Tuesday, November 24, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बिग ब्रेकिंग: सीबीएसई ने बदला अपना सिलेबस: इस्लामी साम्राज्य, शीतयुद्ध जैसे हटाए गए चैप्टर, फैज की नज्मों को भी किया बाहर

April 24, 2022
in शिक्षा
बिग ब्रेकिंग:  सीबीएसई ने बदला अपना सिलेबस: इस्लामी साम्राज्य, शीतयुद्ध जैसे हटाए गए चैप्टर, फैज की नज्मों को भी किया बाहर
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीबीएसई बोर्ड ने धर्म, सांप्रदायिकता और राजनीति-सांप्रदायिकता धर्मनिरपेक्ष राज्य’ खंड से फैज अहमद फैज की दो उर्दू कविताओं के अनुवादित अंश को भी इस साल बाहर कर दिया है।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE ने कक्षा 11 और 12 के इतिहास एवं राजनीति विज्ञान पाठ्यक्रम से गुटनिरपेक्ष आंदोलन, शीतयुद्ध के दौर, अफ्रीकी-एशियाई क्षेत्रों में इस्लामी साम्राज्य के उदय, मुगल दरबारों के इतिहास और औद्योगिक क्रांति से संबंधित अध्याय हटा दिया हैं. इसी तरह, कक्षा 10 के पाठ्यक्रम में ‘खाद्य सुरक्षा’ से संबंधित अध्याय से ‘कृषि पर वैश्वीकरण का प्रभाव’ विषय को हटा दिया गया है।

सीबीएसई ने पाठ्यक्रम सामग्री से ‘लोकतंत्र और विविधता’ संबंधी अध्याय भी हटा दिए हैं।विषयों या अध्यायों को हटाए जाने से संबंधित तर्क के बारे में पूछे जाने पर अधिकारियों ने कहा कि परिवर्तन पाठ्यक्रम को युक्तिसंगत बनाए जाने का हिस्सा है तथा राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद NCERT की सिफारिशों के अनुरूप किया गया है।पिछले साल के पाठ्यक्रम विवरण के अनुसार, कक्षा 11 के इतिहास पाठ्यक्रम से इस साल हटाया गया अध्याय ‘सेंट्रल इस्लामिक लैंड्स’ अफ्रीकी-एशियाई क्षेत्र में इस्लामी साम्राज्य के उदय और अर्थव्यवस्था एवं समाज पर इसके प्रभाव के बारे में बताता था.

You might also like

छात्रावासों में लगेगा डिजिटल शिक्षा का तड़का, 15 हॉस्टल होंगे हाईटेक

Dehradun News: डीएवी कॉलेज में सर्दियों में मिली समर वैकेशन, दशहरे पर आठ दिन बंद रहेंगी कक्षाएं

बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 24,518 छात्र देंगे एग्जाम; 3 सेंटर संवेदनशील!

कक्षा 12 के इतिहास पाठ्यक्रम में ‘द मुगल कोर्ट: 

रीकंस्ट्रक्टिंग हिस्ट्रीज थ्रू क्रॉनिकल्स’ शीर्षक वाला अध्याय मुगलों के सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास के पुनर्निर्माण के संबंध में मुगल दरबारों के इतिहास की पड़ताल करता है. वर्ष 2022-23 शैक्षणिक सत्र के लिए स्कूलों के साथ साझा किया गया पाठ्यक्रम पिछले साल की गई एक सत्र में दो भागों में परीक्षा देने की व्यवस्था से एकल-बोर्ड परीक्षा में वापस जाने के बोर्ड के फैसले का संकेत भी देता है. हालांकि दो भागों में परीक्षा कराने की व्यवस्था को कोविड महामारी को देखते हुए एक बार के विशेष उपाय के रूप में घोषित किया गया था. बोर्ड के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह कहा था कि स्थिति को ध्यान में रखते हुए समय पर अंतिम संज्ञान लिया जाएगा।

‘‘सीबीएसई कक्षा 9-12 के लिए सालाना पाठ्यक्रम प्रदान करता है

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सीबीएसई कक्षा 9-12 के लिए सालाना पाठ्यक्रम प्रदान करता है जिसमें शैक्षणिक सामग्री, सीखने के परिणामों के साथ परीक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम, शैक्षणिक अभ्यास और मूल्यांकन दिशानिर्देश शामिल होते हैं. हितधारकों और अन्य मौजूदा स्थितियों पर विचार को ध्यान में रखते हुए बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2022-23 के अंत में मूल्यांकन की वार्षिक योजना आयोजित करने के पक्ष में है और पाठ्यक्रम को उसी हिसाब से तैयार किया गया है.’’ हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब बोर्ड ने कुछ ऐसे अध्यायों को हटाया है जो दशकों से पाठ्यक्रम का हिस्सा रहे हैं.

