Tuesday, August 11, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बड़ा खुलासा:ऑडिट रिपोर्ट में उजागर हुआ 3.45 करोड़ का खेल

October 9, 2025
in क्राइम
दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बड़ा खुलासा:ऑडिट रिपोर्ट में उजागर हुआ 3.45 करोड़ का खेल
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
 दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बड़ा खुलासा: डीपीआर से 3.45 करोड़ रुपये कम कीमत के लगाए गए उपकरण, ऑडिट में गंभीर अनियमितताएं उजागर

देहरादून।  दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओटी इमरजेंसी ब्लॉक में निर्माण और उपकरणों की खरीद में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। महालेखाकार (ऑडिट) की रिपोर्ट में सामने आया है कि डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) में तय दरों से 3.45 करोड़ रुपये कम कीमत के कैमरे, मशीनें और उपकरण लगाए गए। इससे मरीजों और तीमारदारों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ की आशंका जताई गई है।

 महंगी मशीनों की जगह सस्ती का उपयोग

सीएसएसडी के लिए दो मशीनें 50 लाख रुपये प्रति की दर से कुल एक करोड़ रुपये में खरीदी जानी थीं, लेकिन निर्माण एजेंसी ने दोनों मशीनों का मात्र 13.90 लाख रुपये का आपूर्ति आदेश जारी किया।

 हजारों के कैमरों की जगह लगे सस्ते कैमरे

डीपीआर के अनुसार, अस्पताल परिसर में 61 आधुनिक सीसीटीवी कैमरे 54,553 रुपये प्रति दर से लगाए जाने थे। इसके लिए 33.27 लाख रुपये का प्रावधान किया गया था। लेकिन एजेंसी ने केवल चार हजार रुपये प्रति कीमत वाले कैमरे लगाकर 2.44 लाख रुपये में काम निपटा दिया।

 उपकरणों पर भी की गई भारी कटौती

डीपीआर में उपकरण और आइटम की दर में कुल 213.38 लाख रुपये का प्रावधान था। जबकि आपूर्ति आदेश केवल 30.84 लाख रुपये के जारी किए गए। यह राशि 1.82 करोड़ रुपये कम है।
सीएसएसडी में नॉन शेड्यूल्ड आइटम 80 लाख रुपये के लगने थे, लेकिन 14.5 लाख रुपये के ही उपकरण खरीदे गए। अन्य उपकरणों और आइटम की लागत में भी 163.37 लाख रुपये की कटौती की गई।

 ऑडिट रिपोर्ट में उठे गंभीर सवाल

ऑडिट दल ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट कहा है कि—

  • उपकरण और मशीनें अधोमानक गुणवत्ता की हो सकती हैं।

  • इससे मरीजों और तीमारदारों की सुरक्षा को खतरा है।

  • कॉलेज प्रबंधन ने निर्माण एजेंसी को परोक्ष रूप से लाभ पहुंचाया।

  • थर्ड पार्टी जांच और सीएम पोर्टल पर की गई शिकायत से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए।

  • बजट और खर्च की पूरी जानकारी भी नहीं दी गई।

 कॉलेज प्रबंधन ने बनाई जांच समिति

ऑडिट रिपोर्ट सामने आने के बाद प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने 29 सितंबर को एमएस की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की। समिति से एक सप्ताह के भीतर आख्या मांगी गई।
हालांकि एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने तीन अक्तूबर को प्राचार्य को चिट्ठी लिखकर इससे हाथ खड़े कर दिए और जांच किसी सक्षम एवं जानकार अधिकारी से कराए जाने की सिफारिश की।

 विधायक की शिकायत के बाद खुला मामला

ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरे मामले की शिकायत लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप रावत ने सीएम हेल्पलाइन पर की थी। शिकायत के आधार पर ऑडिट टीम ने अगस्त 2025 में जांच की, जिसमें मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, सीसीटीवी कैमरा और सीएसएसडी के लिए तय कीमतों के सापेक्ष कम दरों पर उपकरणों की खरीद और आपूर्ति के तथ्य सामने आए। निर्माण एजेंसी उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम (UPRNN) द्वारा फर्मों को कम दरों पर आपूर्ति और वर्क ऑर्डर जारी किए गए थे।

 जांच निदेशालय स्तर पर जारी

दून मेडिकल अस्पताल की बिल्डिंग के निर्माण में डीपीआर के अनुसार तय दरों से कम कीमत के उपकरण और मशीनें लगाने के मामले में फिलहाल निदेशालय स्तर पर जांच-पड़ताल जारी है। प्राचार्य डॉ. गीता जैन का कहना है कि ऑडिट आपत्तियों का विस्तृत जवाब तैयार किया जा रहा है।

You might also like

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप

पेपर लीक से मनी लॉन्ड्रिंग तक: ED ने हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की संपत्ति की कुर्क

Tags: Audit ReportcorruptionDehradun medical collegeHealth InfrastructureUttarakhand news
Previous Post

उत्तराखंड में टोमेटो फ्लू अलर्ट: 28 बच्चे बीमार, तीन जिलों में एडवाइजरी जारी

Next Post

गवाहों को प्रभावित कर रहे भर्ती घोटाले के आरोपी — रीजनल पार्टी ने की गिरफ्तारी की मांग

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
क्राइम

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

by Seemaukb
August 11, 2026
एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप
क्राइम

एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप

by Seemaukb
August 11, 2026
Next Post
गवाहों को प्रभावित कर रहे भर्ती घोटाले के आरोपी — रीजनल पार्टी ने की गिरफ्तारी की मांग

गवाहों को प्रभावित कर रहे भर्ती घोटाले के आरोपी — रीजनल पार्टी ने की गिरफ्तारी की मांग

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: इस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी

बड़ी खबर: इस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी

July 25, 2022
बिना तैयारी लालकुआं राजस्व विभाग ने शुरू किया आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान:-फजीहत भी बबाल भी

बिना तैयारी लालकुआं राजस्व विभाग ने शुरू किया आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान:-फजीहत भी बबाल भी

August 28, 2024

Don't miss it

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
क्राइम

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

August 11, 2026
अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
उत्तराखंड

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

August 11, 2026
किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य
उत्तराखंड

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

August 11, 2026
सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका? 2 अगस्त के लेटेस्ट रेट ने दी राहत
मनी और निवेश

सोना-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी! 7 दिन में इतना महंगा हुआ Gold-Silver

August 11, 2026
एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप
क्राइम

एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप

August 11, 2026
JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?
देश-दुनिया

JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?

August 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
  • अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
  • किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.