Tuesday, October 6, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

उत्तराखंड में दूध के दाम पर किसान मंच का बड़ा ऐलान, दो सप्ताह में फैसला नहीं तो चंपावत से शुरू होगा पशुपालक आंदोलन

October 6, 2026
in उत्तराखंड
उत्तराखंड में दूध के दाम पर किसान मंच का बड़ा ऐलान, दो सप्ताह में फैसला नहीं तो चंपावत से शुरू होगा पशुपालक आंदोलन
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हल्द्वानी: उत्तराखंड में पशुपालकों को दूध का उचित और सम्मानजनक खरीद मूल्य दिलाने की मांग को लेकर किसान मंच उत्तराखंड ने आंदोलन का ऐलान किया है। किसान मंच ने राज्य सरकार को दो सप्ताह का समय देते हुए कहा है कि यदि इस अवधि में पशुपालकों के हित में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा चंपावत से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक पशुपालक किसान आंदोलन शुरू किया जाएगा।

किसान मंच ने यह घोषणा मंगलवार, 6 अक्टूबर को हल्द्वानी के मोती महल रेस्टोरेंट, नैनीताल रोड में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान की। संगठन का कहना है कि उसने आंदोलन को पहला विकल्प नहीं बनाया है। इससे पहले 1 अक्टूबर 2026 को निदेशक, डेयरी विकास विभाग, उत्तराखंड को ज्ञापन देकर सरकार और विभाग को समस्या के समाधान के लिए दो सप्ताह का समय दिया जा चुका है।

You might also like

738 बनाम 733 वोट… रामनगर छात्रसंघ अध्यक्ष का रिजल्ट फिर खुलेगा, हाईकोर्ट ने दिए रिकाउंटिंग के आदेश

बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत! देहरादून में 1611 पात्र लोगों को नवंबर से मिलेगी ₹1500 पेंशन

बड़ी खबर : नशे के खिलाफ गरजे राज्यपाल गुरमीत सिंह, बोले- युवा बचेंगे तभी बनेगा विकसित भारत

किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष किसान पुत्र कार्तिक उपाध्याय ने कहा कि संगठन पहले सरकार के साथ संवाद के जरिए समाधान चाहता है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार पशुपालकों की मांग पर सकारात्मक फैसला लेती है तो आंदोलन की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन मांग की अनदेखी होने पर चंपावत से आंदोलन शुरू किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता कुसुम लता बौड़ाई, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा पहाड़ी कमल तिवारी, संरक्षक पीयूष जोशी और हल्द्वानी ब्लॉक अध्यक्ष ललित मोहन जोशी मौजूद रहे।

किसान मंच ने पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश का उदाहरण देते हुए दूध के खरीद मूल्य को लेकर उत्तराखंड सरकार से सवाल उठाया। संगठन के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में गाय के दूध का खरीद मूल्य ₹51 से बढ़ाकर ₹61 प्रति लीटर और भैंस के दूध का खरीद मूल्य ₹61 से बढ़ाकर ₹71 प्रति लीटर करने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही दूध खरीद से जुड़ी प्रोत्साहन राशि को ₹3 से बढ़ाकर ₹6 प्रति लीटर करने की बात भी कही गई है।

प्रदेश प्रवक्ता कुसुम लता बौड़ाई ने कहा कि उत्तराखंड भी एक पहाड़ी राज्य है और यहां पशुपालन ग्रामीण परिवारों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है। उनके मुताबिक चारा, पशु आहार, दवाइयों और पशुओं के इलाज समेत उत्पादन लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन पशुपालक को मिलने वाला दूध का मूल्य उसी अनुपात में नहीं बढ़ रहा।

उन्होंने कहा, “जब पशुपालक की लागत लगातार बढ़ रही है तो उसकी मेहनत से पैदा होने वाले दूध का सम्मानजनक मूल्य क्यों सुनिश्चित नहीं किया जा रहा?”

