Tuesday, July 28, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का खेल बेनकाब: हरिद्वार में धोखाधड़ी करने वालों पर FIR के आदेश

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सख्त कार्रवाई, ऑनलाइन जारी जन्म प्रमाण पत्र निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू

March 14, 2026
in क्राइम
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का खेल बेनकाब: हरिद्वार में धोखाधड़ी करने वालों पर FIR के आदेश
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने का मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पहले ही सभी उपजिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद में किसी भी प्रकार का फर्जी प्रमाण पत्र जारी न हो और ऐसे मामलों में तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।

You might also like

करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड अब भी फरार! दून पुलिस ने शाश्वत गर्ग के घर पर की कुर्की

ब्रेकिंग : 40 हजार रिश्वत लेते उरेडा के परियोजना अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार

भ्रष्टाचारियों पर क्यों मेहरबान सिस्टम? 40 मामलों में अभियोजन स्वीकृति अब भी लंबित

जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड बहादराबाद में गलत तरीके से जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी द्वारा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) बहादराबाद को प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती शाहीन पत्नी श्री उस्मान और श्री उस्मान पुत्र मोहम्मद इकबाल, निवासी पावधोई राम रहीम कॉलोनी ज्वालापुर, हरिद्वार ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को आवेदन देकर बताया कि उनकी पुत्री कु. अक्षा का जन्म 01 मार्च 2008 को जया मैक्सवेल हॉस्पिटल, अतमालपुर बौंगला में हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में जारी जन्म प्रमाण पत्र खो गया है और आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए बारकोड युक्त ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता है।

आवेदन के साथ उन्होंने दिनांक 05 फरवरी 2009 का हस्तनिर्मित जन्म प्रमाण पत्र की छायाप्रति तथा अपने आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न की थीं। उक्त दस्तावेजों के आधार पर ग्राम पंचायत स्तर से 18 फरवरी 2026 को कु. अक्षा का जन्म प्रमाण पत्र सीआरएस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण संख्या 174 के साथ जारी कर दिया गया।

बाद में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि संबंधित दंपति ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र की छायाप्रति प्रस्तुत कर धोखाधड़ी से अपनी पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाया है। इस सूचना के बाद जब जया मैक्सवेल हॉस्पिटल, अतमालपुर बौंगला में जांच की गई तो पता चला कि वर्ष 2008 में उक्त अस्पताल अस्तित्व में ही नहीं था।

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपियों द्वारा कपटपूर्ण तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर उसे आधार बनाकर सीआरएस पोर्टल पर जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कराया गया। यह भी आशंका जताई गई है कि चूंकि संबंधित परिवार नगर क्षेत्र में निवास करता है, इसलिए नगर पालिका शिवालिक नगर या नगर निगम हरिद्वार में भी ऐसे झूठे आवेदन किए गए हो सकते हैं।

जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि श्रीमती शाहीन और श्री उस्मान सहित अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र, कूटरचना कर सरकारी अभिलेख तैयार करने, फर्जी साक्ष्य बनाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी गंभीर धाराओं में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई जाए।

साथ ही धोखाधड़ी से जारी किया गया जन्म प्रमाण पत्र (पंजीकरण संख्या 174, दिनांक 18 फरवरी 2026) तत्काल प्रभाव से निरस्त करने और इस संबंध में सभी पक्षों को पंजीकृत डाक के माध्यम से सूचित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Tags: Bahadrabad Block NewsBirth Certificate FraudCRS Portal Birth CertificateFake Birth CertificateGovernment Document FraudHaridwar administrationharidwar crime newsHaridwar newsJwalapur HaridwarMayur Dixit DM HaridwarUttarakhand news
Previous Post

देहरादून में खेल का उत्सव: CIMS-UIHMT स्पोर्ट्स मीट का भव्य समापन, विजेताओं पर बरसे मेडल

