Thursday, November 12, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

शीतलहर से पहले डीएम सख्त, अलाव-कंबल से लेकर अस्पतालों तक तैयारियों के आदेश

पहाड़ों में बर्फबारी से पहले प्रशासन अलर्ट, दुर्गम इलाकों में 3 महीने का राशन पहुंचाने के आदेश; गर्भवती महिलाओं की भी होगी निगरानी

November 12, 2026
in उत्तराखंड
शीतलहर से पहले डीएम सख्त, अलाव-कंबल से लेकर अस्पतालों तक तैयारियों के आदेश
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

न नौकरी की तलाश, न बड़ा निवेश! हल्द्वानी की नंदिनी ने जड़ी-बूटियों से खड़ा किया साबुन का ब्रांड

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

देहरादून: उत्तराखंड में सर्दियों और संभावित बर्फबारी को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शीतलहर से बचाव, जरूरतमंदों को कंबल वितरण, सार्वजनिक स्थानों पर अलाव, रैन बसेरों में सुविधाएं और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शीतकालीन व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग समयबद्ध तरीके से अपनी तैयारियां पूरी करें।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभावित शीतलहर, बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम के दौरान आमजन की सुरक्षा, राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई।

बस अड्डों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों पर जलेंगे अलाव

डीएम ने नगर निकायों और तहसील क्षेत्रों को निर्देश दिए कि शीतलहर से बचाव के लिए प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पतालों और अन्य जरूरी स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाए। इसके लिए वन विभाग, जिला लॉटिंग अधिकारी और आपदा प्रबंधन विभाग को आपसी समन्वय से काम करने को कहा गया है।

वहीं, गरीब, असहाय, निराश्रित और जरूरतमंद लोगों को समय पर कंबल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके लिए तहसील स्तर पर पर्याप्त संख्या में कंबल उपलब्ध रखने और उनके वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

दुर्गम क्षेत्रों में पहले से पहुंचेगा तीन महीने का राशन

पहाड़ी और दूरस्थ इलाकों में बर्फबारी के कारण सड़कें बंद होने की आशंका को देखते हुए डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने दुर्गम क्षेत्रों में तीन महीने का खाद्यान्न समय से पहुंचाने को कहा, ताकि खराब मौसम और मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में स्थानीय लोगों को राशन की परेशानी न हो।

इसके अलावा खाद्यान्न, पेयजल, ईंधन और अन्य आवश्यक वस्तुओं का अग्रिम भंडारण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

गर्भवती महिलाओं को बर्फबारी से पहले सुरक्षित स्थानों पर रखने की तैयारी

बर्फबारी से प्रभावित होने वाले दुर्गम क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को ऐसी महिलाओं का समय रहते चिह्नीकरण करने को कहा, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें नजदीकी चिकित्सालय के आसपास सुरक्षित स्थानों पर रखा जा सके।

रैन बसेरों में बिस्तर, कंबल और पेयजल की व्यवस्था अनिवार्य

जिलाधिकारी ने जनपद के सभी रैन बसेरों में पर्याप्त बिस्तर, कंबल, स्वच्छ पेयजल, प्रकाश, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रत्येक क्षेत्र में रैन बसेरों के लिए नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे। साथ ही नियमित निरीक्षण और व्यवस्थाओं की निगरानी भी की जाएगी, जिससे ठंड के दौरान जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित आश्रय मिल सके।

अस्पतालों में दवाइयों और एंबुलेंस की उपलब्धता पर जोर

शीतकाल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि चिकित्सकों की सूची, उनके मोबाइल नंबर और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों का विवरण व्यवस्थित रखा जाए। अस्पतालों में जीवनरक्षक दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों, गर्माहट की व्यवस्था और एंबुलेंस सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन स्थिति के दौरान तत्काल चिकित्सा सहायता पहुंचाने की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया।

बर्फबारी में सड़कें बंद न हों, जेसीबी और स्नो कटर रहेंगे तैयार

संभावित बर्फबारी के दौरान पर्वतीय मार्गों पर आवागमन सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने जेसीबी, स्नो कटर, स्नो ब्लोअर के साथ नमक और चूने की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

संवेदनशील मार्गों पर चेतावनी संकेतक लगाने और सड़क बंद होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए अधिकारियों एवं चालकों की ड्यूटी निर्धारित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली और पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के लिए भी प्रभावी व्यवस्था करने को कहा गया।

पर्यटन स्थलों और ट्रेकिंग रूट पर पर्यटकों की सुरक्षा प्राथमिकता

सर्दियों में देहरादून जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन सतर्क है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खराब मौसम, अत्यधिक ठंड और संभावित मार्ग अवरोध की स्थिति में पर्यटकों को समय पर जरूरी सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएं।

