Monday, November 10, 2025
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बिग ब्रेकिंग : स्वाभिमान महारैली में किसी भी राजनीतिक दलों के झंडे लाने पर रहेगा प्रतिबंध

August 30, 2024
in उत्तराखंड
बिग ब्रेकिंग : स्वाभिमान महारैली में किसी भी राजनीतिक दलों के झंडे लाने पर रहेगा प्रतिबंध
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • स्वाभिमान महारैली में किसी भी राजनीतिक दलों के झंडे लाने पर रहेगा प्रतिबंध
  • विभिन्न संगठनों के साथ बैठक के बाद मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति ने लिया निर्णय
  • 01 सितम्बर को गैरसैंण में होगी स्वाभिमान महारैली

गैरसैंण। मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति की विभिन्न संगठनों के साथ हुई बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि 01 सितंबर को गैरसैंण में होने जा रही स्वाभिमान महारैली में राजनीतिक दलों के बैनर-झंडों पर पूर्णतया पाबंदी रहेगी। समिति की ओर से सभी राजनीतिक दलों से कहा गया है कि महारैली में आम जनता की तरह समर्थन में आएं। 

मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि व्यापार सभाओं, महिला मंगल दलों, राज्य आंदोलनकारी संगठन, छात्र संगठनों, पंचायत जनप्रतिनिधि संगठन, पूर्व सैनिक संगठन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ बैठक के बाद निर्णय लिया गया है कि महारैली में राजनीतिक दलों के झंडों और बैनरों पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। कोई भी राजनैतिक पार्टी इस निर्णय का उल्लंघन करता है तो इसकी जिम्मेदारी स्वयं उस पार्टी की होगी। 

You might also like

रजत जयंती पर नहीं खुल सका प्रधानमंत्री मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘सैन्य धाम’, भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा उद्घाटन टला?

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त। दो की मौत, छह घायल

नैनीताल में हिमालयन फूड फेस्टिवल का आयोजन — 16 स्टालों ने परोसे कुमाऊं के पारंपरिक स्वाद

मोहित डिमरी ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक पार्टी का आंदोलन नहीं है। यह जनता का आंदोलन है। महिलाओं, युवाओं और पूर्व सैनिकों का आंदोलन है। हमारी पहचान, संस्कृति, संसाधन और भावी पीढ़ी का भविष्य बचाने का आंदोलन है। कुछ विघटनकारी ताकतें इस आंदोलन को कमजोर करने की साज़िश कर रही हैं। तमाम तरह के षड्यंत्र कर जनता के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। जनता जानती है कि आंदोलन कर रहे लोग किसी राजनीतिक दल से संबंध नहीं रखते हैं। 

उन्होंने कहा कि आंदोलन में सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों का स्वागत है। राजनीतिक दलों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आंदोलन में भागीदारी निभानी चाहिए। भाजपा, कांग्रेस और यूकेडी का कोई बड़ा नेता महारैली में आता है तो उसे जनता के तीखें सवालों का भी जवाब देना होगा। जैसे, 24 वर्षो में आपने मूल निवास, भू-कानून और स्थायी राजधानी गैरसैंण जैसे गंभीर विषयों पर क्या किया और इतने सालों तक जनता को क्यों बेवकूफ बनाया गया ? 

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि स्वाभिमान महारैली रामलीला परिसर मुख्य बाजार गैरसैंण से शुरू होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापस रामलीला परिसर में समाप्त होगी। उन्होंने आम जनता से 01 सितंबर को भारी से भारी संख्या में गैरसैंण पहुँचने का आह्वान किया है।

राज्य की तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए उत्तराखंड ब्रॉडकास्ट से,खबरों के लिए संपर्क करें +917505446477,+919258656798

Previous Post

गुड न्यूज : एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में चिकित्सा शिक्षा में बुनियादी पाठयक्रम पर विशेषज्ञों ने सांझा की जानकारियां

Next Post

बिग ब्रेकिंग : श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

Related Posts

रजत जयंती पर नहीं खुल सका प्रधानमंत्री मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘सैन्य धाम’, भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा उद्घाटन टला?
उत्तराखंड

रजत जयंती पर नहीं खुल सका प्रधानमंत्री मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘सैन्य धाम’, भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा उद्घाटन टला?

by Seemaukb
November 9, 2025
दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त। दो की मौत, छह घायल
उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त। दो की मौत, छह घायल

by Seemaukb
November 9, 2025
Next Post
बिग ब्रेकिंग : श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

बिग ब्रेकिंग : श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • नौकरी
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

दुखद: चिकित्सकों के अभाव में प्रसूता की मौत

बिग ब्रेकिंग : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन।एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

October 11, 2022
बड़ी खबर: पेट्रोल की बोतलों को लेकर डीएसडब्ल्यू बिल्डिंग में चढ़े छात्र। आत्मदाह करने की दी चेतावनी

बड़ी खबर: पेट्रोल की बोतलों को लेकर डीएसडब्ल्यू बिल्डिंग में चढ़े छात्र। आत्मदाह करने की दी चेतावनी

May 7, 2023

Don't miss it

रजत जयंती पर नहीं खुल सका प्रधानमंत्री मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘सैन्य धाम’, भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा उद्घाटन टला?
उत्तराखंड

रजत जयंती पर नहीं खुल सका प्रधानमंत्री मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘सैन्य धाम’, भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा उद्घाटन टला?

November 9, 2025
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने हरिद्वार में लगाया निःशुल्क कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
हेल्थ

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने हरिद्वार में लगाया निःशुल्क कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

November 9, 2025
अल्मोड़ा जिला अस्पताल में आयुर्वेदिक उपचार व्यवस्था सुदृढ़ — सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे के प्रयास लाए रंग
हेल्थ

अल्मोड़ा जिला अस्पताल में आयुर्वेदिक उपचार व्यवस्था सुदृढ़ — सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे के प्रयास लाए रंग

November 9, 2025
दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त। दो की मौत, छह घायल
उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त। दो की मौत, छह घायल

November 9, 2025
देहरादून ग्रीन बिल्डिंग प्रोजेक्ट में फिर लापरवाही उजागर, खनन विभाग की छापेमारी में पोकलैंड मशीन सीज – ठेकेदार पर लगा जुर्माना
क्राइम

देहरादून ग्रीन बिल्डिंग प्रोजेक्ट में फिर लापरवाही उजागर, खनन विभाग की छापेमारी में पोकलैंड मशीन सीज – ठेकेदार पर लगा जुर्माना

November 9, 2025
Breking: देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी ने वायरल पत्र को बताया फर्जी, मुकदमा दर्ज
क्राइम

Breking: देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी ने वायरल पत्र को बताया फर्जी, मुकदमा दर्ज

November 9, 2025
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • रजत जयंती पर नहीं खुल सका प्रधानमंत्री मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘सैन्य धाम’, भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा उद्घाटन टला?
  • श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने हरिद्वार में लगाया निःशुल्क कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
  • अल्मोड़ा जिला अस्पताल में आयुर्वेदिक उपचार व्यवस्था सुदृढ़ — सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे के प्रयास लाए रंग

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • नौकरी
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.