहाल इनका इस्तीफा पार्टी के पास नहीं आया हैं।

कहा जा रहा था की टिकट रणजीत रावत को दिया जा रहा हैं जिसके चलते दीपक नाराज हैं और इस्तीफा दे रहें हैं,लेकिन आज दिन भर भी राजनीतिक चर्चाओं में दीपक का नाम ही सबसे अधिक चर्चित रहा दोपहर बाद पता चला कि दीपक बलुटिया ने एक भावनात्मक एवम राजनीतिक अधिकारों से भरा पत्र कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा हैं,जिसके बाद उत्तराखंड ब्रॉडकास्ट के राजनीतिक सूत्र बताते हैं दीपक इस समय दिल्ली में हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष से उनकी मुलाकात संभव हैं,देखना होगा सीट पर प्रत्याशी का चयन कांग्रेस के लिए कांटा बन चुका कांग्रेस किसे इस समस्या का हल निकालती हैं,क्योंकि खटीमा विधायक भुवन कापड़ी और रणजीत रावत के नाम भी लगातार चर्चा में हैं।

दीपक बलुटिया का यह पत्र क्या बदलता हैं देखना होगा उन्होंने जिसमें उन्होंने लिखा हैं……

जैसा कि सर्वविदित है आजाद भारत के राजनैतिक इतिहास में नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोक सभा सीट स्व. पं. नारायण दत्त तिवारी जी की परमपरागत सीट के नाम से जानी जाती रही है। यह भी सर्व विदित है कि उत्तराखण्ड की प्रथम निर्वाचित सरकार में मुख्यमंत्री रहते हुए स्व. तिवारी जी ने उत्तराखण्ड के विकास की नींव रखी। तिवारी जी ने बतौर केंद्रीय मंत्री नैनीताल और ऊधमसिंह नगर यूपी एवं उत्तराखंड के अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में काशीपुर, रुदपुर , पंतनगर, सितारगंज में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना कर क्षेत्र के बहुमुखी विकास के साथ-साथ हजारों लोगों को रोजगार दिया और इससे उत्तराखंड के पलायन को रोकने में मदद मिली। जिसके तहत

1- नवोदित राज्य उत्तराखण्ड में युवाओं को रोजगार के लिए सिडकुल के अन्तर्गत औद्योगिक क्रांति के तहत 500 से अधिक उद्योगों की स्थापना।

2- उत्तराखण्ड में सुलभ चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा के लिए डा० सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज व अस्पताल एवं अल्मोड़ा मेडिकल कालेज व ऋषिकेश एम्स की स्थापना। रुद्रपुर मेडिकल कालेज अभी निर्माणाधीन है।

3- टिहरी बांध, मनेरी भाली, धौली गंगा आदि जाल विद्युत परियोजनाओं के माध्यम से विद्युत उत्पादन में राज्य को आत्मनिर्भर बनाया।

4- ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने हेतु डेयरी विकास, पशुधन विकास, मछली पालन, मौन पालन,कृषि एवं उद्यानिकी का विकास।

5- कृषि उत्पादनों को उचित मूल्य एवं बाजार हेतु मण्डी समिति का गठन।

6- किसानों को गन्ने के उचित मूल्य मिलने के लिए गन्ना समिति का गठन।

7- उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों को नौकरी एवं पेंशन देकर सम्मानित किया।

8- आई० आई० एम० काशीपुर, आईएसटीसी. कानिया, रामनगर की स्थापना।

9- इंदिरा गांधी अन्तरर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापार की स्थापना।

10- सेंचुरी पल्प एण्ड पेपर मिल लालकुआं की स्थापना।

11- उत्तराखण्ड में जैव प्रौद्योगिकी को बढ़ावा।

12- उत्तराखण्ड तकनीकी की विश्वविद्यायल, दून विश्व विद्यालय एवं संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना।

13-राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने के लिए अल्मोड़ा में उदय शंकर राष्ट्रीय नाट्य अकादमी की स्थापना।

14- सरकारी विश्वविद्यालय के इतर कई प्राइवेट विश्वविद्यालय की भी स्थापना में तिवारी जी का ही योगदान रहा है।

 

15- नैनीताल – ऊधमसिंह नगर लोकसभा की लालकुआं विश्वविद्यालय सीट के अन्तर्गत बिंदुखत्ता और हल्द्वानी विश्वविद्यालय सीट के अन्तर्गत जवाहर ज्योति- दमुआढुंगा क्षेत्र में बसासत व मूलभूत सुविधाएं मुहय्या कराई गई। आज इन इलाकों में लाखों लोग रह रहे हैं। इन इलाकों के लोग कांग्रेस के पक्षधर हैं।

महोदय, नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से यदि स्व नारायण दत्त तिवारी जी के परिवार से टिकट पर कंग्रेस पार्टी विचार करती है तो निश्चित रूप से कंग्रेस 2024 लोकसभा चुनाव में नैनीताल उधमसिंह से चुनाव जीतने में सफल होगी। चूंकि तिवारी जी पूरे संसदीय सीट को कौमी एकता की दृष्टि से देखते रहे हैं। 2014 के लोस चुनाव से चौदह विस सीटों में फैली इस संसदीय सीट का तिवारी जी के वोट बैंक का एक बड़ा हिस्सा कांग्रेस से अलग हो गया है। अगर तिवारी जी के परिवार से टिकट मिलेगा तो यह वोट बैंक वापस कांग्रेस से जुड़ जाएगा। खासकर नैनीताल, भीमताल, हल्द्वानी, लालकुआं, खटीमा, सितारगंज, नाकमत्ता, किच्छा, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर आदि विस सीटों में पंजाबी, सिख, थारु, बोक्सा, बंगाली समुदाय के लाखों वोटर तिवारी जी के परंपरागत समर्थक रहे हैं। यह पूरा वोट बैंक कांग्रेस के पास वापस आ सकता है और कांग्रेस ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सकती है। चूंकि पूरा जातिगत, सामाजिक समीकरण हमेशा तिवारी जी के पक्ष में रहा है।

