Friday, November 20, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

देहरादून में दिनदहाड़े खूनी खेल! घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग दंपति समेत 3 की हत्या से मचा हड़कंप

October 6, 2026
in क्राइम
देहरादून में दिनदहाड़े खूनी खेल! घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग दंपति समेत 3 की हत्या से मचा हड़कंप
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। विष्णु लोक कॉलोनी में एक घर में लूट के इरादे से घुसे युवक ने बुजुर्ग दंपति और उनकी घरेलू सहायिका पर हमला कर दिया। हमले में तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी स्थित मकान नंबर 16 में 85 वर्षीय रमेश कपूर अपनी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर के साथ रहते थे। घर में करीब 45 वर्षीय घरेलू सहायिका शीला भी काम करती थी। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे के आसपास घर से शोर की आवाज सुनाई दी।

You might also like

जीवीके झील में पैरामेडिकल छात्रा ने लगाई छलांग, CCTV में कैद हुई घटना; तलाश जारी

40 लाख का लेनदेन, दुकान का इंतजार! पूर्व मेयर के खिलाफ शिकायत से मचा हड़कंप

जौलजीबी मेले में बवाल, मंच पर हंगामे के बाद विधायक हरीश धामी समेत 6 पर FIR!

पड़ोस में रहने वाली भारती भंडारी के मुताबिक, आवाज सुनकर वह बाहर आईं तो उन्होंने एक युवक को घरेलू सहायिका पर पेचकस से हमला करते हुए देखा। यह दृश्य देखकर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि शोर सुनकर आरोपी युवक उनकी तरफ भी बढ़ा, लेकिन आसपास के लोगों के मौके पर पहुंचने के बाद वह वहां से भागने लगा।

इसी दौरान घर के बाहर मौजूद एक व्यक्ति ने आरोपी को कुछ दूरी पर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।

उधर, पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल बुजुर्ग दंपति तथा घरेलू सहायिका को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी में वारदात की वजह लूट बताई जा रही है। हालांकि घटना के पीछे की पूरी वजह और आरोपी के मकसद को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

बताया गया है कि मृतक दंपति के दो बेटे हैं, जो दिल्ली और पुणे में रहते हैं। घटना की सूचना परिवार को दे दी गई है।

दिनदहाड़े एक ही घर में तीन लोगों की हत्या की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और वारदात से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। पुलिस की जांच और आगे सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

Tags: Dehradun Breaking NewsDehradun crime newsDehradun Murder CaseDehradun Triple MurderRaipur Dehradun MurderTriple Murder CaseUttarakhand crime newsUttarakhand policeVishnu Lok Murder
Previous Post

बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत! देहरादून में 1611 पात्र लोगों को नवंबर से मिलेगी ₹1500 पेंशन

Next Post

738 बनाम 733 वोट… रामनगर छात्रसंघ अध्यक्ष का रिजल्ट फिर खुलेगा, हाईकोर्ट ने दिए रिकाउंटिंग के आदेश

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

जीवीके झील में पैरामेडिकल छात्रा ने लगाई छलांग, CCTV में कैद हुई घटना; तलाश जारी
क्राइम

जीवीके झील में पैरामेडिकल छात्रा ने लगाई छलांग, CCTV में कैद हुई घटना; तलाश जारी

by Seemaukb
November 20, 2026
40 लाख का लेनदेन, दुकान का इंतजार! पूर्व मेयर के खिलाफ शिकायत से मचा हड़कंप
क्राइम

40 लाख का लेनदेन, दुकान का इंतजार! पूर्व मेयर के खिलाफ शिकायत से मचा हड़कंप

by Seemaukb
November 18, 2026
Next Post
738 बनाम 733 वोट… रामनगर छात्रसंघ अध्यक्ष का रिजल्ट फिर खुलेगा, हाईकोर्ट ने दिए रिकाउंटिंग के आदेश

738 बनाम 733 वोट... रामनगर छात्रसंघ अध्यक्ष का रिजल्ट फिर खुलेगा, हाईकोर्ट ने दिए रिकाउंटिंग के आदेश

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: उच्च न्यायालय ने एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज के पक्ष में सुनाया फैसला।आदेशानुसार छात्रों को फीस का करना होगा भुगतान

हाईकोर्ट न्यूज़ : हाईकोर्ट की एक बेंच को ऋषिकेश शिफ्ट करने के मामले में अब फिर से होगी सुनवाई

May 9, 2024
बड़ी खबर : ऋषभ पंत की हालत स्थिर। जानिए क्या बोले डॉक्टर

बड़ी खबर : ऋषभ पंत की हालत स्थिर। जानिए क्या बोले डॉक्टर

December 30, 2022

Don't miss it

पिथौरागढ़ में बड़ी ऐतिहासिक खोज! भूनिगांव की चट्टानों पर मिले प्राचीन शैलचित्र
उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में बड़ी ऐतिहासिक खोज! भूनिगांव की चट्टानों पर मिले प्राचीन शैलचित्र

November 20, 2026
सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! ₹1,400 गिरा भाव, चांदी भी हुई सस्ती—जानें आज का रेट
बाजार समाचार

सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका! एक दिन में सोना ₹4,600 और चांदी ₹7,400 लुढ़की

November 20, 2026
फेरों से पहले शादी से इनकार, दहेज के आरोपों से घिरा दूल्हा; हल्द्वानी में हंगामा
उत्तराखंड

फेरों से पहले शादी से इनकार, दहेज के आरोपों से घिरा दूल्हा; हल्द्वानी में हंगामा

November 20, 2026
दुखद: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन,पंचूर गांव में शोक की लहर
उत्तराखंड

दुखद: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन,पंचूर गांव में शोक की लहर

November 20, 2026
बड़ी खबर : देहरादून-हरिद्वार समेत 7 जिलों में बड़ा उलटफेर, 39 इंस्पेक्टरों के तबादले
उत्तराखंड

बड़ी खबर : देहरादून-हरिद्वार समेत 7 जिलों में बड़ा उलटफेर, 39 इंस्पेक्टरों के तबादले

November 20, 2026
जीवीके झील में पैरामेडिकल छात्रा ने लगाई छलांग, CCTV में कैद हुई घटना; तलाश जारी
क्राइम

जीवीके झील में पैरामेडिकल छात्रा ने लगाई छलांग, CCTV में कैद हुई घटना; तलाश जारी

November 20, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • पिथौरागढ़ में बड़ी ऐतिहासिक खोज! भूनिगांव की चट्टानों पर मिले प्राचीन शैलचित्र
  • सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका! एक दिन में सोना ₹4,600 और चांदी ₹7,400 लुढ़की
  • फेरों से पहले शादी से इनकार, दहेज के आरोपों से घिरा दूल्हा; हल्द्वानी में हंगामा

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.