कक्षा 11 की राजनीति विज्ञान से संघवाद नहीं हटाने पर विवाद

पाठ्यक्रम को युक्तिसंगत बनाने के अपने निर्णय के तहत, सीबीएसई ने 2020 में घोषणा की थी कि कक्षा 11 की राजनीति विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में संघवाद, नागरिकता, राष्ट्रवाद और धर्मनिरपेक्षता के अध्यायों पर छात्रों का मूल्यांकन करते समय विचार नहीं किया जाएगा जिससे एक बड़ा विवाद पैदा हो गया था. ये विषय 2021-22 शैक्षणिक सत्र में बहाल किए गए और पाठ्यक्रम का हिस्सा बने रहे.

Tags: Education news of Uttarakhandlatest education newstoday's education news in HindiUttarakhand latest education news Hindi samachar
Previous Post

बड़ी खबर : प्राइवेट स्कूल में एक चौथी क्लास की छात्रा निकली कोरोना पॉजिटिव मचा हड़कंप

Next Post

बड़ी खबर : कांग्रेस नेता ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का किया बचाव कहा कांग्रेस बड़े नेताओं की गुटबाजी से हारी

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

छात्रावासों में लगेगा डिजिटल शिक्षा का तड़का, 15 हॉस्टल होंगे हाईटेक
उत्तराखंड

छात्रावासों में लगेगा डिजिटल शिक्षा का तड़का, 15 हॉस्टल होंगे हाईटेक

by Seemaukb
October 30, 2026
Dehradun News: डीएवी कॉलेज में सर्दियों में मिली समर वैकेशन, दशहरे पर आठ दिन बंद रहेंगी कक्षाएं
उत्तराखंड

Dehradun News: डीएवी कॉलेज में सर्दियों में मिली समर वैकेशन, दशहरे पर आठ दिन बंद रहेंगी कक्षाएं

by Seemaukb
October 22, 2026
Next Post
बड़ी खबर : कांग्रेस नेता ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का किया बचाव कहा कांग्रेस बड़े नेताओं की गुटबाजी से हारी

बड़ी खबर : कांग्रेस नेता ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का किया बचाव कहा कांग्रेस बड़े नेताओं की गुटबाजी से हारी

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

हादसा : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

हादसा : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

November 12, 2026
एक क्लिक ने उजाड़ दी कमाई: APK हैकिंग और फर्जी निवेश से 48.66 लाख की साइबर ठगी

एक क्लिक ने उजाड़ दी कमाई: APK हैकिंग और फर्जी निवेश से 48.66 लाख की साइबर ठगी

February 18, 2026

Don't miss it

चुनाव से पहले महिलाओं की बल्ले-बल्ले! खाते में आएंगे 10 हजार रुपये
उत्तराखंड

चुनाव से पहले महिलाओं की बल्ले-बल्ले! खाते में आएंगे 10 हजार रुपये

November 23, 2026
चीन से निकला जहाज, 405 टन मिसाइल केमिकल के साथ पकड़ा गया! बांग्लादेश कनेक्शन से मचा हड़कंप
देश-दुनिया

चीन से निकला जहाज, 405 टन मिसाइल केमिकल के साथ पकड़ा गया! बांग्लादेश कनेक्शन से मचा हड़कंप

November 23, 2026
बारात की खुशियां मातम में बदलीं, रुद्रप्रयाग हादसे में देवरानी-जेठानी समेत तीन की मौत
हादसा

बारात की खुशियां मातम में बदलीं, रुद्रप्रयाग हादसे में देवरानी-जेठानी समेत तीन की मौत

November 23, 2026
खूनी वारदात: घर में घुसकर पिता-पुत्र की हत्या, 3 बाइकों पर आए 6 हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
क्राइम

खूनी वारदात: घर में घुसकर पिता-पुत्र की हत्या, 3 बाइकों पर आए 6 हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

November 23, 2026
अंकिता केस में सुरेश राठौर की गुजरात दौड़, 24 नवंबर को नार्को टेस्ट; CBI के सामने खुलेंगे राज?
उत्तराखंड

अंकिता केस में सुरेश राठौर की गुजरात दौड़, 24 नवंबर को नार्को टेस्ट; CBI के सामने खुलेंगे राज?

November 23, 2026
मसूरी में सफाई कर्मी की मौत का रहस्य गहराया, दोस्त हिरासत में; पिकअप से टक्कर का शक
उत्तराखंड

मसूरी में सफाई कर्मी की मौत का रहस्य गहराया, दोस्त हिरासत में; पिकअप से टक्कर का शक

November 23, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • चुनाव से पहले महिलाओं की बल्ले-बल्ले! खाते में आएंगे 10 हजार रुपये
  • चीन से निकला जहाज, 405 टन मिसाइल केमिकल के साथ पकड़ा गया! बांग्लादेश कनेक्शन से मचा हड़कंप
  • बारात की खुशियां मातम में बदलीं, रुद्रप्रयाग हादसे में देवरानी-जेठानी समेत तीन की मौत

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.