कैसे सामने आया मामला?
घटना 16 फरवरी की रात की बताई जा रही है, जब गौलापार क्षेत्र में एक आम की लकड़ी से भरे ट्रक को रोका गया और वन दरोगा द्वारा पैसे मांगे गए। इस दौरान लकड़ी कारोबारी ने अपने स्वजन को फोन कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली। शिकायत मिलने पर डीएफओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई की।
जब रक्षक ही बन जाएं भक्षक!
यह घटना वन सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जब जिन अधिकारियों पर जंगलों की रक्षा का दायित्व होता है, वही तस्करी में लिप्त पाए जाएंगे, तो वनों की सुरक्षा कैसे होगी? वन चौकियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश केंद्र सरकार द्वारा पहले ही दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक यह व्यवस्था सिर्फ कागजों में ही सीमित नजर आ रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कब तक वन माफिया और भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से हमारे जंगलों का दोहन होता रहेगा? क्या वन विभाग इस पर सख्त कदम उठाएगा या फिर ऐसी घटनाएं बार-बार सामने आती रहेंगी?
Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.


Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।
© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.
© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.