Wednesday, September 9, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

लोन के नाम पर खेल खत्म! देहरादून में फर्जीवाड़े पर DM का बड़ा एक्शन, एजेंटों के नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा

September 9, 2026
in उत्तराखंड
बारिश में डूबता IT पार्क अब नहीं! स्थायी समाधान की तैयारी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। जनपद में ऋण और ऋण बीमा के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़े की शिकायतों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने NBFCs और HFCs के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ऋण वितरण प्रक्रिया, एजेंटों की भूमिका, रिकवरी और फर्जीवाड़े से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की। डीएम ने स्पष्ट किया कि आम लोगों की आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर फर्जी तरीके से लोन दिलाने वाले एजेंटों, बिचौलियों और संबंधित संस्थाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में Loan Fraud और Loan Insurance Fraud से संबंधित शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे मामलों को किसी भी स्तर पर नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। गंभीर और संदिग्ध मामलों में आवश्यकता के अनुसार SIT (Special Investigation Team) से जांच कराई जाएगी।

You might also like

नशे के खिलाफ अब आर-पार की तैयारी! राज्यपाल बोले- हर परिवार और समाज को बनना होगा प्रहरी

बच्चों की राह में वाहन बने आफत! अल्मोड़ा की LR साह रोड पर ट्रैफिक कंट्रोल की उठी मांग

नशे के अड्डे अब नहीं बचेंगे! देहरादून में GIS मैपिंग से होगी निगरानी, तस्करों पर कसेगा शिकंजा

लोन फर्जीवाड़े की निगरानी के लिए बनेगी समिति

डीएम ने लीड बैंक मैनेजर (LDM) को संबंधित विभागों और वित्तीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए एक समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह समिति ऋण फर्जीवाड़े से संबंधित शिकायतों, संदिग्ध ऋण मामलों और एजेंटों की गतिविधियों की नियमित समीक्षा करेगी।

इसके साथ ही हर महीने संबंधित संस्थाओं और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। एलडीएम को मासिक समीक्षा बैठक की कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है।

बिना जांच लोन स्वीकृत करने पर भी होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसी शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिनमें कुछ मामलों में ऋण लेने वाले व्यक्ति की वास्तविक आर्थिक स्थिति और Repayment Capacity का पर्याप्त परीक्षण किए बिना एजेंटों के माध्यम से लोन स्वीकृत कराया जा रहा है।

डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि किसी बैंक, वित्तीय संस्था, एजेंट या प्रबंधन की संलिप्तता जांच में सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और प्रबंधकों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

NBFC और HFC से मांगी जाएगी ऋण और रिकवरी की पूरी जानकारी

जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित सभी NBFCs और HFCs को उनके द्वारा वितरित ऋणों और लंबित रिकवरी मामलों की विस्तृत सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन इन सूचनाओं का परीक्षण कर संदिग्ध मामलों को चिन्हित करेगा।

उन्होंने वित्तीय संस्थाओं को अपनी Loan Distribution Process में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा। एजेंट या बिचौलियों द्वारा नियमों के विपरीत काम किए जाने पर संबंधित संस्था को भी जिम्मेदार माना जाएगा।

हर तहसील में टास्क फोर्स करेगी एजेंटों और मनीलेंडरों की निगरानी

डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में Task Force गठित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक एसडीएम अपने क्षेत्र में संचालित NBFCs और HFCs की विस्तृत सूची तैयार करेंगे।

इसके अलावा क्षेत्र में सक्रिय Money Lenders और Loan Agents का विवरण भी जुटाया जाएगा। प्रशासन इन गतिविधियों की जांच कर संदिग्ध नेटवर्क की पहचान करेगा।

फर्जी लोन एजेंटों का नेटवर्क तोड़ने की तैयारी

जिलाधिकारी ने कहा कि ऋण दिलाने के नाम पर आमजन को गुमराह करने वाले एजेंटों और फर्जी एजेंसियों के पूरे नेटवर्क को तोड़ना जरूरी है। रोजगार, व्यवसाय या अन्य आर्थिक जरूरतों के लिए लोन लेने वाले लोगों को धोखे का शिकार बनाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि को भी संदिग्ध और फर्जी तरीके से संचालित एजेंसियों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने तथा आवश्यक सूचनाओं का आपसी आदान-प्रदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

