Wednesday, October 28, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

हल्द्वानी में पारिवारिक जमीन को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा,धान लगाने की थी तैयारी,पोगलैंड और जेसीबी के सहारे की ध्वस्त मेड़े

July 29, 2024
in क्राइम
हल्द्वानी में पारिवारिक जमीन को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा,धान लगाने की थी तैयारी,पोगलैंड और जेसीबी के सहारे की ध्वस्त मेड़े
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ब्यूरो न्यूज़ उत्तराखंड ब्रॉडकास्ट

हल्द्वानी में बीते तीन दिन पूर्व एक खेत में जमीन को लेकर दो परिवारों का घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा चला,हालांकि इसकी खबरें किसी भी अखबार में नहीं दिखी और ना ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जबकि गांव से लेकर पूरे शहर में खेत के और भीड़ के वीडियो वायरल है,यहीं कारण हैं की छोटी सी घटनाओं पर और दो पुलिस कर्मियों के किसी घटना पर पहुंचने की खबरें भी अखबारों में प्रमुखता से जगह पा लेते हैं लेकिन यहां खबर न छपना चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

You might also like

UTET में बड़ा खेल! दूसरे अभ्यर्थी के अनुक्रमांक पर बनी शिक्षिका, बागेश्वर में फिर खुली पोल

हरिद्वार में ओवरटेक को लेकर खूनी संघर्ष! ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, कई लोग हिरासत में

रामनगर में संपत्ति के लिए गुरु-चेली में ठनी! मारपीट, धमकी और तमंचे तक के आरोपों से मचा हड़कंप

आपको बताते चलें की हल्द्वानी रामपुर रोड में बीते दिनों सुबह सवेरे ही भारी भीड़ इकट्ठी होने लगी मामला दो परिवारों के बीच पूर्वजों की जमीन को लेकर है जो धीरे-धीरे बड़े विवाद में बढ़ गया।

https://uttarakhandbroadcast.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240729-WA0006.mp4

प्रथम पक्ष के अनुसार 1962 से वह लगभग 37 बीघा में वर्तमान तक खेती करते आ रहे हैं इस बार भी वह धान की खेती के लिए पौध लगा चुके हैं और खेत तैयार करने के लिए मेड़ भी बन चुके थे परंतु अचानक उनके पास फोन आता है की खेत में बड़ी-बड़ी मशीन पहुंच गई है और बनाई गई मेड़ों को ध्वस्त कर रहे हैं अब उन्हें खेती नहीं करने दी जा रही,तो वही दूसरे पक्ष मतलब दूसरे परिवार का कहना है कि यह जमीन कागजों के अनुसार उनकी है।

हालांकि यह कहने में कोई गुरेज नहीं की आज का समाज और आज के परिवारों में पुराने लोगों जैसा प्रेम भाव व्यवहार व्यापार अब नहीं रह गया,यहीं कारण हैं की प्रतिदिन पारिवारिक जमीनी विवादों की खबरें सामने आती रहती हैं।

वही प्रथम पक्ष ने बीते दिनों हुई घटना को लेकर कहा है कि दूसरा पक्ष कई परिवार से बाहर की महिलाओं एवं अन्य भीड़ को लेकर उन पर जमीन छोड़ने का दबाव बना रहा हैं,और संख्या बल का दबाव बनाकर जबरदस्ती मशीन से मेड़ तोड़ गए हैं।

https://uttarakhandbroadcast.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240729-WA0007.mp4

पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया,मामला शांत नहीं हुआ तो पुलिस ने खेत से मशीन हटाई और दोनों पक्षों को हल्द्वानी सीओ सिटी नितिन लोहनी के पास ले गए,उनके द्वारा फिलहाल खेत में यथा स्तिथि बनाने के निर्देश दिए गए है।

हल्द्वानी में जमीन के विवादित मामले लगातार बड़ रहें हैं कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत स्वयं ऐसे मामलों को गंभीरता से सुनते हैं और समय समय पर नागरिकों को जागरूक करने का प्रयास करते हैं,उनका मानना हैं पुरानी जमीनों के ऐसे मामलों को न्यायालय पहुंचने से पहले ही हल करने का प्रयास होना चाहिए।

लेकिन शहर के बीच हुए इस हाई वोल्टेज ड्रामें के बाद अब गांव गांव में इसकी चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही,लोगों के इसे लेकर अपने अपने तर्क हैं,लेकिन किसी भी अखबार में इस भीड़ की फोटो और खबर न होना भी उन चर्चाओं के बीच का एक विषय हैं,चर्चा हैं की जमीन खाली कराने वाले पक्ष के लोग मजबूत पैठ रखते हैं तभी मेड तोड़ने के लिए इतनी बड़ी मशीन खेत में आ गई,कई लोग इसकी अनुमति को लेकर भी सवाल कर रहें हैं,इतनी भीड़ होने के बाद और इतना विवाद होने के बाद जेसीबी और पोगलेंड को क्या सीज किया गया यह भी एक सवाल हैं,क्या अनुमति लेकर मशीन के साथ कब्जा छुड़वाया जा रहा था ऐसी चर्चाएं बीते तीन दिनों से आम हो चुकी हैं।