इसके अलावा ऐसे ट्रेकिंग रूट चिह्नित करने को कहा गया है, जहां खराब मौसम के दौरान पर्यटकों के फंसने की आशंका रहती है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी को पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पशुओं के लिए चारा और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था

शीतलहर और पाले से पशुओं को बचाने के लिए भी विशेष तैयारियां करने को कहा गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशु चिकित्सालयों में जरूरी दवाइयों और उपचार सुविधाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। आवारा पशुओं के लिए सुरक्षित आश्रय और देखभाल की व्यवस्था करने के साथ ही चारा बैंकों में पर्याप्त चारा उपलब्ध रखने को कहा गया है। वहीं, मानव-पशु संघर्ष की संभावित घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शीतकालीन तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं समय पर पूरी करें और नियमित समीक्षा के साथ स्थलीय निरीक्षण भी करें, ताकि शीतलहर और बर्फबारी के दौरान जनपदवासियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट रविन्द्र जुवांठा, जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ऋषभ कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित नगर निगम, नगर निकाय, लोक निर्माण विभाग, एनएच, पीएमजीएसवाई, आरडब्ल्यूडी, वन, विद्युत एवं पेयजल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अन्य उप जिलाधिकारी और अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े।

 

 

Tags: Cold Wave Alert UttarakhandDehradun district newsDehradun DM Ashish ChauhanDehradun news todayDehradun Winter PreparationSnowfall Road SafetyUttarakhand administrationUttarakhand Snowfall PreparationUttarakhand Winter AlertWinter Arrangements 2026
Previous Post

दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन लोगों की मौत

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

न नौकरी की तलाश, न बड़ा निवेश! हल्द्वानी की नंदिनी ने जड़ी-बूटियों से खड़ा किया साबुन का ब्रांड
उत्तराखंड

न नौकरी की तलाश, न बड़ा निवेश! हल्द्वानी की नंदिनी ने जड़ी-बूटियों से खड़ा किया साबुन का ब्रांड

by Seemaukb
November 12, 2026
धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

by Seemaukb
November 11, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

Uttarakhand: वाहन स्वामियों का विधान सभा कूच। 80 हजार से ज्यादा विक्रम, ऑटो, बस और ट्रकों के पहिये थमने से परेशानी।

Uttarakhand: वाहन स्वामियों का विधान सभा कूच। 80 हजार से ज्यादा विक्रम, ऑटो, बस और ट्रकों के पहिये थमने से परेशानी।

November 29, 2022
बिग ब्रेकिंग: धामी सरकार ने कर्मचारियों को दी सौगात। DA की घोषणा,आदेश जारी

बिग ब्रेकिंग: धामी सरकार ने कर्मचारियों को दी सौगात। DA की घोषणा,आदेश जारी

November 8, 2022

Don't miss it

शीतलहर से पहले डीएम सख्त, अलाव-कंबल से लेकर अस्पतालों तक तैयारियों के आदेश
उत्तराखंड

शीतलहर से पहले डीएम सख्त, अलाव-कंबल से लेकर अस्पतालों तक तैयारियों के आदेश

November 12, 2026
दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन लोगों की मौत
हादसा

दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन लोगों की मौत

November 12, 2026
सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! आज फिर गिरे भाव, जानें 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का नया रेट
देश-दुनिया

सोना-चांदी के भाव धड़ाम! चांदी ₹2,500 टूटी, सोना भी ₹700 सस्ता

November 12, 2026
30 लाख की निवेश ठगी! एफडी-पॉलिसी के नाम पर फंसाया, पैसे मांगे तो मिली जान से मारने की धमकी
क्राइम

30 लाख की निवेश ठगी! एफडी-पॉलिसी के नाम पर फंसाया, पैसे मांगे तो मिली जान से मारने की धमकी

November 12, 2026
न नौकरी की तलाश, न बड़ा निवेश! हल्द्वानी की नंदिनी ने जड़ी-बूटियों से खड़ा किया साबुन का ब्रांड
उत्तराखंड

न नौकरी की तलाश, न बड़ा निवेश! हल्द्वानी की नंदिनी ने जड़ी-बूटियों से खड़ा किया साबुन का ब्रांड

November 12, 2026
हादसा : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल
हादसा

हादसा : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

November 12, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • शीतलहर से पहले डीएम सख्त, अलाव-कंबल से लेकर अस्पतालों तक तैयारियों के आदेश
  • दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन लोगों की मौत
  • सोना-चांदी के भाव धड़ाम! चांदी ₹2,500 टूटी, सोना भी ₹700 सस्ता

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.