Monday, November 16, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

Breaking: भालुओं से फसल नुकसान पर फूटा किसानों का गुस्सा, RRP का वन विभाग मुख्यालय पर अनोखा प्रदर्शन

Bear Crop Damage Compensation: किसानों को मुआवजा देने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का धरना, भालू की वेशभूषा पहनकर किया प्रदर्शन

May 15, 2026
in उत्तराखंड
Breaking: भालुओं से फसल नुकसान पर फूटा किसानों का गुस्सा, RRP का वन विभाग मुख्यालय पर अनोखा प्रदर्शन
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून में भालुओं द्वारा किसानों की फसलों को लगातार पहुंचाए जा रहे नुकसान के खिलाफ राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी (RRP) ने शुक्रवार को वन विभाग मुख्यालय, राजपुर रोड पर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में भालू की वेशभूषा पहनकर प्रदर्शन किया और वाइल्डलाइफ वार्डन विवेक पांडे के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा।

प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने सरकार और वन विभाग पर किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। नेताओं का कहना था कि राज्य में भालुओं द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने पर किसानों को मुआवजा देने का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है, जबकि अन्य वन्यजीवों से होने वाले नुकसान पर मुआवजा दिया जाता है।

You might also like

धन सिंह रावत पहुंचे दरबार साहिब, श्रीमहंत से मुलाकात में इन मुद्दों पर हुई चर्चा!

जनजातीय गौरव दिवस पर 3 हजार करोड़ की सौगात, PM मोदी ने खोला विकास का पिटारा!

नशे से दूर रहो, भविष्य संवारो! 275 बच्चों तक पहुंचा NALSA का जागरूकता अभियान

पार्टी नेताओं ने एक स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित खबर का हवाला देते हुए कहा कि प्रमुख वन संरक्षक रंजन मिश्रा ने भी स्वीकार किया है कि भालू से फसल क्षति होने पर मुआवजा देने की व्यवस्था अभी तक लागू नहीं की गई है। इसे लेकर पार्टी ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि पहाड़ का किसान पहले ही कई चुनौतियों से जूझ रहा है और अब जंगली भालुओं द्वारा फसल बर्बाद किए जाने से उसकी आर्थिक स्थिति और खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि जब मानव और पशु क्षति पर मुआवजा दिया जा सकता है तो किसानों की फसल बर्बाद होने पर राहत क्यों नहीं दी जा रही।

प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण किसान भारी नुकसान झेल रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मुआवजा नीति लागू नहीं की गई तो पार्टी पूरे उत्तराखंड में बड़ा आंदोलन करेगी।

जिला अध्यक्ष नवीन पंत ने कहा कि वन विभाग चार महीने पहले प्रस्ताव शासन को भेजने की बात कह रहा है, लेकिन अब तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। इससे साफ है कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।

प्रदर्शन में शामिल किसानों और कार्यकर्ताओं ने मांग की कि भालुओं द्वारा फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरित किया जाए। साथ ही वन्यजीवों से फसलों की सुरक्षा के लिए स्थायी कार्ययोजना तैयार करने की भी मांग उठाई गई।

धरना प्रदर्शन में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल, प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, योगेश ईष्टवाल, भगवती प्रसाद नौटियाल, नवीन पंत, विनोद कोठियाल, शशि रावत, बसंती गोस्वामी, मंजू रावत, सुशील पटवाल, जगदंबा बिष्ट, रेनू नवानी, रजनी कुकरेती, मीना थपलियाल, हेमा कोटनाला, प्रवीण भारद्वाज, शोभित भद्री, सुरेंद्र चौहान, सुमित थपलियाल, आशीष नौटियाल और पंकज उनियाल समेत बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: bear attack crops compensationBear crop damage UttarakhandDehradun farmer protestforest department protest UttarakhandPushkar Singh Dhami NewsRajpur Road protestRRP protest DehradunUttarakhand Agriculture NewsUttarakhand farmer newswildlife crop damage compensation
Previous Post