जानकारी यह भी हैं की ये जमीनी विवाद तमाशा बनने के बाद अब शहर के तमाम छोटे बड़े प्रॉपर्टी डीलरो के बीच भी चर्चा का विषय ग्रामीणों की तरह यहीं बना हुआ हैं,क्योंकि उक्त जमीन के दाम अब 100 करोड़ यानी एक अरब से भी कई अधिक आंकी जा रही हैं।

तो वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण परिवेश में अब इस घटना के बाद सामाजिक मानसिक बदलाव भी चिंता का कारण हैं,क्योंकि आज भी ग्रामीण इलाकों में ऐसे कई उदाहरण आसानी से मिल जायेंगे जो पुराने बंटवारे के बीच ही आज खेती कर रहें हैं,सामूहिक परिवारों को भी यह घटना कमजोर करेगी।

खेती कर रहें पक्ष ने बताया वह आज सोमवार को जिले के अधिकारियों एसडीएम डीएम आदि से इस मामले में मुलाकात कर उनसे हस्तक्षेप की मांग करेंगे और निवेदन करेंगे इस विवाद का हल उनके माध्यम से निकाला जाएं।

राज्य की तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए उत्तराखंड ब्रॉडकास्ट से,खबरों के लिए संपर्क करें +917505446477,+919258656798

Previous Post

सावन के दूसरे सोमवार हल्द्वानी रामपुर रोड स्थित बेलबाबा मंदिर में सुबह से भक्तों की लंबी कतार

Next Post

हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में यहां जल भराव का कारण अतिक्रमण,जल्द हो सकती है कार्यवाही

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

UTET में बड़ा खेल! दूसरे अभ्यर्थी के अनुक्रमांक पर बनी शिक्षिका, बागेश्वर में फिर खुली पोल
क्राइम

UTET में बड़ा खेल! दूसरे अभ्यर्थी के अनुक्रमांक पर बनी शिक्षिका, बागेश्वर में फिर खुली पोल

by Seemaukb
October 27, 2026
हरिद्वार में ओवरटेक को लेकर खूनी संघर्ष! ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, कई लोग हिरासत में
क्राइम

हरिद्वार में ओवरटेक को लेकर खूनी संघर्ष! ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, कई लोग हिरासत में

by Seemaukb
October 26, 2026
Next Post
हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में यहां जल भराव का कारण अतिक्रमण,जल्द हो सकती है कार्यवाही

हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में यहां जल भराव का कारण अतिक्रमण,जल्द हो सकती है कार्यवाही

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

ब्रेकिंग : मदिरा पान का ऑडियो वायरल। चौकी इंचार्ज समेत सभी स्टाफ सस्पेंड

ब्रेकिंग : मदिरा पान का ऑडियो वायरल। चौकी इंचार्ज समेत सभी स्टाफ सस्पेंड

March 24, 2024
सांस्कृतिक उल्लास और सामाजिक चेतना के साथ नवम ‘घुघुति महोत्सव’ भव्य रूप से संपन्न

सांस्कृतिक उल्लास और सामाजिक चेतना के साथ नवम ‘घुघुति महोत्सव’ भव्य रूप से संपन्न

January 26, 2026

Don't miss it

Dehradun News: देहरादून की सड़कों पर अंधेरा दूर करने का अभियान तेज, 806 खराब स्ट्रीट लाइटें चिह्नित; डीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश
उत्तराखंड

Dehradun News: देहरादून की सड़कों पर अंधेरा दूर करने का अभियान तेज, 806 खराब स्ट्रीट लाइटें चिह्नित; डीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश

October 27, 2026
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में संक्रमण से बचाव पर जोर, विशेषज्ञों ने बताया हैंड हाइजीन का महत्व
हेल्थ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में संक्रमण से बचाव पर जोर, विशेषज्ञों ने बताया हैंड हाइजीन का महत्व

October 27, 2026
Uttarakhand Election 2027: विधानसभा चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों की तैयारी, निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश
उत्तराखंड

Uttarakhand Election 2027: विधानसभा चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों की तैयारी, निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश

October 27, 2026
राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट, डीएम आशीष चौहान ने तैयारियों को लेकर कसे पेंच
उत्तराखंड

राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट, डीएम आशीष चौहान ने तैयारियों को लेकर कसे पेंच

October 27, 2026
ब्रेकिंग: खानपुर विधायक उमेश कुमार का इस्तीफे का ऐलान, विपक्ष पर साधा निशाना
राजनीती

ब्रेकिंग: खानपुर विधायक उमेश कुमार का इस्तीफे का ऐलान, विपक्ष पर साधा निशाना

October 27, 2026
गैरसैंण विधानसभा सत्र के पहले दिन सड़क पर संग्राम, प्रधान संगठन-यूकेडी समेत कई संगठनों का प्रदर्शन
उत्तराखंड

गैरसैंण विधानसभा सत्र के पहले दिन सड़क पर संग्राम, प्रधान संगठन-यूकेडी समेत कई संगठनों का प्रदर्शन

October 27, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • Dehradun News: देहरादून की सड़कों पर अंधेरा दूर करने का अभियान तेज, 806 खराब स्ट्रीट लाइटें चिह्नित; डीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में संक्रमण से बचाव पर जोर, विशेषज्ञों ने बताया हैंड हाइजीन का महत्व
  • Uttarakhand Election 2027: विधानसभा चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों की तैयारी, निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.