Saturday, June 27, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

केंद्रीय बजट 2026 से उत्तराखंड को बड़ी उम्मीदें, सीएम धामी बोले—पीएम मोदी राज्य की जरूरतों को समझते हैं

January 31, 2026
in उत्तराखंड
बिग ब्रेकिंग : धामी सरकार का बड़ा एक्शन, सीनियर अफसरों की बदली कुर्सियां
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर उत्तराखंड में उम्मीदों का माहौल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड की जरूरतों की गहरी समझ है और केंद्र सरकार की हर बड़ी योजना में राज्य को प्राथमिकता दी जाती है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि इस बार भी केंद्रीय बजट से उत्तराखंड को उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलेगा।

सीएम धामी ने कहा कि अब तक जितने भी केंद्रीय बजट आए हैं, उनमें उत्तराखंड को विशेष सहयोग मिला है। प्रधानमंत्री का राज्य से भावनात्मक जुड़ाव है और इसी कारण यहां के विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में इस बजट से राज्य को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

You might also like

Petrol Pump पर मिलेगा उत्तराखंड का स्वाद! डोईवाला में खुलेगा पहला Hillans Outlet, SHG महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार

UKSSSC Exam Date 2026: UKSSSC ने बदला भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल, जानें नई परीक्षा तिथियां और महत्वपूर्ण अपडेट

नशे के खिलाफ जंग लड़ने वाले ललित जोशी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

किसानों की निगाहें भी बजट पर टिकीं

वहीं, केंद्रीय बजट 2026 को लेकर उत्तराखंड के किसानों को भी बड़ी उम्मीदें हैं। किसानों का कहना है कि सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर उनकी फसलों की शत-प्रतिशत खरीद की गारंटी देनी चाहिए। इसके साथ ही नकदी फसलों को बढ़ावा देने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए ठोस योजनाएं लाने की जरूरत है।

किसानों का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में परंपरागत फसलों के साथ-साथ नकदी फसलें उगाई जा रही हैं, लेकिन उचित दाम और खरीद की गारंटी न होने के कारण उन्हें कई बार औने-पौने दाम पर फसल बेचनी पड़ती है, जिससे लागत भी नहीं निकल पाती।

जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा की मांग

नैनीताल जिले के मल्ला निगलाठ गांव निवासी किसान नीरज मेहरा का कहना है कि पर्वतीय जिलों में जंगली जानवर खेती के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुके हैं। फसलों को हो रहे भारी नुकसान के चलते करीब 90 प्रतिशत लोगों ने खेती छोड़ दी है। किसानों को उम्मीद है कि इस बजट में सरकार फसलों की सुरक्षा के लिए कोई प्रभावी और स्थायी योजना लेकर आएगी।

गुणवत्तायुक्त बीज और जैविक खेती पर भी उम्मीद

मोथरोवाला निवासी एचपी जोशी ने कहा कि किसानों को समय पर और गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध नहीं हो पाते, जिससे उत्पादन प्रभावित होता है। वहीं, दूधली निवासी मोहन सिंह बोरा ने बताया कि देहरादून शहर का गंदा पानी खेतों में आने से जैविक खेती संभव नहीं हो पा रही है। इसके कारण फसलों के साथ-साथ लोगों को त्वचा संबंधी बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है।

किसानों को उम्मीद है कि केंद्रीय बजट 2026 में बीज सुधार, जल शुद्धिकरण और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ठोस कदम उठाएगी।

राज्य के विकास से जुड़ी उम्मीदें बरकरार

कुल मिलाकर, केंद्रीय बजट 2026 से उत्तराखंड सरकार, किसान और आम जनता को बड़ी उम्मीदें हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान के बाद यह भरोसा और मजबूत हुआ है कि इस बार भी केंद्र सरकार उत्तराखंड को विकास की नई सौगात दे सकती है।

Previous Post

काम नहीं तो टिकट नहीं — भाजपा मंत्रियों पर केंद्रीय नेतृत्व का सख्त संदेश

Next Post

STF का नशे पर करारा वार: 3 करोड़ की हेरोइन के साथ कुमाऊं का ‘मास्टर सप्लायर’ गिरफ्तार

