Tuesday, June 9, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

देहरादून में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा: पुष्प वर्षा के बीच गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे

March 10, 2026
in उत्तराखंड
देहरादून में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा: पुष्प वर्षा के बीच गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में आयोजित श्री झंडे जी मेले के अवसर पर मंगलवार को भव्य और ऐतिहासिक नगर परिक्रमा निकाली गई। इस नगर परिक्रमा का नेतृत्व दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने किया। इस धार्मिक आयोजन में लगभग 25,000 से अधिक संगतों ने भाग लिया।

सुबह 7:30 बजे श्री दरबार साहिब परिसर से नगर परिक्रमा की शुरुआत हुई। जैसे-जैसे यह नगर परिक्रमा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी, वैसे-वैसे दूनवासियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ पुष्प वर्षा कर संगतों का स्वागत किया। पूरे रास्ते “श्री गुरु राम राय जी महाराज की जय” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

You might also like

मुख्यमंत्री धामी की पहल: देहरादून में शुरू हुई ब्लूबेरी खेती, किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

बुजुर्ग पिता की संपत्ति बहू के नाम, खर्चा देने से मुकरा बेटा; डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

जौनसार-बावर पर मेहरबान धामी सरकार, करोड़ों की योजनाओं से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

घण्टाघर पर दिखा अद्भुत नजारा

नगर परिक्रमा कांवली रोड, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बिंदाल, तिलक रोड और टैगोर विला होते हुए घण्टाघर पहुंची। घण्टाघर पर कुछ समय के लिए मानो पूरा शहर थम गया।

हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए वहां मौजूद रहे। ढोल की थाप और गुरु भक्ति के भजनों के बीच लोगों ने संगत पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। श्रद्धालु जयकारे लगाते रहे और पूरा वातावरण भक्ति और उत्साह से भर गया।

पूरे शहर में हुआ भव्य स्वागत

घण्टाघर से आगे नगर परिक्रमा पल्टन बाजार, लक्खीबाग पुलिस चौकी, रीठा मंडी होते हुए श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बॉम्बे बाग पहुंची। यहां संगतों को गन्ने का प्रसाद वितरित किया गया।

नगर परिक्रमा के पूरे मार्ग पर स्थानीय लोगों द्वारा लंगर, जलपान और प्रसाद की व्यवस्था की गई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने संगतों के स्वागत के लिए विशेष प्रबंध किए थे।

इसके बाद संगतें समाधि स्थल श्रीमहंत साहिबान में माथा टेकने पहुंचीं। लगभग 11:45 बजे नगर परिक्रमा श्री दरबार साहिब पहुंचकर संपन्न हुई।

गुरु भक्ति के भजनों से गूंजता रहा शहर

नगर परिक्रमा के दौरान संगत गुरु भक्ति के भजनों पर झूमती रही।
“फूल बरसांदी जांवा राह तेरे…”, “मेला खुशियां दा आंदा है हर साल…” जैसे भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया और गुरु की महिमा का गुणगान किया।

ढोल की थाप और भजनों के बीच संगतों का उत्साह देखते ही बनता था।

दूनवासियों के प्रेम से भाव-विभोर हुई संगत

दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि इस ऐतिहासिक नगर परिक्रमा में शामिल होने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगतें देहरादून पहुंचती हैं।

उन्होंने कहा कि दूनवासियों ने “अतिथि देवो भवः” की परंपरा निभाते हुए प्रेम, स्नेह और सद्भावना के साथ संगतों का स्वागत किया। इससे संगतें अत्यंत भाव-विभोर हुईं और उन्होंने दूनवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि श्री झंडे जी मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि प्रेम, भाईचारे और सद्भावना का प्रतीक है।

अन्य राज्यों से आई संगतें लौटीं अपने घर

दरबार साहिब में खुशी का प्रसाद वितरित होने के बाद अन्य राज्यों से आई अधिकांश संगतें मंगलवार को अपने-अपने गृह जनपदों के लिए रवाना हो गईं।

