Tuesday, April 28, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

देहरादून में खेल का उत्सव: CIMS-UIHMT स्पोर्ट्स मीट का भव्य समापन, विजेताओं पर बरसे मेडल

“नशे को ना, खेल को हां” थीम पर आयोजित स्पोर्ट्स मीट में छात्र-छात्राओं ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

March 14, 2026
in क्रिकेट
देहरादून में खेल का उत्सव: CIMS-UIHMT स्पोर्ट्स मीट का भव्य समापन, विजेताओं पर बरसे मेडल
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून में सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025–26 का समापन उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। “नशे को ना, खेल को हां” थीम पर आयोजित इस स्पोर्ट्स मीट में चार दिनों तक छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में सेवा संकल्प फाउंडेशन की अध्यक्ष गीता धामी और एसएसपी एसटीएफ देहरादून (आईपीएस) अजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला समाज कल्याण अधिकारी देहरादून दीपांकर घिल्डियाल, संयुक्त निदेशक विधि गिरीश पंचोली, पैनेसिया अस्पताल के निदेशक रणवीर चौहान और राजेश जैन कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस अवसर पर संस्थान के सीएमडी रमेश चन्द्र जोशी भी उपस्थित रहे।

You might also like

IPL 2026: आज RR vs CSK में दिखेगा “ट्रेड का ट्विस्ट” – सैमसन और जडेजा आमने-सामने, कौन मारेगा बाज़ी?

गांव की बेटी ने रचा इतिहास: सभ्या नेगी का राज्य टीम में चयन, जश्न में डूबा रुद्रप्रयाग

ODI World Cup 2027: पाकिस्तान पर बांग्लादेश की जीत से बदला समीकरण। ये बड़ी टीम होगी बाहर!

एनसीसी कैडेट्स की परेड ने बढ़ाई कार्यक्रम की गरिमा

समापन समारोह के दौरान संस्थान के एनसीसी कैडेट्स, पाइप बैंड और छात्र-छात्राओं ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की। मुख्य अतिथियों ने परेड की सलामी ली और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कैडेट्स की अनुशासनपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे कार्यक्रम को और अधिक गरिमामय बना दिया।

महिलाओं की रस्साकशी में शामिल होकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

मुख्य अतिथि गीता धामी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों का उत्साह देखकर उन्होंने स्वयं भी महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के साथ भाग लेकर उनका हौसला बढ़ाया।

छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेल और सकारात्मक गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाएं और नशे से दूर रहकर समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें।

उन्होंने संस्थान की मिशन एजुकेशन स्कीम की सराहना करते हुए कहा कि यह आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा के समान अवसर प्रदान करने की एक सराहनीय पहल है। साथ ही संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे नशा विरोधी जनजागरूकता अभियान की भी प्रशंसा की।

खेल युवाओं को अनुशासन और सकारात्मक सोच सिखाते हैं – आईपीएस अजय सिंह

कार्यक्रम में मौजूद आईपीएस अजय सिंह (एसएसपी एसटीएफ देहरादून) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताएं जीवन भर यादगार अनुभव बन जाती हैं। उन्होंने युवाओं से खेल-कूद में सक्रिय भागीदारी करने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति को अनुशासन, धैर्य और सकारात्मक सोच प्रदान करते हैं और युवाओं को गलत आदतों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समग्र परिणाम: नीलकंठ हाउस रहा ओवरऑल चैंपियन

प्रतियोगिता के समग्र परिणामों में नीलकंठ हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण, 11 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 28 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया।

  • नंदा देवी हाउस – 9 स्वर्ण, 11 रजत, 4 कांस्य (कुल 24 पदक) – द्वितीय स्थान
  • त्रिशूल हाउस – 9 स्वर्ण, 8 रजत, 5 कांस्य (कुल 22 पदक) – तृतीय स्थान

प्रमुख खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम

क्रिकेट (पुरुष): त्रिशूल – प्रथम, नीलकंठ – द्वितीय
कबड्डी (पुरुष): नीलकंठ – प्रथम, नंदा देवी – द्वितीय
कबड्डी (महिला): नीलकंठ – प्रथम, त्रिशूल – द्वितीय
वॉलीबॉल (पुरुष): नीलकंठ – प्रथम, त्रिशूल – द्वितीय
वॉलीबॉल (महिला): नीलकंठ – प्रथम, नंदा देवी – द्वितीय
रस्साकशी: पुरुष – नीलकंठ प्रथम, महिला – नंदा देवी प्रथम

एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के प्रमुख परिणाम

100 मीटर (पुरुष): आर्यन – प्रथम, संदीप – द्वितीय, तसलीम – तृतीय
100 मीटर (महिला): गरिमा – प्रथम, रिया – द्वितीय, प्रिया – तृतीय

200 मीटर (पुरुष): ऋतिक – प्रथम, अंश – द्वितीय, सत्यम कुमार – तृतीय
200 मीटर (महिला): नेहा शाह – प्रथम, श्रुति – द्वितीय, मुस्कान – तृतीय

400 मीटर (पुरुष): बलबीर – प्रथम, अभिषेक – द्वितीय, पियूष – तृतीय
400 मीटर (महिला): प्रिया – प्रथम, ईशा – द्वितीय, अर्चना – तृतीय

800 मीटर (पुरुष): आदर्श – प्रथम, ऋतिक – द्वितीय, हंसराज – तृतीय
800 मीटर (महिला): गरिमा – प्रथम, वर्षा – द्वितीय, किरन – तृतीय

लंबी कूद (पुरुष): करमजोत – प्रथम, नितिन – द्वितीय, मो. मोईन – तृतीय
लंबी कूद (महिला): पूजा – प्रथम, सृष्टि – द्वितीय, प्रिया – तृतीय

ऊंची कूद (पुरुष): सार्थक – प्रथम, ऋतिक राणा – द्वितीय, आर्यन – तृतीय
ऊंची कूद (महिला): हेमा रावत – प्रथम, नीरू – द्वितीय, इशा थापा – तृतीय

गोला फेंक (पुरुष): अखिल – प्रथम, सूरज – द्वितीय, दिव्यांशु – तृतीय
गोला फेंक (महिला): साक्षी – प्रथम, प्रियंका – द्वितीय, अमीषा – तृतीय

भाला फेंक (पुरुष): अखिलेश पुंडीर – प्रथम, प्रियांशु बर्त्वाल – द्वितीय, अखिल – तृतीय
भाला फेंक (महिला): परी – प्रथम, स्नेहा – द्वितीय

अन्य प्रतियोगिताओं के परिणाम

टेबल टेनिस (पुरुष): मौलिक – प्रथम, विनीत – द्वितीय, तन्मय – तृतीय
टेबल टेनिस (महिला): वंशिका बिष्ट – प्रथम, रिया सती – द्वितीय, आकृति राणा – तृतीय

बैडमिंटन (पुरुष एकल): रोहित रावत – प्रथम, अरुण नेगी – द्वितीय
बैडमिंटन (महिला एकल): वर्षा – प्रथम, प्रियंका कुमारी – द्वितीय

बैडमिंटन (पुरुष युगल): विवेक / गोकुल – प्रथम, उज्ज्वल / पार्थ – द्वितीय
बैडमिंटन (महिला युगल): अंकिता / प्रियंका – प्रथम, आस्था / ज्योति – द्वितीय

कैरम (पुरुष): आदित्य नेगी – प्रथम, आदित्य बिष्ट – द्वितीय
कैरम (महिला): स्वाति – प्रथम, शिवानी – द्वितीय

शतरंज (पुरुष): हर्षित थलवाल – प्रथम, अनिरुद्ध – द्वितीय

खो-खो (पुरुष): त्रिशूल – प्रथम, नंदा देवी – द्वितीय
खो-खो (महिला): नंदा देवी – प्रथम, नीलकंठ – द्वितीय

रिले दौड़ (पुरुष): त्रिशूल – प्रथम, नंदा देवी – द्वितीय, पंचाचूली – तृतीय
रिले दौड़ (महिला): नंदा देवी – प्रथम, त्रिशूल – द्वितीय, नीलकंठ – तृतीय