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

Petrol Pump पर मिलेगा उत्तराखंड का स्वाद! डोईवाला में खुलेगा पहला Hillans Outlet, SHG महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
उत्तराखंड

Petrol Pump पर मिलेगा उत्तराखंड का स्वाद! डोईवाला में खुलेगा पहला Hillans Outlet, SHG महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार

by Seemaukb
June 27, 2026
बड़ी खबर: Uksssc ने जारी की अनुदेशक संवर्ग की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची। इस दिन होगी चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा
उत्तराखंड

UKSSSC Exam Date 2026: UKSSSC ने बदला भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल, जानें नई परीक्षा तिथियां और महत्वपूर्ण अपडेट

by Seemaukb
June 26, 2026
Next Post
STF का नशे पर करारा वार: 3 करोड़ की हेरोइन के साथ कुमाऊं का ‘मास्टर सप्लायर’ गिरफ्तार

STF का नशे पर करारा वार: 3 करोड़ की हेरोइन के साथ कुमाऊं का ‘मास्टर सप्लायर’ गिरफ्तार

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर : सूचना महानिदेशक की घेराबंदी के दांव मे खुद ही घिरे विपक्षी। बिदकी पत्रकार बिरादरी

बड़ी खबर : सूचना महानिदेशक की घेराबंदी के दांव मे खुद ही घिरे विपक्षी। बिदकी पत्रकार बिरादरी

August 18, 2024
बड़ी खबर: भारी पुलिस सुरक्षा के बीच हुई पटवारी परीक्षा संपन्न

बड़ी खबर: भारी पुलिस सुरक्षा के बीच हुई पटवारी परीक्षा संपन्न

February 12, 2023

Don't miss it

Petrol Pump पर मिलेगा उत्तराखंड का स्वाद! डोईवाला में खुलेगा पहला Hillans Outlet, SHG महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
उत्तराखंड

Petrol Pump पर मिलेगा उत्तराखंड का स्वाद! डोईवाला में खुलेगा पहला Hillans Outlet, SHG महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार

June 27, 2026
Gold-Silver Price : सोना हुआ सस्ता, खरीदारी का सुनहरा मौका! जानिए आज आपके शहर में क्या है गोल्ड-चांदी का भाव
देश-दुनिया

Gold-Silver Crash 2026: आखिर क्यों औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी के दाम? जानिए पूरी वजह

June 27, 2026
देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर
हेल्थ

देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर

June 27, 2026
Ram Mandir Donation Theft: धीरेंद्र शास्त्री बोले- श्रद्धा से खिलवाड़ करने वालों का पूरा वंश भुगतेगा अंजाम
देश-दुनिया

Ram Mandir Donation Theft: धीरेंद्र शास्त्री बोले- श्रद्धा से खिलवाड़ करने वालों का पूरा वंश भुगतेगा अंजाम

June 27, 2026
उत्तराखंड में पर्यटकों का हंगामा! श्रीनगर गढ़वाल में ओवरटेकिंग विवाद के बाद मारपीट, 10 हिरासत में
क्राइम

उत्तराखंड में पर्यटकों का हंगामा! श्रीनगर गढ़वाल में ओवरटेकिंग विवाद के बाद मारपीट, 10 हिरासत में

June 27, 2026
बड़ी खबर: Uksssc ने जारी की अनुदेशक संवर्ग की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची। इस दिन होगी चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा
उत्तराखंड

UKSSSC Exam Date 2026: UKSSSC ने बदला भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल, जानें नई परीक्षा तिथियां और महत्वपूर्ण अपडेट

June 26, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • Petrol Pump पर मिलेगा उत्तराखंड का स्वाद! डोईवाला में खुलेगा पहला Hillans Outlet, SHG महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • Gold-Silver Crash 2026: आखिर क्यों औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी के दाम? जानिए पूरी वजह
  • देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.