Monday, November 23, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

मसूरी में सफाई कर्मी की मौत का रहस्य गहराया, दोस्त हिरासत में; पिकअप से टक्कर का शक

November 23, 2026
in उत्तराखंड, क्राइम
मसूरी में सफाई कर्मी की मौत का रहस्य गहराया, दोस्त हिरासत में; पिकअप से टक्कर का शक
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

अंकिता केस में सुरेश राठौर की गुजरात दौड़, 24 नवंबर को नार्को टेस्ट; CBI के सामने खुलेंगे राज?

6 साल का प्यार, दूसरी से निकाह की तैयारी! बारात से पहले प्रेमिका पहुंची चौकी, मचा हड़कंप

आपदा प्रभावित 100 से अधिक बच्चों संग CIMS कॉलेज में मना इगास, शिक्षा और खुशियों की नई उम्मीद जगी

मसूरी | उत्तराखंड : मसूरी में नगर पालिका के सफाई कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। 28 वर्षीय सतीश की मौत को लेकर शुरुआत में उसके दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया गया, लेकिन पुलिस की शुरुआती जांच में वाहन की टक्कर से मौत होने की आशंका भी सामने आई है। घटना के वक्त मृतक अपने परिचित के साथ था। पुलिस ने दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच कई पहलुओं से की जा रही है।

मृतक की पहचान सतीश पुत्र जगदीश, निवासी पिक्चर पैलेस, मसूरी के रूप में हुई है। पुलिस को बीती रात 112 के माध्यम से घटना की सूचना मिली थी। सूचना में सतीश की हत्या किए जाने और आरोपी के मौके से फरार होने का आरोप लगाया गया था। सूचना मिलते ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह भाटी, रात्रि अधिकारी उपनिरीक्षक रजनीश सैनी समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सतीश अपने परिचित सरजीत निवासी आईटीएम लंढौर के साथ पिकअप वाहन में कहीं से आ रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों शराब के नशे में थे। शाम के दौरान दोनों सिविल अस्पताल, सिपलिंग स्टेट के पास पहुंचे, जहां किसी तीसरे व्यक्ति से उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों वाहन से उतरकर पैदल पिकअप के पीछे की ओर चले गए। कुछ देर बाद दोनों वापस लौटे।

पुलिस की शुरुआती पड़ताल में सामने आया कि इसके बाद सरजीत पिकअप लेकर आगे गया और फिर कुछ समय बाद वापस लौटा। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े सतीश को कथित तौर पर तेज रफ्तार पिकअप का किनारा लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे लंढौर कम्युनिटी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले में दोस्त पर हत्या का आरोप लगाए जाने और पुलिस की शुरुआती जांच में वाहन की टक्कर से मौत की आशंका सामने आने के बाद घटनाक्रम को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस साथ मौजूद सरजीत की भूमिका, तीसरे व्यक्ति से हुई कहासुनी और घटनास्थल की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। सरजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई थी। कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। मामला हत्या है या दुर्घटना, इस संबंध में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ जगदीश पंत ने भी मामले की सभी पहलुओं से जांच किए जाने की बात कही है।

Tags: Mussoorie Crime NewsMussoorie NewsUttarakhand newsउत्तराखंड क्राइमदेहरादून पुलिसमसूरी क्राइम न्यूजमसूरी समाचारसफाई कर्मी की मौत
Previous Post

6 साल का प्यार, दूसरी से निकाह की तैयारी! बारात से पहले प्रेमिका पहुंची चौकी, मचा हड़कंप

Next Post

अंकिता केस में सुरेश राठौर की गुजरात दौड़, 24 नवंबर को नार्को टेस्ट; CBI के सामने खुलेंगे राज?

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

अंकिता केस में सुरेश राठौर की गुजरात दौड़, 24 नवंबर को नार्को टेस्ट; CBI के सामने खुलेंगे राज?
उत्तराखंड

अंकिता केस में सुरेश राठौर की गुजरात दौड़, 24 नवंबर को नार्को टेस्ट; CBI के सामने खुलेंगे राज?

by Seemaukb
November 23, 2026
6 साल का प्यार, दूसरी से निकाह की तैयारी! बारात से पहले प्रेमिका पहुंची चौकी, मचा हड़कंप
क्राइम

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: आईएमए पासिंग आउट परेड के दौरान संदिग्ध व्यक्ति अरेस्ट

ब्रेकिंग: जानिए आईएमए पकड़े गए फर्जी फौजी का सच

June 11, 2022
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और उनकी पुत्रवधु की बढ़ सकती है मुश्किलें,पूछताछ के लिए ED ने किया तलब

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और उनकी पुत्रवधु की बढ़ सकती है मुश्किलें,पूछताछ के लिए ED ने किया तलब

March 29, 2024

Don't miss it

अंकिता केस में सुरेश राठौर की गुजरात दौड़, 24 नवंबर को नार्को टेस्ट; CBI के सामने खुलेंगे राज?
उत्तराखंड

अंकिता केस में सुरेश राठौर की गुजरात दौड़, 24 नवंबर को नार्को टेस्ट; CBI के सामने खुलेंगे राज?

November 23, 2026
मसूरी में सफाई कर्मी की मौत का रहस्य गहराया, दोस्त हिरासत में; पिकअप से टक्कर का शक
उत्तराखंड

मसूरी में सफाई कर्मी की मौत का रहस्य गहराया, दोस्त हिरासत में; पिकअप से टक्कर का शक

November 23, 2026
6 साल का प्यार, दूसरी से निकाह की तैयारी! बारात से पहले प्रेमिका पहुंची चौकी, मचा हड़कंप
क्राइम

6 साल का प्यार, दूसरी से निकाह की तैयारी! बारात से पहले प्रेमिका पहुंची चौकी, मचा हड़कंप

November 23, 2026
आपदा प्रभावित 100 से अधिक बच्चों संग CIMS कॉलेज में मना इगास, शिक्षा और खुशियों की नई उम्मीद जगी
उत्तराखंड

आपदा प्रभावित 100 से अधिक बच्चों संग CIMS कॉलेज में मना इगास, शिक्षा और खुशियों की नई उम्मीद जगी

November 22, 2026
हादसा: ट्रक से टकराई कार, उत्तराखंड के एक ही परिवार के सात लोगों की मौत
हादसा

हादसा: ट्रक से टकराई कार, उत्तराखंड के एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

November 22, 2026
बड़ी खबर : अधिकारी की टोका-टाकी करने पर चलाई गोली,पोछा लगाकर मिटाए सबूत
क्राइम

बड़ी खबर : अधिकारी की टोका-टाकी करने पर चलाई गोली,पोछा लगाकर मिटाए सबूत

November 22, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • अंकिता केस में सुरेश राठौर की गुजरात दौड़, 24 नवंबर को नार्को टेस्ट; CBI के सामने खुलेंगे राज?
  • मसूरी में सफाई कर्मी की मौत का रहस्य गहराया, दोस्त हिरासत में; पिकअप से टक्कर का शक
  • 6 साल का प्यार, दूसरी से निकाह की तैयारी! बारात से पहले प्रेमिका पहुंची चौकी, मचा हड़कंप

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.