Wednesday, September 16, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव : एडवोकेट ललित मोहन जोशी

August 2, 2026
in उत्तराखंड
राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव : एडवोकेट ललित मोहन जोशी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अगस्त से शुरू किए गए “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत उत्तराखंड में जनजागरूकता कार्यक्रमों का शुभारंभ हो गया है। इसी क्रम में देहरादून के कुंआवाला स्थित सीआईएमएस कॉलेज में युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत (MY Bharat) एवं सजग इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेशभर के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों से आए 800 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

You might also like

जन्मदिन पर बच्चों के बीच पहुंचे CM धामी, केक काटा तो खिल उठे दिव्यांग बच्चों के चेहरे

DMF के दरवाजे पहुंचा हरिपुर ज़मन सिंह इंटर कॉलेज का मामला: 400 से अधिक बच्चों के लिए ₹3 करोड़ के नए भवन की मांग, खान अधिकारी से मिले किसान पुत्र कार्तिक उपाध्याय

जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, 23 अधूरी योजनाओं को जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव : एडवोकेट ललित मोहन जोशी

कार्यक्रम की शुरुआत सीआईएमएस कॉलेज के चेयरमैन एवं सजग इंडिया के संस्थापक एडवोकेट ललित मोहन जोशी के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने मुख्य अतिथियों, अधिकारियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही नशा मुक्त भारत अभियान जनआंदोलन का रूप ले सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान” से सीआईएमएस कॉलेज का जुड़ना पूरे संस्थान और उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। यह चयन नशा मुक्ति के क्षेत्र में वर्षों से किए जा रहे सतत प्रयासों का सम्मान है।

उन्होंने बताया कि सजग इंडिया पिछले 15 वर्षों से उत्तराखंड के स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चला रही है। संस्था ने हजारों युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है।

युवाओं ने प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश

कार्यक्रम के दौरान युवाओं के लिए विभिन्न जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें—

  • संगीत
  • लोकगीत
  • नृत्य
  • नुक्कड़ नाटक
  • माइम एक्ट
  • पेंटिंग
  • वाद-विवाद
  • स्लोगन लेखन
  • भाषण
  • कविता पाठ
  • शॉर्ट फिल्म

जैसी प्रतियोगिताओं में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। चयनित प्रतिभागियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे समाज को प्रभावित करता है

मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों को अपनाने तथा समाज में नशा विरोधी जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना अभियान का उद्देश्य

मेरा युवा भारत (MY Bharat) की उप निदेशक मोनिका नंदा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है। इसके लिए राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों एवं युवाओं ने नशा मुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में राज्य निदेशक माय भारत उत्तराखंड राहुल डबराल, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक माय भारत देहरादून प्रवेश बजवाल, सुमन सिंह बिष्ट, सुभाष खत्री, उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर मेजर (सेवानिवृत्त) ललित सामंत, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल जे.एस. नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं 800 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags: CIMS College Dehradundehradun newsDrug Awareness ProgramDrug Free IndiaLalit Mohan JoshiMy BharatNasha Mukt BharatNasha Mukt Yuva Viksit Bharat Sankalp AbhiyanNasha Mukti AbhiyanPrime Minister Narendra ModiSajag IndiaUttarakhand education newsUttarakhand newsYouth Awareness Campaign
Previous Post

पेपर लीक से मनी लॉन्ड्रिंग तक: ED ने हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की संपत्ति की कुर्क

Next Post

विदेश पढ़ाई से लेकर 1 करोड़ के फंड तक! अभिजीत दिपके मामले में उठे बड़े सवाल

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

जन्मदिन पर बच्चों के बीच पहुंचे CM धामी, केक काटा तो खिल उठे दिव्यांग बच्चों के चेहरे
उत्तराखंड

