Sunday, September 27, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

वसंत विहार लूट मामले में आधी रात को दून में एनकाउंटर

April 15, 2024
in क्राइम
वसंत विहार लूट मामले में आधी रात को दून में एनकाउंटर
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वसंत विहार जैसे पॉश इलाके में अनुराग नर्सरी चौक स्थित पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट में लूट मामले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। सहारनपुर रोड पर आशारोड़ी के जंगल में बदमाशों ने खुद को पुलिस से घिरा हुआ पाया तो फायर झोंक दिया। 

इस एनकाउंटर में दून पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुनील नेगी को गोली लग गई। गोली उनकी जांघ में लगी, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। एनकाउंटर में बदमाश फुरकान को भी गोली लगी है। वह उत्तर प्रदेश के ग्राम नियामु (जिला मुजफ्फरनगर) का रहने वाला है। बदमाश को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल और 315 बोर का देशी तमंचा बरामद किया है। एसएसपी अजय सिंह ने देर रात कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर घायल सब इंस्पेक्टर सुनील नेगी का हाल भी जाना।

You might also like

बड़ी खबर : फर्जी प्रमाणपत्र मामले में दो पटवारी निलंबित, राजस्व विभाग में हड़कंप

ब्रेकिंग: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

बड़ी खबर : मेडिकल दाखिले में फर्जीवाड़ा, चेयरमैन समेत 6 गिरफ्तार

दरअसल, दून पुलिस शनिवार से ही उस लूट की तफ्तीश में जी जान से जुटी थी, जिसे तीन हथियारबंद बदमाशों ने अनुराग नर्सरी चौक स्थित पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट में अंजाम दिया। शनिवार दोपहर को तीन बदमाश इस अपार्टमेंट में घुसे और दुबई में सब्जियों को एक्सपोर्ट करने वाले कारोबारी विकास त्यागी और उनके परिवार के साथ लूटपाट की। बदमाशों ने कारोबारी विकास त्यागी, उनकी पत्नी शालू, बेटे तेजस व हार्दिक के साथ मारपीट की और 08 लाख रुपये की नकदी और अलमारी में रखे 15 तोला सोना लेकर फरार हो गए।

बदमाश अपनी सुरक्षा के लिए कारोबारी के छोटे बेटे हार्दिक और घटना के दौरान ही फ्लैट में आए कारोबारी के भाई अभिषेक को भी बंधक बनाकर अपने साथ ले गए। बदमाश लूट के लिए टैक्सी लेकर आए थे और फरार होने के लिए कारोबारी की ही कार का प्रयोग किया। साथ ही जाते हुए धमकी भी दी कि वह यहां अंबाला वालों से 15 लाख रुपये की सुपारी लेकर आए हैं। उन्हें सस्ते में छोड़ रहे हैं, लेकिन जान बचाने के लिए 02 करोड़ रुपये का इंतजाम कर देना।

इसके बाद बदमाशों ने जब मोहंड के पास कारोबारी विकास त्यागी के बेटे के मोबाइल की जांच करते हुए एसएसपी अजय सिंह को बुके देते हुए फोटो देखा तो वह घबरा गए। उन्होंने न सिर्फ कारोबारी के बेटे और भाई को कार के साथ छोड़ दिया, बल्कि तेल भरवाने के लिए 500 रुपये भी दिए। परिवार के सदस्यों के घर वापस आने के बाद विकास त्यागी की पत्नी शालू त्यागी ने राजीव अग्रवाल व तीन अन्य आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया।
मुकदमा पंजीकृत करने के बाद एसएसपी अजय सिंह ने आरोपियों की धरपकड़ को टीम गठित कीं और कनेक्शन खंगालने शुरू किए। पता चला कि विकास त्यागी का अपने पुराने पार्टनर राजीव अग्रवाल से लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि, कुछ समय पहले ही इस मामले में समझौता होने जाने की बात भी सामने आ रही है। बताया यह भी जा रहा है कि लूटपाट करने वालों को इस विवाद का पता था और इसे भुनाने के लिए ही वह त्यागी के फ्लैट पर पहुंचे थे। आरोपियों ने जिस व्यक्ति से लूट से पहले विकास त्यागी के ठिकाने की रेकी करवाई, उस ओमवीर निवासी भगवानपुर (हरिद्वार) को पुलिस ने रविवार दोपहर को सहारनपुर रोड पर डाटकाली मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार ओमवीर से पूछताछ के क्रम में पुलिस अन्य आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास भी कर रही थी, तभी सूचना मिली कि लूट के अन्य आरोपी फुरकान और वसीम बिहारीगढ़ के पास मौजूद हैं। पुलिस ने एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में बिहारीगढ़ पुलिस की मदद से घेराबंदी शुरू की। इसी दौरान आशारोड़ी के जंगल के पास बदमाशों को घेर लिया गया। बदमाशों ने फायरिंग शुरू की और जवाब में पुलिस ने भी फायर किए। इसी दौरान सब इंस्पेक्टर सुनील नेगी की जांघ पर गोली लग गई, जबकि बदमाश फुरकान के दाएं पैर पर गोली लगी। वहीं, फुरकान के साथ अन्य बदमाश वसीम निवासी ग्राम नियामु (जिला मुजफ्फरनगर), उत्तर प्रदेश को पकड़ लिया गया। एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक दोनों वसंत विहार की लूट के मुख्य आरोपी हैं।

