Friday, September 25, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

ओटीपी लेकर ‘गायब’ हुआ सिलेंडर! Dehradun में गैस एजेंसियों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

डीएम के निर्देश पर प्रशासन की कार्रवाई, उपभोक्ताओं को फोन पर ओटीपी साझा न करने की सलाह

March 14, 2026
in उत्तराखंड, क्राइम
ओटीपी लेकर ‘गायब’ हुआ सिलेंडर! Dehradun में गैस एजेंसियों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून,  Dehradun में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी Sav in Bansal के निर्देशों के अनुपालन में नगर मजिस्ट्रेट Pratyush Singh और उप जिलाधिकारी सदर Harigiri ने शनिवार को जनपद स्थित अमरदीप गैस एजेंसी और सत्यशील गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एजेंसियों में उपभोक्ताओं की मांग, वितरण व्यवस्था, बैकलॉग और उपलब्ध गैस स्टॉक की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं की समस्याएं भी सुनी गईं और कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जनपद में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए घबराने या अनावश्यक रूप से गैस जमा करने की जरूरत नहीं है।

You might also like

ब्लड कैंसर पर जागरूकता की हुंकार, इन्दिरेश अस्पताल में गूंजा ‘कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

बड़ी खबर : मेडिकल दाखिले में फर्जीवाड़ा, चेयरमैन समेत 6 गिरफ्तार

जमीन के खेल पर शिकंजा! 56 लैंड फ्रॉड केसों की खुली फाइल, 8 में FIR और एक में SIT

ओटीपी साझा न करने की दी गई सलाह

नगर मजिस्ट्रेट और एसडीएम ने उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए कहा कि गैस डिलिवरी से संबंधित ओटीपी नंबर किसी भी व्यक्ति को फोन पर साझा न करें। गैस सिलेंडर की होम डिलिवरी के समय ही डिलिवरी मैन को ओटीपी नंबर दिया जाए। साथ ही गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया गया कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति केवल होम डिलिवरी के माध्यम से ही सुनिश्चित की जाए।

इसके अलावा एजेंसी परिसर में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए बड़े फ्लेक्स बोर्ड लगाकर जरूरी जानकारी प्रदर्शित करने और ग्राहकों से विनम्र व्यवहार करने के भी निर्देश दिए गए।

डिलिवरी में अनियमितता की शिकायतें

अमरदीप गैस एजेंसी के निरीक्षण के दौरान कई उपभोक्ताओं ने गैस डिलिवरी में अनियमितता की शिकायत की।
बड़ोवाला निवासी अरुण खरबंदा और आशुतोषनगर अमृत विहार के जितेंद्र अरोड़ा ने बताया कि डिलिवरी मैन ने फोन पर ओटीपी नंबर मांगा और ओटीपी देने के बाद गैस डिलिवरी का मैसेज तो आ गया, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिला।

इसी तरह खुड़बुड़ा निवासी पंकज ठाकुर ने बताया कि उनके खाते में 6 फरवरी को गैस डिलिवरी दर्शाई गई है, जबकि उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। वहीं सेलाकुई के बहादुर रोड निवासी रविंद्र ने भी शिकायत की कि 3 मार्च को गैस डिलिवरी दिख रही है, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिला और अब दोबारा बुकिंग 25 दिन बाद करने की बात कही जा रही है।

इन शिकायतों के संबंध में जब एजेंसी के सुपरवाइजर से जवाब मांगा गया तो वे संतोषजनक उत्तर देने में असमर्थ रहे। इस पर नगर मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर ने पूर्ति निरीक्षक को संबंधित सुपरवाइजर और डिलिवरी मैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

अस्पतालों में गैस की कमी की शिकायतों पर बैठक

इधर, दून मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय की मैस में गैस सिलेंडर की किल्लत की शिकायतों को भी प्रशासन ने गंभीरता से लिया। नगर मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर ने मुख्य चिकित्साधिकारी, दून मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों और जिला पूर्ति अधिकारी के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की।