कार्यक्रम में संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, प्रशासनिक डायरेक्टर केदार सिंह, उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर मेजर ललित सिंह, कर्नल जे. एस. नेगी, चेतना गौतम, डॉ. प्रेरणा बड़ोनी, डॉ. अंजना गुसाई सहित कई शिक्षकगण और 1500 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Tags: CIMS Dehradun NewsCIMS UIHMT DehradunCIMS UIHMT Sports EventDehradun College Sports NewsDehradun education newsDehradun Sports Meet 2026Dehradun Students Sports CompetitionGeeta Dhami Dehradun EventIPS Ajay Singh STF DehradunUttarakhand College Sports
Previous Post

गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा आदेश: अब एजेंसी से सीधे नहीं मिलेगा सिलेंडर

Next Post

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का खेल बेनकाब: हरिद्वार में धोखाधड़ी करने वालों पर FIR के आदेश

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

IPL 2026: आज RR vs CSK में दिखेगा “ट्रेड का ट्विस्ट” – सैमसन और जडेजा आमने-सामने, कौन मारेगा बाज़ी?
क्रिकेट

IPL 2026: आज RR vs CSK में दिखेगा “ट्रेड का ट्विस्ट” – सैमसन और जडेजा आमने-सामने, कौन मारेगा बाज़ी?

by Seemaukb
March 30, 2026
गांव की बेटी ने रचा इतिहास: सभ्या नेगी का राज्य टीम में चयन, जश्न में डूबा रुद्रप्रयाग
क्रिकेट

गांव की बेटी ने रचा इतिहास: सभ्या नेगी का राज्य टीम में चयन, जश्न में डूबा रुद्रप्रयाग

by Seemaukb
March 29, 2026
Next Post
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का खेल बेनकाब: हरिद्वार में धोखाधड़ी करने वालों पर FIR के आदेश

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का खेल बेनकाब: हरिद्वार में धोखाधड़ी करने वालों पर FIR के आदेश

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद,आदेश जारी 

ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद,आदेश जारी 

August 31, 2025
बड़ी खबर : दस हजार रिश्वत लेते अमीन और अनुसेवक रंगे हाथों गिरफ्तार

बड़ी खबर : दस हजार रिश्वत लेते अमीन और अनुसेवक रंगे हाथों गिरफ्तार

February 2, 2024

Don't miss it

Uttarakhand Assembly :   महिला आरक्षण पर सदन में संग्राम, नारेबाजी के बीच कार्यवाही ठप
उत्तराखंड

Uttarakhand Assembly : महिला आरक्षण पर सदन में संग्राम, नारेबाजी के बीच कार्यवाही ठप

April 28, 2026
नशा मुक्त शादी की अनोखी पहल: टिहरी के प्लास गांव में नवदंपति का सम्मान
उत्तराखंड

नशा मुक्त शादी की अनोखी पहल: टिहरी के प्लास गांव में नवदंपति का सम्मान

April 28, 2026
हरिद्वार में 24 घंटे में दो सुसाइड: युवक की झूठी कहानी के बाद मौत, महिला ने भी खत्म की जिंदगी
उत्तराखंड

रात की ड्यूटी बनी आखिरी सफर: रुद्रपुर में ASI की अचानक मौत से सन्नाटा

April 28, 2026
अब RTO के चक्कर हुए खत्म! घर बैठे बनेंगे लाइसेंस, मिनटों में निपटेंगे वाहन से जुड़े काम
उत्तराखंड

अब RTO के चक्कर हुए खत्म! घर बैठे बनेंगे लाइसेंस, मिनटों में निपटेंगे वाहन से जुड़े काम

April 28, 2026
उत्तराखंड बजट 2026:  सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, स्वास्थ्य-महिला योजनाओं पर जोर
उत्तराखंड

बड़ी खबर : आधी आबादी के हक पर सियासी संग्राम, सदन में गरजे CM धामी

April 28, 2026
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में प्रियंका मेहर का जादू, डीजे बीट्स पर झूमे युवा
उत्तराखंड

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में प्रियंका मेहर का जादू, डीजे बीट्स पर झूमे युवा

April 28, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • Uttarakhand Assembly : महिला आरक्षण पर सदन में संग्राम, नारेबाजी के बीच कार्यवाही ठप
  • नशा मुक्त शादी की अनोखी पहल: टिहरी के प्लास गांव में नवदंपति का सम्मान
  • रात की ड्यूटी बनी आखिरी सफर: रुद्रपुर में ASI की अचानक मौत से सन्नाटा

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.