Wednesday, October 28, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर : नशा विरोधी जन अभियान – टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ खोला मोर्चा

September 8, 2024
in क्राइम
बड़ी खबर :  नशा विरोधी जन अभियान – टीम ने  नशा तस्करों के खिलाफ खोला मोर्चा
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

  • नशा विरोधी जन अभियान – टीम ने  नशा तस्करों के खिलाफ खोला मोर्चा
  • डीएम से मिलकर तस्करी बंद करवाने का अनुरोध, पत्रकार और साथियों पर दर्ज फर्जी मुकदमें वापस लेने की मांग

देहरादून : नशा विरोधी जन अभियान टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब तक यह टीम अलग-अलग जगहों पर नशा विरोधी जन जागरूकता अभियान चला रही थी। ऋषिकेश में पत्रकार योगेश डिमरी पर शराब माफिया द्वारा किये गये कातिलाना हमले के बाद इस टीम ने अब नशा तस्करों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया है।

टीम के सदस्यों ने शनिवार को जिले के नव नियुक्त डीएम सविन बंसल से मुलाकात की। उनका जिले मे आने का स्वागत करने के साथ ही टीम के सदस्यों ने उन्हें देहरादून में तेजी से बढ़ते ड्रग्स के धंधे के बारे में बताया और ऋषिकेश में पुलिस के संरक्षण में अवैध शराब का धंधा किये जाने का मामला उठाया। 

You might also like

UTET में बड़ा खेल! दूसरे अभ्यर्थी के अनुक्रमांक पर बनी शिक्षिका, बागेश्वर में फिर खुली पोल

हरिद्वार में ओवरटेक को लेकर खूनी संघर्ष! ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, कई लोग हिरासत में

रामनगर में संपत्ति के लिए गुरु-चेली में ठनी! मारपीट, धमकी और तमंचे तक के आरोपों से मचा हड़कंप

टीम ने पत्रकार योगेश डिमरी पर हमले के आरोपी की शिकायत पर पत्रकार और उसके साथियों के खिलाफ दर्ज किये गये मुकदमों की सत्यता पर सवाल उठाया और इन मुकदमों को तुरंत वापस लेने की मांग की।

डीएम से मुलाकात करने वाली टीम में डॉ. रवि चोपड़ा, कमला पंत, निर्मला बिष्ट, नन्द नन्दन पांडे, विजय भट्ट, इंद्रजीत कौर, त्रिलोचन भट्ट, हिमांशु चौहान, सुधीर बडोला आदि शािमल थे। डीएम ने आश्वासन दिया कि वे उठाई गई मांगों पर प्राथमिकता से विचार करेंगे और जिले को नशे से मुक्त करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

इससे पहले टीम ने एक बैठक की। बैठक में रविवार दिनाँक  8 सितंबर को सेलाकुई में होने वाले जन जागरूकता मार्च की तैयारियों की समीक्षा की गई। यह भी फैसला किया गया कि सोमवार को टीम के कुछ सदस्य ऋषिकेश जाकर पत्रकार योगेश डिमरी से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे। इसके बाद सीओ ऋषिकेश से मिलकर योगेश डिमरी और उनके साथियों के खिलाफ दर्ज मुकदमें वापस लेने की मांग की जाएगी। टीम के सदस्य ऋषिकेश में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे, जिसमें अभियान की आगामी रणनीति के बारे में जानकारी दी जाएगी। 

प्रेस के लिए जारी बयान जारी करते हैं हुए टीम के सदस्यों ने कहा है कि योगेश ऋषिकेश में वही काम कर रहे थे, जो हम लोग देहरादून में कर रहे हैं। हम सबका इरादा समाज को और खासकर युवा पीढ़ी को नशे से बचाना है। ऐसे में योगेश डिमरी पर किया गया हमला नशे का विरोध करने वाले हर व्यक्ति पर हमला है। यह हमला बताता है कि नशे के खिलाफ उठने वाली आवाजों को बंद करने के लिए नशा तस्कर किसी भी हद तक जा सकते हैं। अब इस तरह के किसी भी प्रयास को सहन नहीं किया जाएगा और ड्रग्स व शराब तस्करों सेे हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने तस्करों को आगाह किया कि वे पुलिस और संबंधित अधिकारियों से सांठ-गांठ कर अब तक तस्करी का जो धंधा करते रहे हैं, उसे तुरंत समेट दें। यदि ऐसा  नहीं किया तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। अब उत्तराखंड में नशे की तस्करी किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी।