बैठक में बताया गया कि संस्थानों में गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है। जानकारी के अनुसार दून मेडिकल कॉलेज में प्रतिमाह 30 सिलेंडर, गांधी शताब्दी चिकित्सालय में 8, जिला चिकित्सालय में 8, इंदिरेश अस्पताल में 12 और चकशाह नगर ट्रेनिंग सेंटर में 8 सिलेंडर प्रतिमाह खपत होती है, और जरूरत के अनुसार पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल, दून मेडिकल कॉलेज से डॉ. बबली और कोरोनेशन अस्पताल से डॉ. नौटियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Dehradun Administration ActionDehradun Gas AgenciesDehradun latest newsDehradun LPG Gas NewsDistrict Magistrate Dehradun ActionGas Agency IrregularitiesGas Delivery OTP FraudLPG black marketingLPG Cylinder Delivery IssueLPG Gas Agency InspectionLPG Supply InspectionUttarakhand news
Previous Post

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग APS मुख्य परीक्षा में जबरदस्त उपस्थिति, 97% से ज्यादा अभ्यर्थी पहुंचे परीक्षा देने

Next Post

नैनीताल में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

ब्लड कैंसर पर जागरूकता की हुंकार, इन्दिरेश अस्पताल में गूंजा ‘कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी
उत्तराखंड

ब्लड कैंसर पर जागरूकता की हुंकार, इन्दिरेश अस्पताल में गूंजा ‘कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

by Seemaukb
September 25, 2026
बड़ी खबर : मेडिकल दाखिले में फर्जीवाड़ा, चेयरमैन समेत 6 गिरफ्तार
क्राइम

बड़ी खबर : मेडिकल दाखिले में फर्जीवाड़ा, चेयरमैन समेत 6 गिरफ्तार

by Seemaukb
September 25, 2026
Next Post
नैनीताल में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड

नैनीताल में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

राज्य के आठ IPS अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर एक साथ बुलाने के लिए केंद्र सरकार ने किए आदेश जारी

राज्य के आठ IPS अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर एक साथ बुलाने के लिए केंद्र सरकार ने किए आदेश जारी

January 6, 2025
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर लगाए धांधली के आरोप, युवाओं संग आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर लगाए धांधली के आरोप, युवाओं संग आंदोलन की चेतावनी

September 22, 2025

Don't miss it

ब्लड कैंसर पर जागरूकता की हुंकार, इन्दिरेश अस्पताल में गूंजा ‘कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी
उत्तराखंड

ब्लड कैंसर पर जागरूकता की हुंकार, इन्दिरेश अस्पताल में गूंजा ‘कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

September 25, 2026
17/3 से जीत तक… युवराज की कप्तानी पारी ने पलटा मैच, हरिद्वार एल्मास की लगातार तीसरी जीत
क्रिकेट

17/3 से जीत तक… युवराज की कप्तानी पारी ने पलटा मैच, हरिद्वार एल्मास की लगातार तीसरी जीत

September 25, 2026
रामनगर की गलियों से UPL चैंपियन तक, नीलम भारद्वाज ने फिर मचाया धमाल; दोहरे शतक के बाद ट्रॉफी पर कब्जा
क्रिकेट

रामनगर की गलियों से UPL चैंपियन तक, नीलम भारद्वाज ने फिर मचाया धमाल; दोहरे शतक के बाद ट्रॉफी पर कब्जा

September 25, 2026
बड़ी खबर : मेडिकल दाखिले में फर्जीवाड़ा, चेयरमैन समेत 6 गिरफ्तार
क्राइम

बड़ी खबर : मेडिकल दाखिले में फर्जीवाड़ा, चेयरमैन समेत 6 गिरफ्तार

September 25, 2026
ब्रेक फेल होते ही मची भगदड़! दीवार तोड़कर गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ट्रक
हादसा

ब्रेक फेल होते ही मची भगदड़! दीवार तोड़कर गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ट्रक

September 25, 2026
48 घंटे में इस्तीफा दो! CEC ज्ञानेश कुमार पर CJP का बड़ा हमला
देश-दुनिया

48 घंटे में इस्तीफा दो! CEC ज्ञानेश कुमार पर CJP का बड़ा हमला

September 24, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • ब्लड कैंसर पर जागरूकता की हुंकार, इन्दिरेश अस्पताल में गूंजा ‘कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी
  • 17/3 से जीत तक… युवराज की कप्तानी पारी ने पलटा मैच, हरिद्वार एल्मास की लगातार तीसरी जीत
  • रामनगर की गलियों से UPL चैंपियन तक, नीलम भारद्वाज ने फिर मचाया धमाल; दोहरे शतक के बाद ट्रॉफी पर कब्जा

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.