किसान मंच का कहना है कि पशुपालन केवल दूध बेचने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पहाड़ों में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिलाओं की आर्थिक भागीदारी और गांवों को आबाद रखने से भी जुड़ा है। संगठन ने सरकार से मांग की कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों और पशुपालकों की वास्तविक लागत को ध्यान में रखते हुए दूध खरीद मूल्य को लेकर प्रभावी नीति बनाई जाए।

प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक उपाध्याय ने कहा कि किसान मंच ने सरकार को पहले ही पर्याप्त समय दिया है। उन्होंने कहा, “हमने सरकार का दरवाजा पहले कागज लेकर खटखटाया है, भीड़ लेकर नहीं। दो सप्ताह का समय दिया है। सरकार चाहे तो मेज पर बैठकर पशुपालकों की समस्या का समाधान करे। लेकिन यदि पशुपालक की आवाज नहीं सुनी गई तो यही सवाल चंपावत की धरती से जनता के बीच उठेगा।”

उन्होंने कहा कि आंदोलन की शुरुआत चंपावत से करना प्रतीकात्मक भी होगा, क्योंकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। किसान मंच के मुताबिक दो सप्ताह की समय-सीमा पूरी होने के बाद चंपावत के पशुपालकों के साथ बैठक और जनसंवाद किया जाएगा। इसके बाद आंदोलन की तारीख, स्थान और चरणबद्ध कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

कार्तिक उपाध्याय ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो आंदोलन को चंपावत से कुमाऊं और फिर पूरे उत्तराखंड तक विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ों से पलायन रोकने और गांवों को बचाने की बात तभी सार्थक होगी, जब किसान और पशुपालक आर्थिक रूप से मजबूत होंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष युवा पहाड़ी कमल तिवारी ने कहा कि पहाड़ का युवा रोजगार के लिए मैदानों और दूसरे राज्यों की ओर जा रहा है। ऐसे में खेती और पशुपालन को आर्थिक रूप से मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि पशुपालन से परिवार को पर्याप्त आमदनी नहीं होगी तो नई पीढ़ी इस व्यवसाय को अपनाने से पीछे हटेगी।

हल्द्वानी ब्लॉक अध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने कहा कि दूध के उचित मूल्य का मुद्दा किसी एक जिले तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी और नैनीताल क्षेत्र के पशुपालकों के साथ भी बैठक कर उन्हें अभियान से जोड़ा जाएगा। किसान मंच का दावा है कि चंपावत से आंदोलन शुरू होने पर कुमाऊं के अन्य क्षेत्रों के पशुपालक भी इसमें समर्थन दे सकते हैं।

किसान मंच के संरक्षक पीयूष जोशी ने कहा कि संगठन अभी भी सरकार से संवाद की उम्मीद कर रहा है। यदि सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं होती है तो प्रदेश के किसान संगठनों, पशुपालक संगठनों, सामाजिक संगठनों और जनसंगठनों से आंदोलन के समर्थन की अपील की जाएगी।

उन्होंने कहा, “संघर्ष शुरू करने से पहले हम सौ बार संवाद के लिए तैयार हैं, लेकिन संघर्ष शुरू होने के बाद पशुपालक को बीच रास्ते में छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता। लड़ाई शुरू होगी तो लोकतांत्रिक तरीके से अंत तक लड़ी जाएगी—जब तक सरकार की ओर से ठोस और सम्मानजनक समाधान सामने नहीं आता।”

किसान मंच ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित आंदोलन शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से किया जाएगा। संगठन ने राज्य सरकार से अपील की कि दो सप्ताह की समय-सीमा को आंदोलन की उलटी गिनती बनने देने के बजाय इसे समाधान का अवसर बनाया जाए।

किसान मंच का कहना है कि पशुपालक किसी तरह की खैरात नहीं मांग रहा, बल्कि अपनी मेहनत का उचित और सम्मानजनक मूल्य चाहता है। संगठन ने सरकार से दूध के खरीद मूल्य को लेकर जल्द ठोस निर्णय लेने की मांग की है।

 

 