Tags: Crime news in dehraduncrime news in HindiCrime news in Uttarakhandtoday's latest crime news Hindi samacharUttarakhand broadcast
Previous Post

एस0जी0आर0आर0आई0एम0एण्डएच0एस0 में दो दिवसीय उत्तराखण्ड पैडिकाॅन का आयोजन

Next Post

जन मानस की सुरक्षा को लेकर एक बैठक का अयोजन,इन महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर हुई चर्चा

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बड़ी खबर : फर्जी प्रमाणपत्र मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो लेखपाल निलंबित
क्राइम

बड़ी खबर : फर्जी प्रमाणपत्र मामले में दो पटवारी निलंबित, राजस्व विभाग में हड़कंप

by Seemaukb
September 27, 2026
ब्रेकिंग: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
क्राइम

ब्रेकिंग: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

by Seemaukb
September 26, 2026
Next Post
जन मानस की सुरक्षा को लेकर एक बैठक का अयोजन,इन महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर हुई चर्चा

जन मानस की सुरक्षा को लेकर एक बैठक का अयोजन,इन महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर हुई चर्चा

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर : मदरसा बोर्ड को भंग करने की सिफारिश में बढ़ी  हलचल

बड़ी खबर : मदरसा बोर्ड को भंग करने की सिफारिश में बढ़ी हलचल

October 18, 2024
शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल! Nifty ने पार किया 24,000 का आंकड़ा, इन शेयरों ने मचाई धूम

शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल! Nifty ने पार किया 24,000 का आंकड़ा, इन शेयरों ने मचाई धूम

June 17, 2026

Don't miss it

बड़ी खबर : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू
उत्तराखंड

बड़ी खबर : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू

September 27, 2026
पंचायत उपचुनाव की तारीखें तय, 30 सितंबर से नामांकन शुरू; 12 अक्टूबर को मतदान
उत्तराखंड

पंचायत उपचुनाव की तारीखें तय, 30 सितंबर से नामांकन शुरू; 12 अक्टूबर को मतदान

September 27, 2026
संजीव चतुर्वेदी के मामले से एक और न्यायाधीश ने खुद को किया अलग, अब तक 17 जजों का जिक्र
उत्तराखंड

संजीव चतुर्वेदी के मामले से एक और न्यायाधीश ने खुद को किया अलग, अब तक 17 जजों का जिक्र

September 27, 2026
बड़ी खबर : फर्जी प्रमाणपत्र मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो लेखपाल निलंबित
क्राइम

बड़ी खबर : फर्जी प्रमाणपत्र मामले में दो पटवारी निलंबित, राजस्व विभाग में हड़कंप

September 27, 2026
बड़ी खबर : पढ़ाई छूटी तो प्रशासन बना सहारा, देहरादून में 112 ड्रॉपआउट छात्राओं की स्कूल में वापसी
उत्तराखंड

मौहब्बेवाला में हादसों पर लगेगा ब्रेक! 24×7 पेट्रोलिंग, चेकिंग और CCTV की तैयारी

September 26, 2026
उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026: दीक्षांशु नेगी के तूफानी शतक से ऋषिकेश रिवर किंग्स की बड़ी जीत, देहरादून वॉरियर्स को 56 रन से हराया
क्रिकेट

उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026: दीक्षांशु नेगी के तूफानी शतक से ऋषिकेश रिवर किंग्स की बड़ी जीत, देहरादून वॉरियर्स को 56 रन से हराया

September 26, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • बड़ी खबर : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू
  • पंचायत उपचुनाव की तारीखें तय, 30 सितंबर से नामांकन शुरू; 12 अक्टूबर को मतदान
  • संजीव चतुर्वेदी के मामले से एक और न्यायाधीश ने खुद को किया अलग, अब तक 17 जजों का जिक्र

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.