उत्तराखंड में लगातार हादसे बढ़ते ही जा रहे है थमने का नाम नहीं ले रही है।वही खबर विकासनगर से सामने आ रही है जहां पर अनियंत्रित होकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद एडीएफआर और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।
बता दे कि विकासनगर की ओर जा रही एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई है। ग्रामीणो की मदद से घायल महिला को खाई से निकालकर उपचार के लिए निजी वाहन से विकासनगर भिजवाया गया है।
घटना सोमवार यानी आज सुबह की है,श्म्भर क्वानू गांव से यूटिलिटी विकासनगर की ओर जा रही थी। तभी शम्भर खेड़ा और क्वानू मैलोत के बीच यूटिलिटी गहरी खाई में जा गिरी। यूटिलिटी में तीन लोग सवार थे दो लोगों की मौत हो गई। और एक महिला गंभीर से घायल हो गई है। सूचना मिलने के बाद एडीएफआर और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।
मृतक
-पूरण सिंह पुत्र बरदावर सिंह आयु 48 वर्ष निवासी मैलोत क्वानू
-मनोज पुत्र राजेंद्र सिंह आयु 27 साल निवासी क्वानू मैलोत
घायल महिला
सामो देवी पत्नी पूरण सिंह 42 वर्ष
Discussion about this post