Tuesday, August 11, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

देहरादून में दो बड़ी ऑनलाइन ठगी, युवती और रिटायर्ड अफसर से साइबर गिरोह ने उड़ाए 50 लाख रुपये

July 25, 2025
in क्राइम
देहरादून में दो बड़ी ऑनलाइन ठगी, युवती और रिटायर्ड अफसर से साइबर गिरोह ने उड़ाए 50 लाख रुपये
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
देहरादून में दो अलग-अलग मामलों में साइबर ठगों ने युवती और एक रिटायर्ड इंश्योरेंस अधिकारी से कुल ₹50 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की है। दोनों को ज्यादा मुनाफे का लालच देकर ठगों ने अपने जाल में फंसाया। अब साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 पढ़ाई कर रही युवती को घर बैठे पैसे कमाने का झांसा

देहरादून के पंडितवाड़ी क्षेत्र की एक छात्रा ने साइबर थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि 16 जुलाई को उसे व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला, जिसमें “माया शर्मा” नाम की महिला ने घर बैठे पैसे कमाने का ऑफर दिया। युवती के हामी भरने पर उसे टेलीग्राम ऐप पर “पार्थवी” नाम की युवती से जोड़ दिया गया।

इसके बाद वह ‘Digital Trade Data Operation’ नामक टेलीग्राम पेज से जुड़ गई, जिसमें यूट्यूब चैनल की सदस्यता लेना और वीडियो लाइक करने जैसे काम दिए गए।

शुरुआती कार्यों के बदले कुछ पैसे मिलने के बाद युवती को निवेश करने को कहा गया। पहले उसने 1000, 3000 और 1500 रुपए निवेश किए, जिसके बदले में कुछ लाभ मिला। इसके बाद उसे लगातार निवेश के लिए प्रेरित किया गया।

अलग-अलग किस्तों में निवेश कर गंवाए 27 लाख से अधिक

  • 18 जुलाई: ₹4.33 लाख का निवेश

  • 19 जुलाई: ₹15 लाख का निवेश

  • अन्य छोटे-बड़े निवेश मिलाकर कुल ₹27,38,500 निवेश किए गए।

कंपनी ने बाद में भुगतान करने से इनकार कर दिया। युवती को तब ठगी का एहसास हुआ जब उसने परिचितों से जानकारी ली। फिलहाल अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मामला 2: रिटायर्ड इंश्योरेंस अधिकारी को शेयर इनवेस्टमेंट के नाम पर ठगा

चमन विहार निवासी एक निजी इंश्योरेंस कंपनी से सेवानिवृत्त अधिकारी ने भी साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 26 जून को फेसबुक पर एक विज्ञापन के जरिए उनकी पहचान 360 One WM Ltd. नामक कंपनी से हुई।

कंपनी के बारे में गूगल पर जांच करने पर पता चला कि यह SEBI में पंजीकृत है और प्रो. करन भगत इसके एमडी हैं। इसके बाद पीड़ित ने कंपनी की सदस्यता ली और उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जिसे ‘आरोही पटेल’ नाम की महिला संचालित कर रही थी।

निवेश बढ़ाया, दिखाया गया मुनाफा, लेकिन पैसे नहीं मिले

  • 4 जुलाई: ₹1 लाख निवेश

  • 10 जुलाई: ₹2 लाख

  • 13 जुलाई: ₹5 लाख

  • 14 जुलाई: ₹1 लाख

कुल ₹9 लाख निवेश के बाद मुनाफा ₹15.15 लाख दिखाया गया।

इसके बाद जब उन्होंने मुनाफा निकालने की कोशिश की, तो कंपनी ने ₹14.65 लाख और निवेश करने की शर्त रख दी। पीड़ित ने फिर भी निवेश किया, जिससे पेज पर ₹56.78 लाख का मुनाफा दिखने लगा।

18 जुलाई को जब उन्होंने ₹25 लाख निकालने की कोशिश की, तो कंपनी ने फिर से निवेश करने के लिए कहा। यहीं पर उन्हें धोखाधड़ी का शक हुआ।

कुल मिलाकर पीड़ित ₹23,65,000 गवां चुके थे। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साइबर क्राइम से बचने के लिए रहें सतर्क

  • सोशल मीडिया या मैसेजिंग ऐप्स पर आए लालच वाले ऑफर से सतर्क रहें।

  • किसी भी कंपनी में निवेश करने से पहले उसकी SEBI/आरबीआई प्रमाणिकता की पुष्टि करें।

  • कोई भी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते समय बैंक अकाउंट व KYC डिटेल्स शेयर न करें।

  • साइबर क्राइम की शिकायत तुरंत www.cybercrime.gov.in या 1930 हेल्पलाइन नंबर पर करें।

You might also like

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप

पेपर लीक से मनी लॉन्ड्रिंग तक: ED ने हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की संपत्ति की कुर्क

Tags: cyber crime news Dehraduncyber fraud in IndiaDehradun online scamFacebook investment fraudgirl cheated in online work scaminvestment scam 2025online scam latest updateretired officer cheated onlineSEBI registered company fraudTelegram fraud case
Previous Post

64 की उम्र में घुटनों के असहनीय दर्द से मिली राहत, जानिए कैसे रीटा शर्मा जी ने फिर से शुरू की नई जिंदगी

Next Post

मुनस्यारी ईको हट्स घोटाला: मंत्री के दामाद आईएफएस अफसर पर शिकंजा, CBI और ED जांच की सिफारिश

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
क्राइम

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

by Seemaukb
August 11, 2026
एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप
क्राइम

एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप

by Seemaukb
August 11, 2026
Next Post
मुनस्यारी ईको हट्स घोटाला: मंत्री के दामाद आईएफएस अफसर पर शिकंजा, CBI और ED जांच की सिफारिश

मुनस्यारी ईको हट्स घोटाला: मंत्री के दामाद आईएफएस अफसर पर शिकंजा, CBI और ED जांच की सिफारिश

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में करियर काउंसलिंग सेल का किया गया आयोजन

राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में करियर काउंसलिंग सेल का किया गया आयोजन

May 30, 2022
PM Free Solar Panel Yojana:घर बैठे फ्री में लगवाए सोलर पैनल।पढ़िए पूरी जानकारी

PM Free Solar Panel Yojana:घर बैठे फ्री में लगवाए सोलर पैनल।पढ़िए पूरी जानकारी

March 25, 2023

Don't miss it

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
क्राइम

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

August 11, 2026
अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
उत्तराखंड

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

August 11, 2026
किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य
उत्तराखंड

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

August 11, 2026
सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका? 2 अगस्त के लेटेस्ट रेट ने दी राहत
मनी और निवेश

सोना-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी! 7 दिन में इतना महंगा हुआ Gold-Silver

August 11, 2026
एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप
क्राइम

एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप

August 11, 2026
JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?
देश-दुनिया

JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?

August 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
  • अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
  • किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.