Tuesday, July 21, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

गड्ढों में गुम हुआ विकास! पुरोला-करड़ा-धड़ोली मोटर मार्ग की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा

June 3, 2026
in उत्तराखंड
गड्ढों में गुम हुआ विकास! पुरोला-करड़ा-धड़ोली मोटर मार्ग की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुरोला। विकासखंड पुरोला के अंतर्गत आने वाला पुरोला-करड़ा-धड़ोली मोटर मार्ग इन दिनों अपनी जर्जर हालत के कारण क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को रोजाना जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। बरसात का मौसम शुरू होते ही सड़क की खराब स्थिति ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग

पुरोला-करड़ा-धड़ोली मोटर मार्ग क्षेत्र के करड़ा, खलाड़ी, सिकारू, चपराड़ी, आराकोट सहित कई गांवों को नगर पालिका पुरोला के वार्ड संख्या 1 और 4 के बाजार क्षेत्र से जोड़ता है। यह मार्ग स्थानीय लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है, लेकिन लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण इसकी हालत लगातार खराब होती जा रही है।

You might also like

कांवड़ यात्रा 2026: हर कदम पर मिलेगी स्वास्थ्य सुरक्षा, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर और मेडिकल टीमें

ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद

सड़क पर बने गहरे गड्ढे बने खतरा

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। बरसात के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पैदल चलने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी इस मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों ने उठाई जल्द मरम्मत की मांग

वार्ड संख्या 1 निवासी कवींद्र असवाल, कैलाश उनियाल और सोमेश नौटियाल समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को भरने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क का सुधार कार्य नहीं कराया गया तो बरसात के दौरान किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

डामरीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया: पीडब्ल्यूडी

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग (PWD) के सहायक अभियंता शुभम सिंह ने बताया कि पुरोला-करड़ा-धड़ोली मोटर मार्ग के डामरीकरण का प्रस्ताव शासन स्तर पर स्वीकृति के लिए भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद सड़क सुधार और डामरीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।

क्षेत्रवासियों को जल्द समाधान की उम्मीद

क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि शासन स्तर से जल्द स्वीकृति मिलने के बाद सड़क की स्थिति में सुधार होगा और वर्षों से चली आ रही समस्या का समाधान हो सकेगा। फिलहाल बरसात के मौसम में इस मार्ग पर सफर करने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

Tags: Purola Karada Dhadoli Motor MargPurola newsPurola Road News TodayPWD UttarkashiRoad Condition in PurolaUttarakhand broadcast newsUttarakhand Road NewsUttarkashi Local News.uttarkashi newsUttarkashi Road Repair
Previous Post

10 करोड़ की मंडी बनी शोपीस! टमाटर-सेब सीजन से पहले भड़के रवाईं घाटी के किसान

Next Post

टूटते घरों में फिर गूंज रही खुशियां: वैवाहिक रिश्तों को नई जिंदगी दे रहा BR Reawakening

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

कांवड़ यात्रा 2026: हर कदम पर मिलेगी स्वास्थ्य सुरक्षा, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर और मेडिकल टीमें
उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा 2026: हर कदम पर मिलेगी स्वास्थ्य सुरक्षा, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर और मेडिकल टीमें

by Seemaukb
July 20, 2026
ब्रेकिंग :  इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

by Seemaukb
July 19, 2026
Next Post
टूटते घरों में फिर गूंज रही खुशियां: वैवाहिक रिश्तों को नई जिंदगी दे रहा BR Reawakening

टूटते घरों में फिर गूंज रही खुशियां: वैवाहिक रिश्तों को नई जिंदगी दे रहा BR Reawakening

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

हादसा : सड़क दुर्घटना मे चालक की मौत,एसडीएम संगीता कनोंजिया की हालत गंभीर

हादसा : सड़क दुर्घटना मे चालक की मौत,एसडीएम संगीता कनोंजिया की हालत गंभीर

April 26, 2022
दून में पटाखा व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई: मौके पर 28 लाख नकद व 35 लाख रुपये का स्टॉक जब्त

दून में पटाखा व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई: मौके पर 28 लाख नकद व 35 लाख रुपये का स्टॉक जब्त

October 8, 2025

Don't miss it

मौसम का बड़ा यू-टर्न! इन राज्यों में आंधी-बारिश का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट
मौसम

सावधान : इन 3 जिलों में अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

July 21, 2026
कांवड़ यात्रा 2026: हर कदम पर मिलेगी स्वास्थ्य सुरक्षा, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर और मेडिकल टीमें
उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा 2026: हर कदम पर मिलेगी स्वास्थ्य सुरक्षा, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर और मेडिकल टीमें

July 20, 2026
संसद मार्च को लेकर दिल्ली में सियासी हलचल, सीजेपी का दावा- सरकार ने बातचीत के लिए किया संपर्क
देश-दुनिया

संसद मार्च को लेकर दिल्ली में सियासी हलचल, सीजेपी का दावा- सरकार ने बातचीत के लिए किया संपर्क

July 20, 2026
IMD Alert: उत्तराखंड के इन 8 जिलों में आज बरसेगा मौसम का कहर, जारी हुआ येलो अलर्ट
मौसम

Weather Alert: अगले 3 घंटे इन 6 जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना, IMD का येलो अलर्ट जारी

July 20, 2026
ब्रेकिंग :  इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

July 19, 2026
बड़ी खबर : TCS ने शेयर बाजार में मचाया तहलका, 5 दिन में निवेशकों की दौलत ₹72,000 करोड़ बढ़ी
टेक न्यूज़

बड़ी खबर : TCS ने शेयर बाजार में मचाया तहलका, 5 दिन में निवेशकों की दौलत ₹72,000 करोड़ बढ़ी

July 19, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • सावधान : इन 3 जिलों में अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी
  • कांवड़ यात्रा 2026: हर कदम पर मिलेगी स्वास्थ्य सुरक्षा, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर और मेडिकल टीमें
  • संसद मार्च को लेकर दिल्ली में सियासी हलचल, सीजेपी का दावा- सरकार ने बातचीत के लिए किया संपर्क

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.