Previous Post

मुझे मेरे जनपद में एक भी बच्चा भिक्षावृत्ति करता न दिखे: DM सविन बसंल

Next Post

किसान मकान बचाओ संघर्ष समिति का अब किसानों से सीधा आवाह्नन,रिंग रोड से अपनी जमीन सुरक्षित रखनी हैं तो संगठित हो जाओ

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

UTET में बड़ा खेल! दूसरे अभ्यर्थी के अनुक्रमांक पर बनी शिक्षिका, बागेश्वर में फिर खुली पोल
क्राइम

UTET में बड़ा खेल! दूसरे अभ्यर्थी के अनुक्रमांक पर बनी शिक्षिका, बागेश्वर में फिर खुली पोल

by Seemaukb
October 27, 2026
हरिद्वार में ओवरटेक को लेकर खूनी संघर्ष! ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, कई लोग हिरासत में
क्राइम

हरिद्वार में ओवरटेक को लेकर खूनी संघर्ष! ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, कई लोग हिरासत में

by Seemaukb
October 26, 2026
Next Post
किसान मकान बचाओ संघर्ष समिति का अब किसानों से सीधा आवाह्नन,रिंग रोड से अपनी जमीन सुरक्षित रखनी हैं तो संगठित हो जाओ

किसान मकान बचाओ संघर्ष समिति का अब किसानों से सीधा आवाह्नन,रिंग रोड से अपनी जमीन सुरक्षित रखनी हैं तो संगठित हो जाओ

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: कर्मचारियों के लिए जारी हुए ये बड़े आदेश।पढ़िए पूरी खबर

बिग ब्रेकिंग: यहां पर शत्रु संपत्ति खुर्द-बुर्द करने में पीसीएस सहित 28 पर मुकदमा,कई लोकसेवक भी शामिल

December 16, 2023
उत्तराखंड में जल जीवन मिशन पर संकट: ठेकेदारों ने सरकार को दिया तीन दिन का अल्टीमेटम

उत्तराखंड में जल जीवन मिशन पर संकट: ठेकेदारों ने सरकार को दिया तीन दिन का अल्टीमेटम

June 20, 2025

Don't miss it

SGRRU में नए विद्यार्थियों का धमाकेदार स्वागत, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने बढ़ाया हौसला
उत्तराखंड

SGRRU में नए विद्यार्थियों का धमाकेदार स्वागत, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने बढ़ाया हौसला

October 28, 2026
करवा चौथ पर महिलाओं की बल्ले-बल्ले! उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी
उत्तराखंड

करवा चौथ पर महिलाओं की बल्ले-बल्ले! उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी

October 28, 2026
ब्रेकिंग : 27 अक्टूबर को भराड़ीसैंण में सजेगा सदन, राज्यपाल ने बजाया विधानसभा सत्र का बिगुल
उत्तराखंड

Gairsain Assembly Session: गैरसैंण में कांग्रेस का हंगामा, रेखा आर्या के खिलाफ काले झंडे लेकर वेल में पहुंचे विधायक; सदन 12 बजे तक स्थगित

October 28, 2026
Dehradun News: देहरादून की सड़कों पर अंधेरा दूर करने का अभियान तेज, 806 खराब स्ट्रीट लाइटें चिह्नित; डीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश
उत्तराखंड

Dehradun News: देहरादून की सड़कों पर अंधेरा दूर करने का अभियान तेज, 806 खराब स्ट्रीट लाइटें चिह्नित; डीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश

October 27, 2026
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में संक्रमण से बचाव पर जोर, विशेषज्ञों ने बताया हैंड हाइजीन का महत्व
हेल्थ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में संक्रमण से बचाव पर जोर, विशेषज्ञों ने बताया हैंड हाइजीन का महत्व

October 27, 2026
Uttarakhand Election 2027: विधानसभा चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों की तैयारी, निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश
उत्तराखंड

Uttarakhand Election 2027: विधानसभा चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों की तैयारी, निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश

October 27, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • SGRRU में नए विद्यार्थियों का धमाकेदार स्वागत, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने बढ़ाया हौसला
  • करवा चौथ पर महिलाओं की बल्ले-बल्ले! उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी
  • Gairsain Assembly Session: गैरसैंण में कांग्रेस का हंगामा, रेखा आर्या के खिलाफ काले झंडे लेकर वेल में पहुंचे विधायक; सदन 12 बजे तक स्थगित

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.