Sunday, September 27, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक

फैशन शो में संजना रहीं प्रथम, “प्रादेशिक विविधता” प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड ने मारी बाजी

May 13, 2026
in उत्तराखंड
अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ नर्सिंग द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस 12 मई को उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग सेवा, मानवता और भारतीय सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए सेवा और समर्पण की भावना को दोहराया।

कार्यक्रम का आयोजन श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के सभागार में किया गया। शुभारंभ उत्तराखण्ड नर्सेज एंड मिडवाइव्स काउंसिल की कुलसचिव डॉ. मनीषा ध्यानी, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के प्रतापन, प्रो. डॉ. मालविका कांडपाल, प्रो. डॉ. ओम नारायण त्रिपाठी, डॉ. कीर्ति सिंह तथा स्कूल ऑफ नर्सिंग की डीन प्रो. डॉ. जी. रामालक्ष्मी ने महान नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सरस्वती वंदना की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

You might also like

भानियावाला-जौलीग्रांट मार्ग पर फुट ओवरब्रिज की मांग,राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने NHAI को सौंपा ज्ञापन

बड़ी खबर : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू

पंचायत उपचुनाव की तारीखें तय, 30 सितंबर से नामांकन शुरू; 12 अक्टूबर को मतदान

मुख्य अतिथि डॉ. मनीषा ध्यानी ने कहा कि नर्स केवल उपचार का माध्यम नहीं, बल्कि हर पीड़ित चेहरे पर उम्मीद और विश्वास की रोशनी होती हैं। वहीं कुलपति प्रो. (डॉ.) के प्रतापन ने कहा कि किसी भी अस्पताल की असली पहचान वहां कार्यरत नर्सों की करुणा, अनुशासन और समर्पण से होती है।

स्कूल ऑफ नर्सिंग की डीन प्रो. डॉ. जी. रामालक्ष्मी ने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की थीम “Our Nurses, Our Future: Empowered Nurses Save Lives” रखी गई है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।

कार्यक्रम में 350 से अधिक बीएससी नर्सिंग, जीएनएम और एएनएम छात्र-छात्राओं ने लैंप लाइटिंग सेरेमनी में भाग लेते हुए मरीजों की सर्वोत्तम सेवा और संवेदनशील देखभाल की शपथ ली। डॉ. पोनमारी ने स्कूल ऑफ नर्सिंग की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी साझा की।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। लोकधुनों, पारंपरिक नृत्यों और संगीत प्रस्तुतियों ने भारत की सांस्कृतिक विविधता को जीवंत कर दिया। फैशन शो में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषाओं में आकर्षक प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में संजना उनियाल प्रथम, भावना एवं मुस्कान संयुक्त रूप से द्वितीय तथा आरोही तृतीय स्थान पर रहीं।

“प्रादेशिक विविधता” कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, मणिपुर और तिब्बत की संस्कृति, लोकपरंपराओं और वेशभूषाओं की मनमोहक झलक प्रस्तुत की गई। प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड को प्रथम, तिब्बत को द्वितीय तथा मणिपुर एवं बिहार को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इस दौरान सप्ताहभर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। नेशनल ड्रॉप बॉल टीम चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने वाली एसजीआरआर यूनिवर्सिटी की छात्राएं अंजलि यादव, आकांक्षा, दिया रावत, साक्षी सुहानी और आकांक्षा शर्मा को विशेष सम्मान दिया गया। वहीं वेस्ट वॉरियर टीम के राहुल एवं उनकी टीम को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. दिनेश्वरी, रिबैका, कीर्ति हरजाई, रीना, कंचन नौटियाल और कोमल सहित कई शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।

Previous Post

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Next Post

भीमताल में फिर लौटेगी पानी की धार, सदियों पुराने जल स्रोत के पुनर्जीवन को मिली मंजूरी

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

भानियावाला-जौलीग्रांट मार्ग पर फुट ओवरब्रिज की मांग,राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने NHAI को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड

भानियावाला-जौलीग्रांट मार्ग पर फुट ओवरब्रिज की मांग,राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने NHAI को सौंपा ज्ञापन

by Seemaukb
September 27, 2026
बड़ी खबर : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू
उत्तराखंड

बड़ी खबर : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू

by Seemaukb
September 27, 2026
Next Post
भीमताल में फिर लौटेगी पानी की धार, सदियों पुराने जल स्रोत के पुनर्जीवन को मिली मंजूरी

भीमताल में फिर लौटेगी पानी की धार, सदियों पुराने जल स्रोत के पुनर्जीवन को मिली मंजूरी

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर : वन विभाग के तुगलगी फरमानों  पर मुखर हुए सेमवाल

बड़ी खबर : वन विभाग के तुगलगी फरमानों पर मुखर हुए सेमवाल

May 22, 2024
High Cholesterol update: कोलेस्ट्रॉल से बचना है तो खाने में इन चीजों को कर दे शामिल

High Cholesterol update: कोलेस्ट्रॉल से बचना है तो खाने में इन चीजों को कर दे शामिल

January 1, 2023

Don't miss it

नर्सेज एसोसिएशन में बड़ा उलटफेर! हरिकृष्ण बिजल्वान बने प्रदेश अध्यक्ष, गिरीश उनियाल को महामंत्री की कमान
हेल्थ

नर्सेज एसोसिएशन में बड़ा उलटफेर! हरिकृष्ण बिजल्वान बने प्रदेश अध्यक्ष, गिरीश उनियाल को महामंत्री की कमान

September 27, 2026
भानियावाला-जौलीग्रांट मार्ग पर फुट ओवरब्रिज की मांग,राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने NHAI को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड

भानियावाला-जौलीग्रांट मार्ग पर फुट ओवरब्रिज की मांग,राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने NHAI को सौंपा ज्ञापन

September 27, 2026
बड़ी खबर : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू
उत्तराखंड

बड़ी खबर : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू

September 27, 2026
पंचायत उपचुनाव की तारीखें तय, 30 सितंबर से नामांकन शुरू; 12 अक्टूबर को मतदान
उत्तराखंड

पंचायत उपचुनाव की तारीखें तय, 30 सितंबर से नामांकन शुरू; 12 अक्टूबर को मतदान

September 27, 2026
संजीव चतुर्वेदी के मामले से एक और न्यायाधीश ने खुद को किया अलग, अब तक 17 जजों का जिक्र
उत्तराखंड

संजीव चतुर्वेदी के मामले से एक और न्यायाधीश ने खुद को किया अलग, अब तक 17 जजों का जिक्र

September 27, 2026
बड़ी खबर : फर्जी प्रमाणपत्र मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो लेखपाल निलंबित
क्राइम

बड़ी खबर : फर्जी प्रमाणपत्र मामले में दो पटवारी निलंबित, राजस्व विभाग में हड़कंप

September 27, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • नर्सेज एसोसिएशन में बड़ा उलटफेर! हरिकृष्ण बिजल्वान बने प्रदेश अध्यक्ष, गिरीश उनियाल को महामंत्री की कमान
  • भानियावाला-जौलीग्रांट मार्ग पर फुट ओवरब्रिज की मांग,राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने NHAI को सौंपा ज्ञापन
  • बड़ी खबर : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.