जन्मदिन पर बच्चों के बीच पहुंचे CM धामी, केक काटा तो खिल उठे दिव्यांग बच्चों के चेहरे

by Seemaukb
September 16, 2026
DMF के दरवाजे पहुंचा हरिपुर ज़मन सिंह इंटर कॉलेज का मामला: 400 से अधिक बच्चों के लिए ₹3 करोड़ के नए भवन की मांग, खान अधिकारी से मिले किसान पुत्र कार्तिक उपाध्याय
उत्तराखंड

DMF के दरवाजे पहुंचा हरिपुर ज़मन सिंह इंटर कॉलेज का मामला: 400 से अधिक बच्चों के लिए ₹3 करोड़ के नए भवन की मांग, खान अधिकारी से मिले किसान पुत्र कार्तिक उपाध्याय

by Seemaukb
September 15, 2026
Next Post
विदेश पढ़ाई से लेकर 1 करोड़ के फंड तक! अभिजीत दिपके मामले में उठे बड़े सवाल

विदेश पढ़ाई से लेकर 1 करोड़ के फंड तक! अभिजीत दिपके मामले में उठे बड़े सवाल

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

Ayushman Card Village Wise List: आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए खुश खबरी। पैसा मिलना शुरू,नई लिस्ट में देखे अपना नाम

Ayushman Card Village Wise List: आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए खुश खबरी। पैसा मिलना शुरू,नई लिस्ट में देखे अपना नाम

February 4, 2023
Indira aawas Yojana: ग्राम पंचायत इंदिरा आवास योजना लिस्ट हुई जारी। चेक करे अपना नाम

Indira aawas Yojana: ग्राम पंचायत इंदिरा आवास योजना लिस्ट हुई जारी। चेक करे अपना नाम

March 8, 2023

Don't miss it

जन्मदिन पर बच्चों के बीच पहुंचे CM धामी, केक काटा तो खिल उठे दिव्यांग बच्चों के चेहरे
उत्तराखंड

जन्मदिन पर बच्चों के बीच पहुंचे CM धामी, केक काटा तो खिल उठे दिव्यांग बच्चों के चेहरे

September 16, 2026
DMF के दरवाजे पहुंचा हरिपुर ज़मन सिंह इंटर कॉलेज का मामला: 400 से अधिक बच्चों के लिए ₹3 करोड़ के नए भवन की मांग, खान अधिकारी से मिले किसान पुत्र कार्तिक उपाध्याय
उत्तराखंड

DMF के दरवाजे पहुंचा हरिपुर ज़मन सिंह इंटर कॉलेज का मामला: 400 से अधिक बच्चों के लिए ₹3 करोड़ के नए भवन की मांग, खान अधिकारी से मिले किसान पुत्र कार्तिक उपाध्याय

September 15, 2026
जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, 23 अधूरी योजनाओं को जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम
उत्तराखंड

जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, 23 अधूरी योजनाओं को जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

September 15, 2026
देहरादून में 17 सितंबर से बजेगा ‘सेवा’ का बिगुल, 18 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
उत्तराखंड

देहरादून में 17 सितंबर से बजेगा ‘सेवा’ का बिगुल, 18 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

September 15, 2026
UPL 2026: 21 सितंबर से देहरादून में गूंजेगा T20 का रोमांच, पुरुष-महिला खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
क्रिकेट

UPL 2026: 21 सितंबर से देहरादून में गूंजेगा T20 का रोमांच, पुरुष-महिला खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

September 15, 2026
चंपावत में कांग्रेस को बड़ा झटका! नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल
उत्तराखंड

चंपावत में कांग्रेस को बड़ा झटका! नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल

September 15, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • जन्मदिन पर बच्चों के बीच पहुंचे CM धामी, केक काटा तो खिल उठे दिव्यांग बच्चों के चेहरे
  • DMF के दरवाजे पहुंचा हरिपुर ज़मन सिंह इंटर कॉलेज का मामला: 400 से अधिक बच्चों के लिए ₹3 करोड़ के नए भवन की मांग, खान अधिकारी से मिले किसान पुत्र कार्तिक उपाध्याय
  • जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, 23 अधूरी योजनाओं को जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.