Saturday, October 3, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

150+ शिकायतें, DM के ताबड़तोड़ निर्देश! अवैध फैक्ट्री होगी सील, सरकारी जमीन की भी होगी जांच

August 17, 2026
in उत्तराखंड
150+ शिकायतें, DM के ताबड़तोड़ निर्देश! अवैध फैक्ट्री होगी सील, सरकारी जमीन की भी होगी जांच
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जन समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जन समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता, संवेदनशीलता और समयबद्ध तरीके से किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।

You might also like

छात्रवृत्ति पर बड़ा अपडेट! NSP आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 30 नवंबर तक मिलेगा मौका

एक मैदान, देशभर का स्वाद! सरस फूड फेस्टिवल में महिलाओं के हुनर से सजेगा देहरादून

उत्तराखंड में वोटर लिस्ट का बड़ा अपडेट, 1 लाख से ज्यादा नाम बाहर; 71.58 लाख मतदाताओं की फाइनल लिस्ट जारी

ग्राम पंचायत पापड़ियांन में आपदा कार्यों की जांच के निर्देश

तहसील विकासनगर की ग्राम पंचायत पापड़ियांन में वर्ष 2023 से 2026 के बीच आपदा मद से कराए गए कार्यों में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने गंभीरता से संज्ञान लिया।

जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को संयुक्त रूप से मामले की जांच करने और 7 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को उपलब्ध अभिलेखों, कराए गए कार्यों और संबंधित मद में हुए खर्च की जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने को कहा गया।

आबादी के बीच चल रही हैवी वेल्डिंग फैक्ट्री होगी सील

विकासनगर क्षेत्र के ग्राम झीवरहेड़ी में आबादी के बीच कथित रूप से अवैध तरीके से हैवी वेल्डिंग मशीनें लगाकर फैक्ट्री संचालित किए जाने की शिकायत भी जन समाधान दिवस में पहुंची।

मामले पर डीएम ने उप जिलाधिकारी विकासनगर और महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को संबंधित फैक्ट्री को तत्काल सील करने के निर्देश दिए। पूर्व निरीक्षण में यह सामने आया था कि संबंधित स्थल औद्योगिक उपयोग के लिए वर्गीकृत नहीं है। इसके अलावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अग्निशमन विभाग की आवश्यक एनओसी भी प्राप्त नहीं की गई थी।

जिलाधिकारी ने नियमों और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के बावजूद फैक्ट्री संचालन पर अपेक्षित कार्रवाई न होने को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और चार मंजिला निर्माण की शिकायत

नगर निगम एवं ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण और निर्माण की शिकायत पर भी डीएम ने जांच के निर्देश दिए। शिकायत में चार मंजिला मकान के निर्माण का आरोप लगाया गया है।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर और तहसीलदार सदर को मौके का स्थलीय निरीक्षण करने तथा भूमि और निर्माण से संबंधित अभिलेखों की जांच करने को कहा। यदि अतिक्रमण या अवैध निर्माण की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

पैतृक भूमि पर कब्जे के प्रयास की शिकायत

मिहूवाला निवासी मोहम्मद शाहिद राव, खुर्शीदा बेगम और इकराम ने अपनी पैतृक भूमि पर कथित रूप से भूमाफियाओं द्वारा मारपीट कर कब्जा करने के प्रयास की शिकायत की। डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस विभाग को तथ्यात्मक जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

कृत्रिम अंग के लिए आर्थिक सहायता के निर्देश

शिकायतकर्ता सूर्य प्रकाश ने दोनों पैरों में कृत्रिम अंग लगवाने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि शिकायतकर्ता को 15 दिन के भीतर सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और की गई कार्रवाई से उन्हें अवगत कराया जाए।

विशेष बच्चे के प्रवेश मामले में जांच के आदेश

विशेष बच्चे प्रिंस अग्रवाल के लतिका राय फाउंडेशन में प्रवेश से संबंधित शिकायत पर भी जिलाधिकारी ने गंभीरता से संज्ञान लिया। बच्चे के पिता एवं एकमात्र अभिभावक ने बताया कि प्री-एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद प्रवेश प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई गई।