महोदय के संज्ञान हेतु यह तथ्य लाया जाना अति आवश्यक है कि स्व० तिवारी जी के पारिवारिक सदस्य (भतीजे) होने के नाते यदि पार्टी उनके नाम पर विचार करती है तो इसका लाभ कॉंग्रेस को अन्य सीटों पर भी मिलेगा।

महोदय मैंने पार्टी द्वारा दी गई विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वाहन पार्टी व सामाजिक हित में करने का निष्ठा पूर्वक प्रयास किया है जिसका विवरण निम्नवत है:-

1-1993-95 जिला सचिव यूथ कॉंग्रेस।

2-1999-2007 जिलाध्यक्ष यूथ कॉंग्रेस नैनीताल।

3-2007-2011 उपाध्यक्ष प्रदेश यूथ कॉंग्रेस।

4- 2014-2021 प्रवक्ता उत्तराखण्ड कॉंग्रेस

5- 2021- वर्तमान तक प्रवक्ता उत्तराखण्ड कॉंग्रेस व कुमाऊँ मीडिया प्रभारी।

पूर्व में 2006 प्रदेश अध्यक्ष यूथ कॉंग्रेस,मेयर 2013, विधान सभा 2022 सभी बार पैनल होने के बावजूद नजरंदाज किया गया।

मेरे द्वारा पार्टी निर्देशानुसार कोरोना काल में 3500 परिवारों को राहत स्वरूप राशन उपलब्ध कराया गया, जवाहरज्योति-दमुवाढुंगा के मालिकाना हक का संघर्ष किया गया जो वर्तमान में मा० उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। संभवतः 16 अप्रैल में हक में फैसला आए समेत अनेक जनहित कार्य किए गए जिनका विवरण पॉलिटिकल प्रोफाइल में दिया गया है।

राज्य की तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए उत्तराखंड ब्रॉडकास्ट से,खबरों के लिए संपर्क करें +917505446477,+919258656798

Tags: Politics newsPolitics news todaytoday's latest Uttarakhand news Hindi samacharUttarakhand politics news in Hindi
Previous Post

बिग ब्रेकिंग : भाजपा ने फिर चौंकाया, गढ़वाल से अनिल बलूनी तो हरिद्वार से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत होंगे लोकसभा प्रत्याशी

Next Post

राज्य में पांच में से दो लोकसभा सीट सुपर हॉट:-हरिद्वार और टिहरी,बॉबी और उमेश बन रहें तीसरी ताकत

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

उत्तराखंड में 2027 का चुनावी बिगुल! अमित शाह की एंट्री से गरमाएगी सियासत, अब नेताओं की दौड़ शुरू
राजनीती

उत्तराखंड में शाह की सभा पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने बताया फ्लॉप

by Seemaukb
November 7, 2026
देहरादून से अमित शाह की हुंकार, कांग्रेस पर वार और धामी को 65 पार का लक्ष्य!
राजनीती

देहरादून से अमित शाह की हुंकार, कांग्रेस पर वार और धामी को 65 पार का लक्ष्य!

by Seemaukb
November 6, 2026
Next Post
राज्य में पांच में से दो लोकसभा सीट सुपर हॉट:-हरिद्वार और टिहरी,बॉबी और उमेश बन रहें तीसरी ताकत

राज्य में पांच में से दो लोकसभा सीट सुपर हॉट:-हरिद्वार और टिहरी,बॉबी और उमेश बन रहें तीसरी ताकत

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

देश दुनिया की प्रगति में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सबसे प्रगतिशील टूल

देश दुनिया की प्रगति में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सबसे प्रगतिशील टूल

September 24, 2024
बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड वन विभाग के नए हॉफ बने रंजन कुमार मिश्र 

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड वन विभाग के नए हॉफ बने रंजन कुमार मिश्र 

November 30, 2025

Don't miss it

एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान
क्राइम

एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान

November 10, 2026
रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी
उत्तराखंड

रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी

November 10, 2026
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
क्राइम

40 हजार के कर्ज ने ली कांस्टेबल की जान! लोन ऐप संचालकों की धमकी से टूट गया पुलिसकर्मी

November 10, 2026
भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी
उत्तराखंड

भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी

November 9, 2026
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट का बड़ा अपडेट, 1 लाख से ज्यादा नाम बाहर; 71.58 लाख मतदाताओं की फाइनल लिस्ट जारी
उत्तराखंड

जनगणना 2027: 16 नवंबर से खुद दर्ज करें जानकारी, दिसंबर से घर-घर पहुंचेगी टीम

November 9, 2026
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान
उत्तराखंड

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान

November 9, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान
  • रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी
  • 40 हजार के कर्ज ने ली कांस्टेबल की जान! लोन ऐप संचालकों की धमकी से टूट गया पुलिसकर्मी

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.