Thursday, November 12, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

कारण बताओ नोटिस को किया नजरअंदाज, भारी पुलिस बल के बीच जामा मस्जिद सील

December 18, 2025
in उत्तराखंड
कारण बताओ नोटिस को किया नजरअंदाज, भारी पुलिस बल के बीच जामा मस्जिद सील
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कारण बताओ नोटिस का नहीं दिया गया जवाब, जानबूझकर मामला लटकाने का आरोप

डोईवाला (देहरादून)।
देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के संचालित की जा रही जामा मस्जिद पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। यह कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल भी देखने को मिला।

You might also like

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार

आवासीय भवन में अवैध रूप से चल रही थी मस्जिद

एमडीडीए के अनुसार ग्राम कण्डोगल, कुड़ियाल गांव, थाना-तहसील डोईवाला क्षेत्र में स्थित एक पूर्व-निर्मित आवासीय भवन के प्रथम एवं द्वितीय तल पर बिना किसी अनुमति के मस्जिद का संचालन किया जा रहा था। यह निर्माण लगभग 20×40 फीट क्षेत्रफल में किया गया था, जिसके लिए न तो कोई स्वीकृत नक्शा था और न ही विकास प्राधिकरण की अनुमति।

21 नवंबर 2024 को जारी हुआ था कारण बताओ नोटिस

प्रकरण संज्ञान में आने के बाद एमडीडीए ने 21 नवंबर 2024 को उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम, 1973 के अंतर्गत कारण बताओ नोटिस जारी किया था। साथ ही निर्माण एवं संचालन पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए गए थे।

हालांकि, इंतजामिया जामा मस्जिद कमेटी की ओर से न तो नोटिस का संतोषजनक जवाब दिया गया और न ही कोई शमन (Regularization) मानचित्र प्रस्तुत किया गया।

वक्फ बोर्ड और मदरसा परिषद में दर्ज नहीं

अधिकारियों की आख्या में यह भी स्पष्ट हुआ कि—

  • उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद, देहरादून के पत्र (दिनांक 25 मार्च 2025) के अनुसार, थानो न्याय पंचायत क्षेत्र में कोई भी मदरसा पंजीकृत या मान्यता प्राप्त नहीं है।
  • वहीं उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के पत्र (दिनांक 22 मार्च 2025) में भी संबंधित मस्जिद का वक्फ अभिलेखों में दर्ज न होना बताया गया है।

जानबूझकर मामला लटकाने का आरोप

एमडीडीए का कहना है कि बार-बार अवसर देने के बावजूद विपक्षी पक्ष द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे यह प्रतीत हुआ कि प्रकरण को जानबूझकर लंबित रखा जा रहा है। इसके बाद प्राधिकरण ने विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए सीलिंग आदेश पारित किए।

पुलिस बल की मौजूदगी में हुई सीलिंग

सीलिंग आदेश के अनुपालन में एमडीडीए की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण एवं संचालन को सील कर दिया।

एमडीडीए उपाध्यक्ष का बयान

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—
“प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति किए गए किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी पक्षों को सुनवाई का पूरा अवसर दिया गया, लेकिन नियमों का पालन नहीं हुआ। शहर के सुनियोजित विकास, सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए ऐसी कार्रवाई आवश्यक है।”

सचिव एमडीडीए ने भी दी सफाई

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा—
“यह कार्रवाई उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम के तहत की गई है। सभी तकनीकी आख्या और अभिलेखों के आधार पर निर्णय लिया गया है। नियमों के उल्लंघन पर आगे भी सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।”

Tags: Dehradun development authority newsDoiwala Masjid sealedillegal construction DehradunMDDA action DoiwalaMDDA sealing actionunauthorized construction Uttarakhandउत्तराखंड अवैध निर्माणडोईवाला मस्जिद सील
Previous Post

भवाली–कैंचीधाम मार्ग बना मौत का रास्ता! पर्यटकों से भरी स्कॉर्पियो खाई में गिरी, 3 की दर्दनाक मौत

Next Post

नकल का आरोप या मानसिक सज़ा? एक छात्र की मौत ने खोले स्कूल सिस्टम के काले सच

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

by Seemaukb
November 11, 2026
सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान
उत्तराखंड

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

by Seemaukb
November 11, 2026
Next Post
पौड़ी जितेंद्र आत्महत्या मामला: जमानत पर छूटे सभी आरोपी, कोर्ट ने पुलिस की जांच पर उठाए सवाल

नकल का आरोप या मानसिक सज़ा? एक छात्र की मौत ने खोले स्कूल सिस्टम के काले सच

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

गुड न्यूज: चिकित्सक  बोले  सर्विस में पहली बार देखा ऐसा समर्पित अधिकारी

गुड न्यूज: चिकित्सक बोले सर्विस में पहली बार देखा ऐसा समर्पित अधिकारी

December 30, 2024
चार साल बेमिसाल” का जश्न: देहरादून से गूंजेगी विकास की आवाज, हर जिले में LIVE प्रसारण

चार साल बेमिसाल” का जश्न: देहरादून से गूंजेगी विकास की आवाज, हर जिले में LIVE प्रसारण

March 23, 2026

Don't miss it

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

November 11, 2026
सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान
उत्तराखंड

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

November 11, 2026
कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे
टेक न्यूज़

कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे

November 11, 2026
धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर
देश-दुनिया

8वें वेतन आयोग से पहले रिटायर हुए तो भी मिलेगा फायदा? बढ़ी पेंशन और एरियर पर जानें नियम

November 11, 2026
दूध खरीदने वालों को झटका, 12 नवंबर से लागू होंगे नए रेट
देश-दुनिया

दूध खरीदने वालों को झटका, 12 नवंबर से लागू होंगे नए रेट

November 11, 2026
टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार
उत्तराखंड

टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार

November 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
  • सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान
  • कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.