चारधाम यात्रा : यमुनोत्री धाम यात्रा पर आए तीन श्रद्धालुओं की मौत
उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री धाम से एक दुखद: खबर सामने आ रही है यहां पर चारधाम यात्रा शुरू होते ही यमुनोत्री में आए तीन यात्रियों की मौत हो गई है।
यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए एक यात्री विष्णु कुमार भाभा (54) निवासी बेंगलूर को जानकीचट्टी में अचेतावस्था में शनिवार को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएचओ संतोष सिंह कुंवर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस पंचनामा कार्यवाही कर रही है। इससे पहले दो अन्य श्रद्धालुओं की यात्रा के दौरान मौत हुई थी। इससे पहले यमुनोत्री यात्रा पर आए पहले दिन ही दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई थी।
Discussion about this post