Tags: Champawat NewsDairy FarmersDairy FarmingFarmer ProtestHaldwani newsKisan Manch UttarakhandLivestock FarmersMilk Price UttarakhandUttarakhand farmersUttarakhand Milk PriceUttarakhand news
Previous Post

738 बनाम 733 वोट… रामनगर छात्रसंघ अध्यक्ष का रिजल्ट फिर खुलेगा, हाईकोर्ट ने दिए रिकाउंटिंग के आदेश

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

738 बनाम 733 वोट… रामनगर छात्रसंघ अध्यक्ष का रिजल्ट फिर खुलेगा, हाईकोर्ट ने दिए रिकाउंटिंग के आदेश
उत्तराखंड

738 बनाम 733 वोट… रामनगर छात्रसंघ अध्यक्ष का रिजल्ट फिर खुलेगा, हाईकोर्ट ने दिए रिकाउंटिंग के आदेश

by Seemaukb
October 6, 2026
बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत! देहरादून में 1611 पात्र लोगों को नवंबर से मिलेगी ₹1500 पेंशन
उत्तराखंड

बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत! देहरादून में 1611 पात्र लोगों को नवंबर से मिलेगी ₹1500 पेंशन

by Seemaukb
October 6, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

Crime news: यहां पर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, खेत में मिला शव

दु:खद हादसा: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार।2 की मौत,5 गंभीर रूप से घायल

July 17, 2023
बड़ी खबर : देहरादून में छुट्टी का फेक आदेश हुआ वायरल, डीएम ने दिए कार्यवाही के निर्देश

बड़ी खबर : देहरादून में छुट्टी का फेक आदेश हुआ वायरल, डीएम ने दिए कार्यवाही के निर्देश

February 5, 2024

Don't miss it

उत्तराखंड में दूध के दाम पर किसान मंच का बड़ा ऐलान, दो सप्ताह में फैसला नहीं तो चंपावत से शुरू होगा पशुपालक आंदोलन
उत्तराखंड

उत्तराखंड में दूध के दाम पर किसान मंच का बड़ा ऐलान, दो सप्ताह में फैसला नहीं तो चंपावत से शुरू होगा पशुपालक आंदोलन

October 6, 2026
738 बनाम 733 वोट… रामनगर छात्रसंघ अध्यक्ष का रिजल्ट फिर खुलेगा, हाईकोर्ट ने दिए रिकाउंटिंग के आदेश
उत्तराखंड

738 बनाम 733 वोट… रामनगर छात्रसंघ अध्यक्ष का रिजल्ट फिर खुलेगा, हाईकोर्ट ने दिए रिकाउंटिंग के आदेश

October 6, 2026
देहरादून में दिनदहाड़े खूनी खेल! घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग दंपति समेत 3 की हत्या से मचा हड़कंप
क्राइम

देहरादून में दिनदहाड़े खूनी खेल! घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग दंपति समेत 3 की हत्या से मचा हड़कंप

October 6, 2026
बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत! देहरादून में 1611 पात्र लोगों को नवंबर से मिलेगी ₹1500 पेंशन
उत्तराखंड

बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत! देहरादून में 1611 पात्र लोगों को नवंबर से मिलेगी ₹1500 पेंशन

October 6, 2026
ब्रेकिंग: UK 07 Rider अनुराग डोभाल गिरफ्तार
क्राइम

ब्रेकिंग: UK 07 Rider अनुराग डोभाल गिरफ्तार

October 6, 2026
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
हादसा

दर्दनाक हादसा : डंपर और स्कॉर्पियो की जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

October 6, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • उत्तराखंड में दूध के दाम पर किसान मंच का बड़ा ऐलान, दो सप्ताह में फैसला नहीं तो चंपावत से शुरू होगा पशुपालक आंदोलन
  • 738 बनाम 733 वोट… रामनगर छात्रसंघ अध्यक्ष का रिजल्ट फिर खुलेगा, हाईकोर्ट ने दिए रिकाउंटिंग के आदेश
  • देहरादून में दिनदहाड़े खूनी खेल! घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग दंपति समेत 3 की हत्या से मचा हड़कंप

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.