Monday, October 5, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

अशोकधाम मंदिर में अचानक मची भगदड़! 7 महिलाओं की मौत, कई घायल

August 17, 2026
in हादसा
अशोकधाम मंदिर में अचानक मची भगदड़! 7 महिलाओं की मौत, कई घायल
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीसराय: बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे में सात महिलाओं की मौत होने की सूचना है, जबकि करीब 5 से 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंदिर के बाहर लगी थी श्रद्धालुओं की लंबी कतार

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह अशोकधाम मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। मंदिर तक पहुंचने के लिए अशोकधाम हॉल्ट रेलवे स्टेशन के सामने से लंबी कतार लगी हुई थी। इसी दौरान स्टेशन पर दो ट्रेनें पहुंचने से वहां भीड़ और दबाव बढ़ गया।

You might also like

सड़क हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; एक की मौत, दो घायल

जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका

ब्रेक फेल होते ही मची भगदड़! दीवार तोड़कर गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ट्रक

बताया जा रहा है कि इसी बीच बिजली का खंभा गिरने की अफवाह तेजी से फैल गई। हालांकि, अधिकारियों के अनुसार खंभा नहीं गिरा था, बल्कि बिजली का तार टूट गया था। अफवाह के बाद भीड़ में अचानक दबाव बढ़ गया और महिलाओं की कतार में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

एक-दूसरे के ऊपर गिरती चली गईं महिलाएं

अचानक बढ़े दबाव के कारण महिलाओं की लाइन में मौजूद कई श्रद्धालु अपना संतुलन खो बैठीं और एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगीं। कुछ ही देर में कई महिलाएं भीड़ के नीचे दब गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के दौरान करीब 20 से 25 महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं, जिससे कई लोग बेहोश हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे में सात महिलाओं की मौत

प्रशासन की ओर से दी गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में अब तक सात महिलाओं की मौत हो चुकी है। वहीं 5 से 6 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य के साथ-साथ भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था की निगरानी शुरू कर दी है।

जिलाधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

लखीसराय के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और घटना की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है।

फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित रखना है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच भी की जा रही है।

भीड़ और अफवाह बनी हादसे की बड़ी वजह

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, रेलवे स्टेशन पर एक साथ दो ट्रेनों का पहुंचना और बिजली का खंभा गिरने की अफवाह के बाद पैदा हुआ दबाव इस हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। हालांकि, हादसे की पूरी तस्वीर जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Tags: Ashokdham TempleAshokdham Temple AccidentBihar Newsbreaking newsLakhisarai NewsLakhisarai Temple AccidentTemple Accidentबिहार समाचारभगदड़लखीसराय समाचार
Previous Post

BJP को बड़ा झटका! शहजाद पूनावाला ने छोड़ी पार्टी, बोले- ‘व्यवस्था छोड़ रहा हूं, विचार नहीं’

Next Post

नितिन नवीन की टीम में बड़ा उलटफेर! इन नेताओं को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

सड़क हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; एक की मौत, दो घायल
हादसा

सड़क हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; एक की मौत, दो घायल

by Seemaukb
October 3, 2026
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
हादसा

जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका

by Seemaukb
October 1, 2026
Next Post
नितिन नवीन की टीम में बड़ा उलटफेर! इन नेताओं को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

नितिन नवीन की टीम में बड़ा उलटफेर! इन नेताओं को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बिग ब्रेकिंग: 1 हजार रुपए की रिश्वत लेते विजिलेंस ने  पटवारी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

बिग ब्रेकिंग: 1 हजार रुपए की रिश्वत लेते विजिलेंस ने पटवारी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

October 19, 2024
राज्य गन्ना सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्यामवीर सैनी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, लिए आशीर्वाद

राज्य गन्ना सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्यामवीर सैनी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, लिए आशीर्वाद

May 6, 2025

Don't miss it

उत्तराखंड राज्यसभा सीट पर BJP का बड़ा दांव, दिनेश आर्य को टिकट—सियासी अटकलों पर लगा ब्रेक
राजनीती

उत्तराखंड राज्यसभा सीट पर BJP का बड़ा दांव, दिनेश आर्य को टिकट—सियासी अटकलों पर लगा ब्रेक

October 4, 2026
चंपावत में कैबिनेट और घोषणाएं हुईं, लेकिन पशुपालकों की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंची या नहीं? — किसान मंच
उत्तराखंड

चंपावत में कैबिनेट और घोषणाएं हुईं, लेकिन पशुपालकों की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंची या नहीं? — किसान मंच

October 4, 2026
ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले 
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

October 4, 2026
सांसद निधि का खुलासा: 135 करोड़ में खर्च सिर्फ 24 करोड़, बंसल 40% के साथ आगे तो बलूनी के खाते में ‘शून्य’
उत्तराखंड

सांसद निधि का खुलासा: 135 करोड़ में खर्च सिर्फ 24 करोड़, बंसल 40% के साथ आगे तो बलूनी के खाते में ‘शून्य’

October 4, 2026
मसूरी गोलीकांड के शहीदों को CM धामी का नमन, बोले- बलिदान भूलना उत्तराखंड के लिए संभव नहीं
उत्तराखंड

धामी कैबिनेट की चंपावत में ‘स्पेशल मीटिंग’, UPNL से लेकर डॉक्टरों के स्टाइपेंड तक बड़े फैसलों पर नजर

October 4, 2026
Dehradun Election 2026: 12-13 अक्टूबर को आएगा निर्वाचन आयोग का दल, EVM-VVPAT और मतदान केंद्रों की होगी जांच
उत्तराखंड

Dehradun Election 2026: 12-13 अक्टूबर को आएगा निर्वाचन आयोग का दल, EVM-VVPAT और मतदान केंद्रों की होगी जांच

October 4, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • उत्तराखंड राज्यसभा सीट पर BJP का बड़ा दांव, दिनेश आर्य को टिकट—सियासी अटकलों पर लगा ब्रेक
  • चंपावत में कैबिनेट और घोषणाएं हुईं, लेकिन पशुपालकों की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंची या नहीं? — किसान मंच
  • ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.