Saturday, October 3, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

अब नहीं चलेगी लापरवाही’—सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त

August 17, 2026
in उत्तराखंड
अब नहीं चलेगी लापरवाही’—सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जन शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर डीएम की सख्ती

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से 180 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों की विभागवार स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए इन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

You might also like

छात्रवृत्ति पर बड़ा अपडेट! NSP आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 30 नवंबर तक मिलेगा मौका

एक मैदान, देशभर का स्वाद! सरस फूड फेस्टिवल में महिलाओं के हुनर से सजेगा देहरादून

उत्तराखंड में वोटर लिस्ट का बड़ा अपडेट, 1 लाख से ज्यादा नाम बाहर; 71.58 लाख मतदाताओं की फाइनल लिस्ट जारी

डीएम ने कहा कि आमजन की शिकायतों के समाधान में अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के साथ ही शिकायतकर्ता को भी निस्तारण की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

निस्तारण संभव नहीं तो स्पेशल क्लोज के तहत भेजें प्रकरण

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन शिकायतों का समाधान विभागीय स्तर पर संभव नहीं है, ऐसे मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। ऐसे प्रकरणों को स्पेशल क्लोज के तहत आवश्यक विवरण और स्पष्ट आख्या के साथ उच्चस्तर पर भेजा जाए, ताकि उचित स्तर पर उनका समाधान किया जा सके।

उन्होंने कहा कि शिकायतों को बिना ठोस कारण के लंबित रखने या बार-बार अग्रसारित करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए।

मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश

बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की विभागवार प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से लंबित कार्यों, वर्तमान स्थिति और सामने आ रही समस्याओं की जानकारी ली।

डीएम ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। जिन घोषणाओं के लिए भूमि का चयन किया जाना है, संबंधित विभाग आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर सीधे जिलाधिकारी को प्रस्तुत करें, ताकि भूमि चयन और अन्य जरूरी कार्रवाई में देरी न हो।

लापरवाही पर तय होगी अधिकारियों की जिम्मेदारी

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने चेतावनी दी कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब सामने आने पर संबंधित विभागीय अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा करने और कार्यों की प्रगति में आ रही बाधाओं का समय रहते समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएं शासन की प्राथमिकताओं से जुड़ी हैं और इनके प्रभावी क्रियान्वयन से आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिलता है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए घोषणाओं को धरातल पर उतारना सुनिश्चित करें।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मिता परमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शशिकांत गिरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: CM Helpline complaintsCM Helpline Dehradundehradun newsDM Ashish ChauhanUttarakhand newsउत्तराखंड समाचारजन शिकायतेंजिला प्रशासन देहरादूनदेहरादून जिलाधिकारीदेहरादून न्यूज़मुख्यमंत्री घोषणाएंसीएम हेल्पलाइनसीएम हेल्पलाइन शिकायत
Previous Post

खनिज उत्तराखंड के, फैसला दिल्ली से? MMDR Bill 2026 की धारा 9D पर CM धामी से किसान मंच ने मांगा जवाब

Next Post

150+ शिकायतें, DM के ताबड़तोड़ निर्देश! अवैध फैक्ट्री होगी सील, सरकारी जमीन की भी होगी जांच

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

छात्रवृत्ति पर बड़ा अपडेट! NSP आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 30 नवंबर तक मिलेगा मौका
उत्तराखंड

छात्रवृत्ति पर बड़ा अपडेट! NSP आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 30 नवंबर तक मिलेगा मौका

by Seemaukb
October 3, 2026
एक मैदान, देशभर का स्वाद! सरस फूड फेस्टिवल में महिलाओं के हुनर से सजेगा देहरादून
उत्तराखंड

एक मैदान, देशभर का स्वाद! सरस फूड फेस्टिवल में महिलाओं के हुनर से सजेगा देहरादून

by Seemaukb
October 3, 2026
Next Post
150+ शिकायतें, DM के ताबड़तोड़ निर्देश! अवैध फैक्ट्री होगी सील, सरकारी जमीन की भी होगी जांच

150+ शिकायतें, DM के ताबड़तोड़ निर्देश! अवैध फैक्ट्री होगी सील, सरकारी जमीन की भी होगी जांच

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

जिला प्रशासन ने आपदा प्रभावित 168 लोगों को सुरक्षित होटलों में किया शिफ्ट 

जिला प्रशासन ने आपदा प्रभावित 168 लोगों को सुरक्षित होटलों में किया शिफ्ट 

September 17, 2025
कांवड़ मेला 2026: 25 जुलाई तक तैयारियां पूरी करें, वरना होगी कार्रवाई… डीएम का सख्त अल्टीमेटम

मसूरी के होमस्टे में महिला की रहस्यमय मौत! पोस्टमार्टम से नहीं खुला राज, अब जिलाधिकारी ने बैठाई मजिस्ट्रेटी जांच

July 8, 2026

Don't miss it

छात्रवृत्ति पर बड़ा अपडेट! NSP आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 30 नवंबर तक मिलेगा मौका
उत्तराखंड

छात्रवृत्ति पर बड़ा अपडेट! NSP आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 30 नवंबर तक मिलेगा मौका

October 3, 2026
एक मैदान, देशभर का स्वाद! सरस फूड फेस्टिवल में महिलाओं के हुनर से सजेगा देहरादून
उत्तराखंड

एक मैदान, देशभर का स्वाद! सरस फूड फेस्टिवल में महिलाओं के हुनर से सजेगा देहरादून

October 3, 2026
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट का बड़ा अपडेट, 1 लाख से ज्यादा नाम बाहर; 71.58 लाख मतदाताओं की फाइनल लिस्ट जारी
उत्तराखंड

उत्तराखंड में वोटर लिस्ट का बड़ा अपडेट, 1 लाख से ज्यादा नाम बाहर; 71.58 लाख मतदाताओं की फाइनल लिस्ट जारी

October 3, 2026
देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था कॉल सेंटर, छापे में खुली पूरी कहानी; दो मैनेजर गिरफ्तार
क्राइम

देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था कॉल सेंटर, छापे में खुली पूरी कहानी; दो मैनेजर गिरफ्तार

October 3, 2026
सड़क हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; एक की मौत, दो घायल
हादसा

सड़क हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; एक की मौत, दो घायल

October 3, 2026
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
क्राइम

बदरीनाथ दर्शन के बाद हरिद्वार पहुंचे यूपी के श्रद्धालु की होटल में मौत, गृह क्लेश की आशंका

October 3, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • छात्रवृत्ति पर बड़ा अपडेट! NSP आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 30 नवंबर तक मिलेगा मौका
  • एक मैदान, देशभर का स्वाद! सरस फूड फेस्टिवल में महिलाओं के हुनर से सजेगा देहरादून
  • उत्तराखंड में वोटर लिस्ट का बड़ा अपडेट, 1 लाख से ज्यादा नाम बाहर; 71.58 लाख मतदाताओं की फाइनल लिस्ट जारी

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.