राजाजी टाइगर रिजर्व में बड़ा जमीन घोटाला! वन गुर्जरों के नाम पर करोड़ों की बंदरबांट

Next Post

Kedarnath Route Alert: चन्द्रशिला-तुंगनाथ में वज्रपात, दो यात्री घायल; SDRF-DDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

धन सिंह रावत पहुंचे दरबार साहिब, श्रीमहंत से मुलाकात में इन मुद्दों पर हुई चर्चा!
उत्तराखंड

धन सिंह रावत पहुंचे दरबार साहिब, श्रीमहंत से मुलाकात में इन मुद्दों पर हुई चर्चा!

by Seemaukb
November 15, 2026
जनजातीय गौरव दिवस पर 3 हजार करोड़ की सौगात, PM मोदी ने खोला विकास का पिटारा!
उत्तराखंड

जनजातीय गौरव दिवस पर 3 हजार करोड़ की सौगात, PM मोदी ने खोला विकास का पिटारा!

by Seemaukb
November 15, 2026
Next Post
Kedarnath Route Alert: चन्द्रशिला-तुंगनाथ में वज्रपात, दो यात्री घायल; SDRF-DDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Kedarnath Route Alert: चन्द्रशिला-तुंगनाथ में वज्रपात, दो यात्री घायल; SDRF-DDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

गड़बड़झाला : पीडब्ल्यूडी में चहेते अभियंताओं का तबादला रोकने का खेल शुरू

गड़बड़झाला : पीडब्ल्यूडी में चहेते अभियंताओं का तबादला रोकने का खेल शुरू

March 24, 2022
बड़ी खबर:  निजी स्कूलों ने बढ़ाया ट्रांसपोर्टेशन शुल्क। जानिए कितना

बड़ी खबर: निजी स्कूलों ने बढ़ाया ट्रांसपोर्टेशन शुल्क। जानिए कितना

April 30, 2022

Don't miss it

धन सिंह रावत पहुंचे दरबार साहिब, श्रीमहंत से मुलाकात में इन मुद्दों पर हुई चर्चा!
उत्तराखंड

धन सिंह रावत पहुंचे दरबार साहिब, श्रीमहंत से मुलाकात में इन मुद्दों पर हुई चर्चा!

November 15, 2026
जौलजीबी मेले में बवाल, मंच पर हंगामे के बाद विधायक हरीश धामी समेत 6 पर FIR!
क्राइम

जौलजीबी मेले में बवाल, मंच पर हंगामे के बाद विधायक हरीश धामी समेत 6 पर FIR!

November 15, 2026
जनजातीय गौरव दिवस पर 3 हजार करोड़ की सौगात, PM मोदी ने खोला विकास का पिटारा!
उत्तराखंड

जनजातीय गौरव दिवस पर 3 हजार करोड़ की सौगात, PM मोदी ने खोला विकास का पिटारा!

November 15, 2026
नशे से दूर रहो, भविष्य संवारो! 275 बच्चों तक पहुंचा NALSA का जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

नशे से दूर रहो, भविष्य संवारो! 275 बच्चों तक पहुंचा NALSA का जागरूकता अभियान

November 14, 2026
जल संस्थान में 10 अफसरों की पदोन्नति, नरेश पाल सिंह बने पौड़ी-चमोली के अधीक्षण अभियंता
उत्तराखंड

जल संस्थान में 10 अफसरों की पदोन्नति, नरेश पाल सिंह बने पौड़ी-चमोली के अधीक्षण अभियंता

November 14, 2026
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
हादसा

हादसा : ट्रक की टक्कर ने बुझाए दो घरों के चिराग, रुड़की में महिला समेत दो की मौत

November 14, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • धन सिंह रावत पहुंचे दरबार साहिब, श्रीमहंत से मुलाकात में इन मुद्दों पर हुई चर्चा!
  • जौलजीबी मेले में बवाल, मंच पर हंगामे के बाद विधायक हरीश धामी समेत 6 पर FIR!
  • जनजातीय गौरव दिवस पर 3 हजार करोड़ की सौगात, PM मोदी ने खोला विकास का पिटारा!

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.