Tuesday, October 6, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

738 बनाम 733 वोट… रामनगर छात्रसंघ अध्यक्ष का रिजल्ट फिर खुलेगा, हाईकोर्ट ने दिए रिकाउंटिंग के आदेश

October 6, 2026
in उत्तराखंड
738 बनाम 733 वोट… रामनगर छात्रसंघ अध्यक्ष का रिजल्ट फिर खुलेगा, हाईकोर्ट ने दिए रिकाउंटिंग के आदेश
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Ramnagar Student Union Election: उत्तराखंड के रामनगर स्थित पीएनजी (प्यारेलाल नंदकिशोर गलबलिये) डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम को लेकर हाईकोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने अध्यक्ष पद के मतपत्रों की दोबारा गिनती कराने का आदेश दिया है। यह रिकाउंटिंग छात्रसंघ चुनाव के दौरान गठित शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की निगरानी में कराई जाएगी।

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मतों की दोबारा गिनती अध्यक्ष पद के सभी प्रत्याशियों की मौजूदगी में की जाए। इसके साथ ही संबंधित मतपत्रों और चुनाव से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। मामले की सुनवाई वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने की।

You might also like

बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत! देहरादून में 1611 पात्र लोगों को नवंबर से मिलेगी ₹1500 पेंशन

बड़ी खबर : नशे के खिलाफ गरजे राज्यपाल गुरमीत सिंह, बोले- युवा बचेंगे तभी बनेगा विकसित भारत

अवैध कब्जे, टूटी सड़कें और गंदा पानी… समाधान दिवस में 126 शिकायतों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

दरअसल, 29 सितंबर को रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान हुआ था। मतगणना के बाद निर्दलीय प्रत्याशी नीरज कंडारी को अध्यक्ष पद पर विजेता घोषित किया गया था। उन्हें कुल 738 वोट मिले थे, जबकि एनएसयूआई प्रत्याशी सूरज रावत को 733 मत प्राप्त हुए। दोनों के बीच जीत का अंतर महज 5 वोट का था। एबीवीपी प्रत्याशी विशाखा चौहान को 383 वोट मिले थे।

एनएसयूआई प्रत्याशी सूरज रावत ने चुनाव परिणाम को हाईकोर्ट में चुनौती दी। याचिका में उनका कहना था कि मतगणना के दौरान उनके पक्ष में पड़े कई मतों को अवैध घोषित कर दिया गया। उन्होंने इस संबंध में मतगणना के दौरान ही छात्रसंघ चुनाव के लिए गठित शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी।

याचिकाकर्ता का आरोप था कि उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की गई और इसके बाद नीरज कंडारी को पांच मतों के अंतर से विजयी घोषित कर दिया गया। मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने अध्यक्ष पद के मतपत्रों की दोबारा गिनती कराने का निर्देश दिया है।

अब रिकाउंटिंग के बाद ही यह स्थिति और स्पष्ट होगी कि रामनगर डिग्री कॉलेज छात्रसंघ के अध्यक्ष पद का अंतिम परिणाम क्या रहता है। कोर्ट ने प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतगणना कराने और चुनाव से संबंधित रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को भी कहा है।

गौरतलब है कि रामनगर कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में नीरज कंडारी अध्यक्ष, ईशा नेगी उपाध्यक्ष, रोहित जोशी सचिव, नेहा शर्मा संयुक्त सचिव, सृष्टि कोषाध्यक्ष (निर्विरोध), दीपांशु आर्य सांस्कृतिक सचिव और भुवनचंद जोशी विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर निर्वाचित हुए थे।

Tags: Neeraj KandariPNG Degree College RamnagarRamnagar Student Union ElectionSuraj Rawatउत्तराखंड हाईकोर्टछात्रसंघ चुनाव रिकाउंटिंगरामनगर छात्रसंघ अध्यक्षरामनगर डिग्री कॉलेज छात्रसंघ चुनाव
Previous Post

देहरादून में दिनदहाड़े खूनी खेल! घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग दंपति समेत 3 की हत्या से मचा हड़कंप

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत! देहरादून में 1611 पात्र लोगों को नवंबर से मिलेगी ₹1500 पेंशन
उत्तराखंड

बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत! देहरादून में 1611 पात्र लोगों को नवंबर से मिलेगी ₹1500 पेंशन

by Seemaukb
October 6, 2026
बड़ी खबर : नशे के खिलाफ गरजे राज्यपाल गुरमीत सिंह, बोले- युवा बचेंगे तभी बनेगा विकसित भारत
उत्तराखंड

बड़ी खबर : नशे के खिलाफ गरजे राज्यपाल गुरमीत सिंह, बोले- युवा बचेंगे तभी बनेगा विकसित भारत

by Seemaukb
October 5, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

निर्माणाधीन ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना:  सुरंग में काम कर रहे मजदूर की अचानक मौत

दुखद : दो बुजुर्गों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत

December 3, 2024
Surya Nutan Solar Stove: रसोई गैस के बढ़ते दामों से हैं परेशान तो घर ले आइए यह चूल्हा, फ्री में बन जाएगा खाना

Surya Nutan Solar Stove: रसोई गैस के बढ़ते दामों से हैं परेशान तो घर ले आइए यह चूल्हा, फ्री में बन जाएगा खाना

January 10, 2023

Don't miss it

738 बनाम 733 वोट… रामनगर छात्रसंघ अध्यक्ष का रिजल्ट फिर खुलेगा, हाईकोर्ट ने दिए रिकाउंटिंग के आदेश
उत्तराखंड

738 बनाम 733 वोट… रामनगर छात्रसंघ अध्यक्ष का रिजल्ट फिर खुलेगा, हाईकोर्ट ने दिए रिकाउंटिंग के आदेश

October 6, 2026
देहरादून में दिनदहाड़े खूनी खेल! घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग दंपति समेत 3 की हत्या से मचा हड़कंप
क्राइम

देहरादून में दिनदहाड़े खूनी खेल! घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग दंपति समेत 3 की हत्या से मचा हड़कंप

October 6, 2026
बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत! देहरादून में 1611 पात्र लोगों को नवंबर से मिलेगी ₹1500 पेंशन
उत्तराखंड

बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत! देहरादून में 1611 पात्र लोगों को नवंबर से मिलेगी ₹1500 पेंशन

October 6, 2026
ब्रेकिंग: UK 07 Rider अनुराग डोभाल गिरफ्तार
क्राइम

ब्रेकिंग: UK 07 Rider अनुराग डोभाल गिरफ्तार

October 6, 2026
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
हादसा

दर्दनाक हादसा : डंपर और स्कॉर्पियो की जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

October 6, 2026
सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! आज फिर गिरे भाव, जानें 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का नया रेट
बाजार समाचार

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! आज फिर गिरे भाव, जानें 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का नया रेट

October 6, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • 738 बनाम 733 वोट… रामनगर छात्रसंघ अध्यक्ष का रिजल्ट फिर खुलेगा, हाईकोर्ट ने दिए रिकाउंटिंग के आदेश
  • देहरादून में दिनदहाड़े खूनी खेल! घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग दंपति समेत 3 की हत्या से मचा हड़कंप
  • बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत! देहरादून में 1611 पात्र लोगों को नवंबर से मिलेगी ₹1500 पेंशन

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.