Monday, August 17, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट! 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, 15 सितंबर को आएगी फाइनल सूची

August 17, 2026
in उत्तराखंड
वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट! 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, 15 सितंबर को आएगी फाइनल सूची
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रारूप-9, 10, 11ए और 11बी की सूचियां उपलब्ध कराई गईं।

मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन के लिए हजारों आवेदन

जिलाधिकारी ने बताया कि 13 अगस्त 2026 तक जिले में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए प्रारूप-6 में 39,025 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं, मतदाता सूची से नाम हटाने के संबंध में प्रारूप-7 में 10,235 दावे/आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इसके अलावा मतदाता सूची में दर्ज विवरण में संशोधन के लिए प्रारूप-8 में 10,718 आवेदन प्राप्त किए गए हैं।

You might also like

150+ शिकायतें, DM के ताबड़तोड़ निर्देश! अवैध फैक्ट्री होगी सील, सरकारी जमीन की भी होगी जांच

अब नहीं चलेगी लापरवाही’—सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त

खनिज उत्तराखंड के, फैसला दिल्ली से? MMDR Bill 2026 की धारा 9D पर CM धामी से किसान मंच ने मांगा जवाब

इस तरह नाम जोड़ने, नाम हटाने और विवरण संशोधन से जुड़े कुल 59,978 आवेदन/दावे-आपत्तियां प्राप्त हुए हैं।

आपत्ति वाले मतदाताओं को मिलेगा अपना पक्ष रखने का पूरा मौका

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने स्पष्ट किया कि प्रारूप-7 के तहत प्राप्त आपत्तियों पर संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) द्वारा संबंधित व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से नोटिस तामील कराया जाएगा। नोटिस प्राप्त होने के सात दिन बाद सुनवाई शिविर आयोजित किया जाएगा।

बूथवार आयोजित होने वाले इन शिविरों में जिस मतदाता के विरुद्ध आपत्ति दर्ज की गई है और आपत्तिकर्ता, दोनों को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, आपत्तिकर्ता द्वारा ठोस आधार या प्रमाण प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में किसी भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा।

5.47 लाख मतदाताओं को जारी किए गए व्यक्तिगत नोटिस

जिलाधिकारी ने बताया कि 14 जुलाई 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार जिले में अब तक 11,90,805 मतदाताओं की मैपिंग पूरी की जा चुकी है।

वर्ष 2003 और 2026 की मतदाता सूचियों के मिलान के दौरान विवरण में विसंगति, अपूर्ण जानकारी अथवा डेटा का सही मिलान नहीं होने के कारण करीब 5.47 लाख मतदाताओं को व्यक्तिगत नोटिस जारी किए गए हैं।

इनमें 3,95,772 मतदाताओं के विवरण में विसंगति तथा 1,52,170 मतदाताओं की मैपिंग नहीं होने के कारण नोटिस जारी किए गए हैं।

राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

डीएम ने कहा कि SIR कार्यक्रम अब अपने अंतिम और महत्वपूर्ण चरण में है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों की सक्रिय एवं रचनात्मक भागीदारी जरूरी है।

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि जिन नागरिकों को नोटिस जारी किए जाएंगे, उन्हें अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) के माध्यम से संबंधित बूथ तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि सभी दावों और आपत्तियों का निष्पक्ष, प्रभावी एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जा सके।

गलत घोषणा करने वालों पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रारूप-7 में मिथ्या घोषणा प्रस्तुत करने वालों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के तहत दंडनीय कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया में सहयोग करने और निर्धारित नियमों के अनुसार दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अपील की।

15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 सितंबर 2026 को फाइनल निर्वाचक नामावली (Final Electoral Roll) प्रकाशित की जाएगी।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद देवली सहित कांग्रेस के डॉ. जसविंदर सिंह, प्रशांत खंडूड़ी एवं सुनील जायसवाल, आम आदमी पार्टी के कमल राणा सहित वर्चुअल माध्यम से विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Dehradun DMdehradun newsDehradun Voter List 2026Electoral RollFinal Voter ListSIR 2026Uttarakhand newsVoter List Revisionदेहरादून समाचारमतदाता पुनरीक्षणमतदाता सूची
Previous Post

150+ शिकायतें, DM के ताबड़तोड़ निर्देश! अवैध फैक्ट्री होगी सील, सरकारी जमीन की भी होगी जांच

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

150+ शिकायतें, DM के ताबड़तोड़ निर्देश! अवैध फैक्ट्री होगी सील, सरकारी जमीन की भी होगी जांच
उत्तराखंड

150+ शिकायतें, DM के ताबड़तोड़ निर्देश! अवैध फैक्ट्री होगी सील, सरकारी जमीन की भी होगी जांच

by Seemaukb
August 17, 2026
अब नहीं चलेगी लापरवाही’—सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त
उत्तराखंड

अब नहीं चलेगी लापरवाही’—सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त

by Seemaukb
August 17, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: 3.7 की तीव्रता से हिली चमोली की धरती, लोगों में मचा अफरा-तफरी

बड़ी खबर: 3.7 की तीव्रता से हिली चमोली की धरती, लोगों में मचा अफरा-तफरी

November 30, 2025
जन सहभागिता का हो यह नारा, भिक्षावृत्ति मुक्त हो देहरादून हमारा: डीएम

जन सहभागिता का हो यह नारा, भिक्षावृत्ति मुक्त हो देहरादून हमारा: डीएम

November 5, 2024

Don't miss it

वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट! 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, 15 सितंबर को आएगी फाइनल सूची
उत्तराखंड

वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट! 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, 15 सितंबर को आएगी फाइनल सूची

August 17, 2026
150+ शिकायतें, DM के ताबड़तोड़ निर्देश! अवैध फैक्ट्री होगी सील, सरकारी जमीन की भी होगी जांच
उत्तराखंड

150+ शिकायतें, DM के ताबड़तोड़ निर्देश! अवैध फैक्ट्री होगी सील, सरकारी जमीन की भी होगी जांच

August 17, 2026
अब नहीं चलेगी लापरवाही’—सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त
उत्तराखंड

अब नहीं चलेगी लापरवाही’—सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त

August 17, 2026
खनिज उत्तराखंड के, फैसला दिल्ली से? MMDR Bill 2026 की धारा 9D पर CM धामी से किसान मंच ने मांगा जवाब
उत्तराखंड

खनिज उत्तराखंड के, फैसला दिल्ली से? MMDR Bill 2026 की धारा 9D पर CM धामी से किसान मंच ने मांगा जवाब

August 17, 2026
बैंक की इस FD ने खींचा ध्यान! 501 दिन में 8.30% तक ब्याज, ₹5 लाख पर इतना फायदा
मनी और निवेश

बैंक की इस FD ने खींचा ध्यान! 501 दिन में 8.30% तक ब्याज, ₹5 लाख पर इतना फायदा

August 17, 2026
नितिन नवीन की टीम में बड़ा उलटफेर! इन नेताओं को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी
राजनीती

नितिन नवीन की टीम में बड़ा उलटफेर! इन नेताओं को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

August 17, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट! 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, 15 सितंबर को आएगी फाइनल सूची
  • 150+ शिकायतें, DM के ताबड़तोड़ निर्देश! अवैध फैक्ट्री होगी सील, सरकारी जमीन की भी होगी जांच
  • अब नहीं चलेगी लापरवाही’—सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.