Saturday, June 27, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

कैंसर से डरना नहीं, लड़ना है: श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल में पेशाब की थैली (Urinary Bladder) के 60 से अधिक कैंसर योद्धाओं का सम्मान

November 22, 2025
in हेल्थ
कैंसर से डरना नहीं, लड़ना है: श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल में पेशाब की थैली (Urinary Bladder) के 60 से अधिक कैंसर योद्धाओं का सम्मान
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर

लाल पुल बस हादसा: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने पेश की मानवता की मिसाल, घायलों का किया निःशुल्क उपचार

8th Pay Commission से पहले खुशखबरी! इन कर्मचारियों को फिर मिलेगी OPS, सरकार ने जारी किया आदेश

देहरादून।  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, यूरोलॉजी और रेडिएशन विभाग की ओर से पेशाब की थैली (Urinary Bladder) के कैंसर को मात दे चुके 60 से अधिक कैंसर योद्धाओं के लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अस्पताल के ऑडिटोरियम में हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न चरणों में अपना उपचार पूरा कर चुके प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

समारोह में कैंसर सर्वाइवर्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि “कैंसर से डरने की नहीं, बल्कि हिम्मत और भरोसे के साथ लड़ने की जरूरत है”। इस दौरान कैंसर योद्धाओं को उनके परिवार सहित सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के प्राचार्य डॉ. अशोक नायक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल मलिक, डॉ. मनोज गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी, वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अजीत तिवारी और रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. रचित आहूजा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

सर्वाइवर्स बोले – इलाज कठिन, लेकिन हौसला मजबूत रहा

कैंसर योद्धाओं ने बताया कि कीमोथेरैपी, सर्जरी और रेडिएशन का सफर भले ही चुनौतीपूर्ण था, लेकिन अस्पताल की मेडिकल टीम और परिवार के सहयोग ने उन्हें लगातार आगे बढ़ने की ताकत दी।

वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अजीत तिवारी ने कहा कि कैंसर सर्वाइवर्स की जिंदादिली यह संदेश देती है कि मजबूत इच्छाशक्ति और समय पर इलाज से कैंसर पर विजय संभव है। ऐसे कार्यक्रम डॉक्टरों को भी प्रेरित करते हैं कि वे उपचार को और बेहतर बनाएं।

कैंसर अंत नहीं, नई शुरुआत – विशेषज्ञ

रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. रचित आहूजा ने कहा कि कैंसर योद्धाओं को सम्मानित करने का उद्देश्य समाज में यह जागरूकता फैलाना है कि कैंसर जीवन का अंत नहीं है, बल्कि सही उपचार और सकारात्मक सोच से नई शुरुआत का अवसर है।

वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. पंकज गर्ग ने बताया कि वैज्ञानिक दृष्टि से कैंसर के उपचार विकल्प लगातार बढ़ रहे हैं और शुरुआती जांच से इलाज की सफलता दर में तेजी से वृद्धि हो रही है।

यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. कमल शर्मा ने सलाह दी कि बीड़ी–सिगरेट का सेवन करने वाले लोग यदि पेशाब में खून देखें तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत यूरोलॉजिस्ट या कैंसर विशेषज्ञ से परामर्श लें।

अस्पताल प्रबंधन ने किया संघर्ष को सलाम

रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज गुप्ता ने कहा कि कैंसर योद्धाओं की हिम्मत और उनकी यात्रा पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। उन्होंने सभी सर्वाइवर्स को उनके संघर्ष के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से नमन किया।

कार्यक्रम में कैंसर सर्जरी विभाग, यूरोलॉजी और रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के सभी चिकित्सक और स्टाफ मौजूद रहे

Tags: Cancer AwarenessCancer Care IndiaCancer Survivor EventCancer SurvivorsDehradun health newsMahant Indiresh HospitalOncology TreatmentRadiation OncologyUrinary Bladder CancerUrology Department
Previous Post

