Wednesday, May 13, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में खेलोत्सव-2025 का भव्य आगाज़,13 से 18 अक्टूबर तक 15 खेल प्रतियोगिताओं में 5000 छात्र-छात्राएं दिखाएंगे दमखम

October 13, 2025
in क्रिकेट
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में खेलोत्सव-2025 का भव्य आगाज़,13 से 18 अक्टूबर तक 15 खेल प्रतियोगिताओं में 5000 छात्र-छात्राएं दिखाएंगे दमखम
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

संघर्ष से शिखर तक: उत्तराखंड की नव्या पांडे ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

IPL 2026: आज RR vs CSK में दिखेगा “ट्रेड का ट्विस्ट” – सैमसन और जडेजा आमने-सामने, कौन मारेगा बाज़ी?

गांव की बेटी ने रचा इतिहास: सभ्या नेगी का राज्य टीम में चयन, जश्न में डूबा रुद्रप्रयाग

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में खेलोत्सव-2025 का भव्य आगाज़,13 से 18 अक्टूबर तक 15 खेल प्रतियोगिताओं में 5000 छात्र-छात्राएं दिखाएंगे दमखम

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में सोमवार को वार्षिक खेलकूद महोत्सव ‘खेलोत्सव-2025’ का शानदार शुभारंभ हुआ। पूरे परिसर में ढोल, नगाड़ों और बैंड की मधुर धुनों के बीच युवा जोश, ऊर्जा और उत्साह की गूंज ने माहौल को जीवंत कर दिया। उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के एनसीसी बैंड, एनएसएस स्वयंसेवकों और 11 संघटक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अनुशासित परेड प्रस्तुत कर समारोह की भव्यता बढ़ाई।

माननीय प्रेसिडेंट ने दी शुभकामनाएं

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी खिलाड़ियों, आयोजन समिति, संकाय सदस्यों व छात्र-छात्राओं को सफल आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “खेल अनुशासन का मंदिर हैं, जहाँ हार और जीत दोनों ही शिक्षक बनकर आते हैं।”

मशाल प्रज्ज्वलित कर खेलोत्सव का हुआ शुभारंभ

खेल मैदान में प्रो. प्रथपन के. पिल्लई (प्रभारी कुलपति एवं सलाहकार, माननीय प्रेसिडेंट) ने औपचारिक रूप से खेलोत्सव-2025 का शुभारंभ किया। चेयरपर्सन डॉ. पुनीत ओहरी, सचिव एस.पी. जोशी और छात्रा अंजलि यादव ने खेल मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिताओं की विधिवत शुरुआत की। 13 से 18 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन में लगभग 5000 छात्र-छात्राएं 15 विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रीय स्तर की ड्रॉप बॉल खिलाड़ी अंजलि यादव के नेतृत्व में मशाल यात्रा का आयोजन हुआ। ध्रुव, पूर्णिमा, पूजा रावत, नवीन डंडरियाल और प्राची जमलोकी ने मशाल संचालन किया, जिसने पूरे परिसर में “जोश, जुनून और जज़्बे” की लहर दौड़ा दी।

खेल भावना से गूंजा विश्वविद्यालय

प्रो. प्रथपन के. पिल्लई ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा, “यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा ऊर्जा, अनुशासन और एकता का उत्सव है। खेल हमें केवल जीतना ही नहीं, हार में भी मुस्कुराना और आगे बढ़ना सिखाते हैं।”
उन्होंने घोषणा की कि जनवरी 2026 में “एसजीआरआरयू प्रेसिडेंट क्रिकेट ट्रॉफी” का आयोजन किया जाएगा तथा 10 फरवरी 2026 को विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।

लोक संस्कृति और योग ने बांधा समा

उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली लोक संगीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं स्कूल ऑफ योगिक साइंस एंड नैचुरोपैथी के विद्यार्थियों ने योग आसनों के माध्यम से “मन और शरीर के संतुलन” का सुंदर संदेश दिया।