मामले में डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी को संयुक्त रूप से जांच कर 7 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मामले के सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जाए और बच्चे के हित तथा उसके सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए। शिकायतकर्ता की वास्तविक समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने समयबद्ध निस्तारण, पारदर्शिता और जवाबदेही पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए और शिकायतकर्ता को कार्रवाई की जानकारी भी दी जानी चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मृता परमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: (UTTARAKHAND LATEST NEWSDehradun DMDehradun latest newsdehradun newsDisaster WorkDisaster Work InvestigationDM Ashish ChauhanEncroachmentEncroachment NewsIllegal FactoryIllegal Factory DehradunJan Samadhan DiwasUttarakhand news
Previous Post

अब नहीं चलेगी लापरवाही’—सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त

Next Post

वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट! 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, 15 सितंबर को आएगी फाइनल सूची

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

छात्रवृत्ति पर बड़ा अपडेट! NSP आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 30 नवंबर तक मिलेगा मौका
उत्तराखंड

छात्रवृत्ति पर बड़ा अपडेट! NSP आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 30 नवंबर तक मिलेगा मौका

by Seemaukb
October 3, 2026
एक मैदान, देशभर का स्वाद! सरस फूड फेस्टिवल में महिलाओं के हुनर से सजेगा देहरादून
उत्तराखंड

एक मैदान, देशभर का स्वाद! सरस फूड फेस्टिवल में महिलाओं के हुनर से सजेगा देहरादून

by Seemaukb
October 3, 2026
Next Post
वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट! 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, 15 सितंबर को आएगी फाइनल सूची

वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट! 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, 15 सितंबर को आएगी फाइनल सूची

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल की संभावना, 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है भाव!

26 फरवरी को सोने की कीमत ने रचा इतिहास! जानें आज के ताजा रेट और आगे का अनुमान

February 28, 2025
बड़ी खबर: ukssc करेगा समूह-ग की 23 भर्तियां।पढ़िए पूरी खबर

बड़ी खबर: ukssc करेगा समूह-ग की 23 भर्तियां।पढ़िए पूरी खबर

September 28, 2023

Don't miss it

छात्रवृत्ति पर बड़ा अपडेट! NSP आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 30 नवंबर तक मिलेगा मौका
उत्तराखंड

छात्रवृत्ति पर बड़ा अपडेट! NSP आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 30 नवंबर तक मिलेगा मौका

October 3, 2026
एक मैदान, देशभर का स्वाद! सरस फूड फेस्टिवल में महिलाओं के हुनर से सजेगा देहरादून
उत्तराखंड

एक मैदान, देशभर का स्वाद! सरस फूड फेस्टिवल में महिलाओं के हुनर से सजेगा देहरादून

October 3, 2026
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट का बड़ा अपडेट, 1 लाख से ज्यादा नाम बाहर; 71.58 लाख मतदाताओं की फाइनल लिस्ट जारी
उत्तराखंड

उत्तराखंड में वोटर लिस्ट का बड़ा अपडेट, 1 लाख से ज्यादा नाम बाहर; 71.58 लाख मतदाताओं की फाइनल लिस्ट जारी

October 3, 2026
देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था कॉल सेंटर, छापे में खुली पूरी कहानी; दो मैनेजर गिरफ्तार
क्राइम

देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था कॉल सेंटर, छापे में खुली पूरी कहानी; दो मैनेजर गिरफ्तार

October 3, 2026
सड़क हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; एक की मौत, दो घायल
हादसा

सड़क हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; एक की मौत, दो घायल

October 3, 2026
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
क्राइम

बदरीनाथ दर्शन के बाद हरिद्वार पहुंचे यूपी के श्रद्धालु की होटल में मौत, गृह क्लेश की आशंका

October 3, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • छात्रवृत्ति पर बड़ा अपडेट! NSP आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 30 नवंबर तक मिलेगा मौका
  • एक मैदान, देशभर का स्वाद! सरस फूड फेस्टिवल में महिलाओं के हुनर से सजेगा देहरादून
  • उत्तराखंड में वोटर लिस्ट का बड़ा अपडेट, 1 लाख से ज्यादा नाम बाहर; 71.58 लाख मतदाताओं की फाइनल लिस्ट जारी

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.