दोषी बख्शे नहीं जाएंगे: डीएम

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि जिला प्रशासन आमजन के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आर्थिक धोखाधड़ी के मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी संबंधित विभागों और वित्तीय संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए Loan Fraud की रोकथाम और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी मुख्यालय रविन्द्र ज्वांठा, लीड बैंक प्रबंधक राजीव भाटिया, भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि भरत कुमार सहित विभिन्न NBFCs एवं HFCs के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Tags: Dehradun administrationDehradun Loan Frauddehradun newsDM Dehradunfinancial fraudHFCLoan AgentsLoan FraudMoney LendersNBFCSIT investigationUttarakhand newsऋण फर्जीवाड़ादेहरादून न्यूज
Previous Post

नशे के खिलाफ अब आर-पार की तैयारी! राज्यपाल बोले- हर परिवार और समाज को बनना होगा प्रहरी

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

नशे के खिलाफ अब आर-पार की तैयारी! राज्यपाल बोले- हर परिवार और समाज को बनना होगा प्रहरी
उत्तराखंड

नशे के खिलाफ अब आर-पार की तैयारी! राज्यपाल बोले- हर परिवार और समाज को बनना होगा प्रहरी

by Seemaukb
September 9, 2026
बच्चों की राह में वाहन बने आफत! अल्मोड़ा की LR साह रोड पर ट्रैफिक कंट्रोल की उठी मांग
उत्तराखंड

बच्चों की राह में वाहन बने आफत! अल्मोड़ा की LR साह रोड पर ट्रैफिक कंट्रोल की उठी मांग

by Seemaukb
September 9, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

Gold Price Crash Alert: सोना खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

Gold Price Crash Alert: सोना खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

June 13, 2026
शराब के नशे में धुत दो युवकों ने दून की महिला टीवी एंकर से की छेड़खानी

शराब के नशे में धुत दो युवकों ने दून की महिला टीवी एंकर से की छेड़खानी

June 11, 2024

Don't miss it

बारिश में डूबता IT पार्क अब नहीं! स्थायी समाधान की तैयारी
उत्तराखंड

लोन के नाम पर खेल खत्म! देहरादून में फर्जीवाड़े पर DM का बड़ा एक्शन, एजेंटों के नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा

September 9, 2026
नशे के खिलाफ अब आर-पार की तैयारी! राज्यपाल बोले- हर परिवार और समाज को बनना होगा प्रहरी
उत्तराखंड

नशे के खिलाफ अब आर-पार की तैयारी! राज्यपाल बोले- हर परिवार और समाज को बनना होगा प्रहरी

September 9, 2026
बच्चों की राह में वाहन बने आफत! अल्मोड़ा की LR साह रोड पर ट्रैफिक कंट्रोल की उठी मांग
उत्तराखंड

बच्चों की राह में वाहन बने आफत! अल्मोड़ा की LR साह रोड पर ट्रैफिक कंट्रोल की उठी मांग

September 9, 2026
छोटे शहर से बड़ा धमाका! पल्लव जोशी बने Team India के कोच, चीन में दिखेगा उत्तराखंड का दम
Uncategorized

छोटे शहर से बड़ा धमाका! पल्लव जोशी बने Team India के कोच, चीन में दिखेगा उत्तराखंड का दम

September 9, 2026
60 पार बुजुर्गों के लिए बड़ी खबर, सितंबर में मिलेगा पेंशन का मौका!
उत्तराखंड

नशे के अड्डे अब नहीं बचेंगे! देहरादून में GIS मैपिंग से होगी निगरानी, तस्करों पर कसेगा शिकंजा

September 9, 2026
प्रदर्शन में जाना पड़ा भारी! छात्र को थमाया 5 लाख का नोटिस, सरकार के खिलाफ भड़काने का आरोप
देश-दुनिया

प्रदर्शन में जाना पड़ा भारी! छात्र को थमाया 5 लाख का नोटिस, सरकार के खिलाफ भड़काने का आरोप

September 9, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • लोन के नाम पर खेल खत्म! देहरादून में फर्जीवाड़े पर DM का बड़ा एक्शन, एजेंटों के नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा
  • नशे के खिलाफ अब आर-पार की तैयारी! राज्यपाल बोले- हर परिवार और समाज को बनना होगा प्रहरी
  • बच्चों की राह में वाहन बने आफत! अल्मोड़ा की LR साह रोड पर ट्रैफिक कंट्रोल की उठी मांग

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.