कैडेट्स की सलामी और स्पोर्ट्स स्प्रिट की शपथ

अंडर ऑफिसर आकृति रावत (11 यूके बटालियन) और अंडर ऑफिसर अंशुमन घिल्डियाल (11 यूके बटालियन) ने कैडेट्स का नेतृत्व करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। अंजलि यादव ने सभी प्रतिभागियों को स्पोर्ट्स स्प्रिट की शपथ दिलाई — “हम खेल भावना, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपनी पूरी क्षमता से खेलेंगे।”

विश्वविद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. मालविका कांडपाल, डॉ. आशीष कुलश्रेष्ठ, डॉ. श्रेया कोटनाला, डॉ. अशोक भंडारी, डॉ. अनुजा रोहिल्ला, डॉ. मनीष देव शर्मा, डॉ. खिलेन्द्र सिंह, सभी विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य और हज़ारों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मंच संचालन यानिशा रावत और कनिष्क ने किया।

Previous Post

बिग ब्रेकिंग :  धामी कैबिनेट में इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर

Next Post

खुलासा: पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने रची फर्जी ‘हत्या’ की साजिश, गिरफ्तार

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

संघर्ष से शिखर तक: उत्तराखंड की नव्या पांडे ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम
क्रिकेट

संघर्ष से शिखर तक: उत्तराखंड की नव्या पांडे ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

by Seemaukb
May 1, 2026
IPL 2026: आज RR vs CSK में दिखेगा “ट्रेड का ट्विस्ट” – सैमसन और जडेजा आमने-सामने, कौन मारेगा बाज़ी?
क्रिकेट

IPL 2026: आज RR vs CSK में दिखेगा “ट्रेड का ट्विस्ट” – सैमसन और जडेजा आमने-सामने, कौन मारेगा बाज़ी?

by Seemaukb
March 30, 2026
Next Post
खुलासा: पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने रची फर्जी ‘हत्या’ की साजिश, गिरफ्तार

खुलासा: पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने रची फर्जी ‘हत्या’ की साजिश, गिरफ्तार

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

ब्रेकिंग: जानिए धामी कैबिनेट के अहम फैसले

ब्रेकिंग: जानिए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले।18 मुद्दो पर लगी मुहर

November 21, 2022
बड़ी खबर: उत्तराखंड के तीन नौकरशाहों  ने गैंगस्टर यशपाल तोमर से सांठगांठ कर परिजनों के नाम खरीदी जमीन! एफआईआर दर्ज !

बड़ी खबर: उत्तराखंड के तीन नौकरशाहों ने गैंगस्टर यशपाल तोमर से सांठगांठ कर परिजनों के नाम खरीदी जमीन! एफआईआर दर्ज !

May 23, 2022

Don't miss it

नशा मुक्ति केंद्र बना मौत का अड्डा! रुड़की में मरीज की बेरहमी से हत्या, बाथरूम में मिला शव
क्राइम

नशा मुक्ति केंद्र बना मौत का अड्डा! रुड़की में मरीज की बेरहमी से हत्या, बाथरूम में मिला शव

May 13, 2026
भीमताल में फिर लौटेगी पानी की धार, सदियों पुराने जल स्रोत के पुनर्जीवन को मिली मंजूरी
उत्तराखंड

भीमताल में फिर लौटेगी पानी की धार, सदियों पुराने जल स्रोत के पुनर्जीवन को मिली मंजूरी

May 13, 2026
अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक
उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक

May 13, 2026
बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
उत्तराखंड

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

May 12, 2026
मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान
उत्तराखंड

मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान

May 12, 2026
शिशु के जन्म से पहले ही होगी हार्ट डिजीज की पहचान, इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों का बड़ा दावा
हेल्थ

शिशु के जन्म से पहले ही होगी हार्ट डिजीज की पहचान, इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों का बड़ा दावा

May 10, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • नशा मुक्ति केंद्र बना मौत का अड्डा! रुड़की में मरीज की बेरहमी से हत्या, बाथरूम में मिला शव
  • भीमताल में फिर लौटेगी पानी की धार, सदियों पुराने जल स्रोत के पुनर्जीवन को मिली मंजूरी
  • अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.