बिना डॉक्टर 26 अल्ट्रासाउंड! निरीक्षण में खुली भारी गड़बड़ियों की पोल

Next Post

ज़हरीली हवा का कहर: समय से पहले जन्म ले रहे बच्चे, बढ़ी गर्भवती महिलाओं की मुश्किलें

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर
हेल्थ

देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर

by Seemaukb
June 27, 2026
लाल पुल बस हादसा: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने पेश की मानवता की मिसाल, घायलों का किया निःशुल्क उपचार
हेल्थ

लाल पुल बस हादसा: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने पेश की मानवता की मिसाल, घायलों का किया निःशुल्क उपचार

by Seemaukb
June 26, 2026
Next Post
ज़हरीली हवा का कहर: समय से पहले जन्म ले रहे बच्चे, बढ़ी गर्भवती महिलाओं की मुश्किलें

ज़हरीली हवा का कहर: समय से पहले जन्म ले रहे बच्चे, बढ़ी गर्भवती महिलाओं की मुश्किलें

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

देवभूमि लोक कला उदगम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं देवभूमि आर्टिस्ट्स वेल्फेयर एसोशिएशन द्वारा वृक्षारोपण का सफल आयोजन।

देवभूमि लोक कला उदगम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं देवभूमि आर्टिस्ट्स वेल्फेयर एसोशिएशन द्वारा वृक्षारोपण का सफल आयोजन।

July 17, 2023
एक महीने के लिए व्हाइट राइस छोड़कर देखें. शरीर में होंगे ऐसे बदलाव जिसे देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

एक महीने के लिए व्हाइट राइस छोड़कर देखें. शरीर में होंगे ऐसे बदलाव जिसे देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

June 26, 2023

Don't miss it

Gold-Silver Price : सोना हुआ सस्ता, खरीदारी का सुनहरा मौका! जानिए आज आपके शहर में क्या है गोल्ड-चांदी का भाव
देश-दुनिया

Gold-Silver Crash 2026: आखिर क्यों औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी के दाम? जानिए पूरी वजह

June 27, 2026
देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर
हेल्थ

देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर

June 27, 2026
Ram Mandir Donation Theft: धीरेंद्र शास्त्री बोले- श्रद्धा से खिलवाड़ करने वालों का पूरा वंश भुगतेगा अंजाम
देश-दुनिया

Ram Mandir Donation Theft: धीरेंद्र शास्त्री बोले- श्रद्धा से खिलवाड़ करने वालों का पूरा वंश भुगतेगा अंजाम

June 27, 2026
उत्तराखंड में पर्यटकों का हंगामा! श्रीनगर गढ़वाल में ओवरटेकिंग विवाद के बाद मारपीट, 10 हिरासत में
क्राइम

उत्तराखंड में पर्यटकों का हंगामा! श्रीनगर गढ़वाल में ओवरटेकिंग विवाद के बाद मारपीट, 10 हिरासत में

June 27, 2026
बड़ी खबर: Uksssc ने जारी की अनुदेशक संवर्ग की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची। इस दिन होगी चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा
उत्तराखंड

UKSSSC Exam Date 2026: UKSSSC ने बदला भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल, जानें नई परीक्षा तिथियां और महत्वपूर्ण अपडेट

June 26, 2026
लाल पुल बस हादसा: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने पेश की मानवता की मिसाल, घायलों का किया निःशुल्क उपचार
हेल्थ

लाल पुल बस हादसा: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने पेश की मानवता की मिसाल, घायलों का किया निःशुल्क उपचार

June 26, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • Gold-Silver Crash 2026: आखिर क्यों औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी के दाम? जानिए पूरी वजह
  • देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर
  • Ram Mandir Donation Theft: धीरेंद्र शास्त्री बोले- श्रद्धा से खिलवाड़ करने वालों का पूरा वंश भुगतेगा अंजाम

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.