देहरादून, उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 02 जुलाई से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। जनपद देहरादून में पहले ही दिन प्रत्याशियों में खासा उत्साह देखने को मिला, जहां कुल 2385 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई और 125 नामांकन पत्र जमा किए गए।
कुल कितने पदों के लिए हो रहे हैं चुनाव?
देहरादून जिले में ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत और सदस्य जिला पंचायत के कुल 4050 पदों पर चुनाव होने हैं। इन पदों का वर्गीकरण इस प्रकार है:
-
ग्राम पंचायत सदस्य – 3395 पद
-
प्रधान ग्राम पंचायत – 409 पद
-
सदस्य क्षेत्र पंचायत – 220 पद
-
सदस्य जिला पंचायत – 26 पद
पहले दिन नामांकन पत्रों की बिक्री – विकासखंडवार आंकड़े:
| विकासखंड | नामांकन पत्रों की बिक्री |
|---|---|
| रायपुर | 135 |
| डोईवाला | 443 |
| सहसपुर | 379 |
| विकासनगर | 596 |
| कालसी | 401 |
| चकराता | 431 |
| कुल | 2385 |
पहले दिन जमा हुए नामांकन पत्र – पदवार विवरण:
-
ग्राम पंचायत सदस्य – 42
-
प्रधान ग्राम पंचायत – 59
-
सदस्य क्षेत्र पंचायत – 22
-
सदस्य जिला पंचायत – 02
-
कुल – 125 नामांकन पत्र
जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम के अनुसार, आगामी दिनों में नामांकन की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।