Next Post

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग APS मुख्य परीक्षा में जबरदस्त उपस्थिति, 97% से ज्यादा अभ्यर्थी पहुंचे परीक्षा देने

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड अब भी फरार! दून पुलिस ने शाश्वत गर्ग के घर पर की कुर्की
क्राइम

करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड अब भी फरार! दून पुलिस ने शाश्वत गर्ग के घर पर की कुर्की

by Seemaukb
July 25, 2026
ब्रेकिंग : 40 हजार रिश्वत लेते उरेडा के परियोजना अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार
क्राइम

ब्रेकिंग : 40 हजार रिश्वत लेते उरेडा के परियोजना अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार

by Seemaukb
July 24, 2026
Next Post
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग APS मुख्य परीक्षा में जबरदस्त उपस्थिति, 97% से ज्यादा अभ्यर्थी पहुंचे परीक्षा देने

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग APS मुख्य परीक्षा में जबरदस्त उपस्थिति, 97% से ज्यादा अभ्यर्थी पहुंचे परीक्षा देने

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

आज हो सकती है कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा,नैनीताल लोकसभा से दीपक बलुटिया माने जा रहें हैं प्रबल दावेदार

आज हो सकती है कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा,नैनीताल लोकसभा से दीपक बलुटिया माने जा रहें हैं प्रबल दावेदार

March 11, 2024
हल्द्वानी हिंसा :-दिन भर चर्चा का विषय बना रहा,हैदराबाद का सलमान

हल्द्वानी हिंसा :-दिन भर चर्चा का विषय बना रहा,हैदराबाद का सलमान

February 22, 2024

Don't miss it

16 करोड़ की लागत, लेकिन मजबूती नहीं! पहली बारिश में धंसा नया पुल
उत्तराखंड

पुल नहीं टूटा, भारी बारिश से धंसी एप्रोच रोड- प्रशासन

July 28, 2026
क्या भारत में ब्लॉक हुई पीएम मोदी की फेसबुक पोस्ट? बीजेपी नेता ने मेटा पर लगाए गंभीर आरोप
देश-दुनिया

क्या भारत में ब्लॉक हुई पीएम मोदी की फेसबुक पोस्ट? बीजेपी नेता ने मेटा पर लगाए गंभीर आरोप

July 28, 2026
भारी बारिश के बीच एक्शन मोड में डीएम! नंदा की चौकी पुल पर पहुंचकर दिए 3 घंटे में मरम्मत के आदेश
उत्तराखंड

भारी बारिश के बीच एक्शन मोड में डीएम! नंदा की चौकी पुल पर पहुंचकर दिए 3 घंटे में मरम्मत के आदेश

July 28, 2026
16 करोड़ की लागत, लेकिन मजबूती नहीं! पहली बारिश में धंसा नया पुल
उत्तराखंड

16 करोड़ की लागत, लेकिन मजबूती नहीं! पहली बारिश में धंसा नया पुल

July 28, 2026
ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद
उत्तराखंड

ब्रेकिंग: देहरादून में आज सभी स्कूल रहेंगे बंद,आदेश जारी

July 28, 2026
दिव्यांगजनों के लिए बड़ी खुशखबरी! 12 मामलों में मिली कानूनी संरक्षकता, बैंकिंग और पेंशन का रास्ता हुआ आसान
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों के लिए बड़ी खुशखबरी! 12 मामलों में मिली कानूनी संरक्षकता, बैंकिंग और पेंशन का रास्ता हुआ आसान

July 27, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • पुल नहीं टूटा, भारी बारिश से धंसी एप्रोच रोड- प्रशासन
  • क्या भारत में ब्लॉक हुई पीएम मोदी की फेसबुक पोस्ट? बीजेपी नेता ने मेटा पर लगाए गंभीर आरोप
  • भारी बारिश के बीच एक्शन मोड में डीएम! नंदा की चौकी पुल पर पहुंचकर दिए 3 घंटे में मरम्मत के आदेश

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.