शाम 5 बजे मसंदों और संगत की विदाई हुई और 6 बजे खुशी का प्रसाद वितरित किया गया।

Tags: Darbar Sahib DehradunDehradun festivalDehradun Religious NewsGuru Ram Rai Darbar SahibJhanda Ji Mela DehradunJhanda Mela 2026Mahant Devendra Das Ji MaharajNagar Parikrama DehradunShri Guru Ram Rai Ji MaharajUttarakhand Religious Event
Previous Post

दून में गैस सप्लाई लड़खड़ाई: दो दिन का बैकलॉग, कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई पर रोक

Next Post

उत्तराखंड में अब धोखे से शादी नहीं: पहचान छिपाई तो जेल, लिव-इन पर भी सख्त कानून

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

मुख्यमंत्री धामी की पहल: देहरादून में शुरू हुई ब्लूबेरी खेती, किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी की पहल: देहरादून में शुरू हुई ब्लूबेरी खेती, किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

by Seemaukb
June 9, 2026
बुजुर्ग पिता की संपत्ति बहू के नाम, खर्चा देने से मुकरा बेटा; डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड

बुजुर्ग पिता की संपत्ति बहू के नाम, खर्चा देने से मुकरा बेटा; डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

by Seemaukb
June 9, 2026
Next Post
उत्तराखंड बजट 2026:  सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, स्वास्थ्य-महिला योजनाओं पर जोर

उत्तराखंड में अब धोखे से शादी नहीं: पहचान छिपाई तो जेल, लिव-इन पर भी सख्त कानून

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

वर्दी के पीछे छिपा हैवान: वायुसेना कर्मी ने 12 साल तक किया अपनी बेटी का यौन शोषण,  अदालत ने सुनाई 20 साल की सजा

वर्दी के पीछे छिपा हैवान: वायुसेना कर्मी ने 12 साल तक किया अपनी बेटी का यौन शोषण, अदालत ने सुनाई 20 साल की सजा

January 15, 2026
सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस नेता पर मुकदमा, हाईकोर्ट ने दी गिरफ्तारी से राहत

बड़ी खबर: विवाह का सच छुपाकर संबंध बनाना दुष्कर्म, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

September 20, 2025

Don't miss it

मुख्यमंत्री धामी की पहल: देहरादून में शुरू हुई ब्लूबेरी खेती, किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी की पहल: देहरादून में शुरू हुई ब्लूबेरी खेती, किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

June 9, 2026
महंगाई का बड़ा झटका या अफवाह? पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने दिया सीधा जवाब
देश-दुनिया

Petrol Diesel Price Today: क्या फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? क्रूड ऑयल की तेजी ने बढ़ाई लोगों की चिंता

June 9, 2026
Gold-Silver Price : सोना हुआ सस्ता, खरीदारी का सुनहरा मौका! जानिए आज आपके शहर में क्या है गोल्ड-चांदी का भाव
देश-दुनिया

Gold-Silver Price : सोना हुआ सस्ता, खरीदारी का सुनहरा मौका! जानिए आज आपके शहर में क्या है गोल्ड-चांदी का भाव

June 9, 2026
महंगाई ने फिर दिया झटका! घरेलू LPG सिलेंडर हुआ महंगा, तुरंत चेक करें अपने शहर का रेट
देश-दुनिया

Ujjwala LPG News: करोड़ों महिलाओं को झटका! अब साल में सिर्फ 4 गैस सिलेंडरों पर मिलेगी सब्सिडी

June 9, 2026
खान सर केस में बड़ा मोड़: कोर्ट ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक, पुलिस से मांगे सबूत
देश-दुनिया

खान सर केस में बड़ा मोड़: कोर्ट ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक, पुलिस से मांगे सबूत

June 9, 2026
बुजुर्ग पिता की संपत्ति बहू के नाम, खर्चा देने से मुकरा बेटा; डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड

बुजुर्ग पिता की संपत्ति बहू के नाम, खर्चा देने से मुकरा बेटा; डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

June 9, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री धामी की पहल: देहरादून में शुरू हुई ब्लूबेरी खेती, किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते
  • Petrol Diesel Price Today: क्या फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? क्रूड ऑयल की तेजी ने बढ़ाई लोगों की चिंता
  • Gold-Silver Price : सोना हुआ सस्ता, खरीदारी का सुनहरा मौका! जानिए आज आपके शहर में क्या है गोल्ड-चांदी का भाव

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.