Thursday, October 22, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

धर्मपुर विधानसभा में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की तैयारी तेज, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे गणना फार्म

June 1, 2026
in उत्तराखंड
धर्मपुर विधानसभा में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की तैयारी तेज, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे गणना फार्म
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। आगामी निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026) को सफल और प्रभावी बनाने के लिए सोमवार को नगर निगम सभागार में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), बीएलओ सुपरवाइजरों और सहायक कार्मिकों के लिए दूसरे चरण का व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान अधिकार से वंचित न रहे।

लोकतंत्र की मजबूती का आधार है सटीक मतदाता सूची : गौरव चटवाल

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्मपुर विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गौरव चटवाल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती एक शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में त्रुटियों को न्यूनतम करने और प्रत्येक पात्र नागरिक तक निर्वाचन प्रक्रिया की पहुंच सुनिश्चित करने में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

You might also like

Dehradun News: दिव्यांग शिविर में 25 प्रमाण पत्र जारी, 7 के खुले बैंक खाते; कल डोईवाला में लगेगा कैंप

रात में गांव पहुंचे अफसर, ग्रामीणों ने खोली समस्याओं की पोल; CDO ने दिए कार्रवाई के निर्देश

जौनसारी ST का दर्जा सिर्फ जाति या क्षेत्र से भी जुड़ा है मामला? पुराने दस्तावेजों ने खोली परतें

उन्होंने सभी कार्मिकों से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

8 जून से शुरू होगा गणना फार्म वितरण अभियान

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने एसआईआर-2026 अभियान के विभिन्न चरणों की विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि 8 जून से 17 जून 2026 तक पहले चरण में गणना फार्मों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

इस दौरान बीएलओ अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता तक गणना फार्म पहुंचाएंगे। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी परिवार अथवा पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रह जाए।

18 जून से जमा किए जाएंगे भरे हुए फार्म

अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत 18 जून से होगी। इस दौरान बीएलओ मतदाताओं से भरे हुए एवं हस्ताक्षरित गणना फार्म प्राप्त करेंगे।

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदाता को फार्म जमा करने के बाद दूसरी प्रति पर प्राप्ति रसीद अवश्य प्रदान की जाए। साथ ही वितरण एवं प्राप्ति से संबंधित सभी अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और जवाबदेह बनी रहे।

डिजिटल तकनीक से होगी रियल टाइम निगरानी

प्रशिक्षण कार्यक्रम में डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त होने वाले प्रत्येक गणना फार्म को बीएलओ एप के माध्यम से डिजिटाइज्ड कर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा।

इस व्यवस्था से निर्वाचन संबंधी सूचनाओं का रियल टाइम संकलन, सत्यापन और निगरानी संभव होगी। बीएलओ को एप के नवीनतम संस्करण के उपयोग, डेटा एंट्री, दस्तावेज अपलोड और ऑनलाइन सबमिशन की पूरी प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

मतदाताओं को भी मिलेगी ऑनलाइन सुविधा

निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए डिजिटल प्लेटफॉर्मों की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप और ईसीआई नेट पोर्टल के माध्यम से गणना फार्म डाउनलोड कर सकते हैं, उसे भरकर ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं तथा निर्वाचन संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

बीएलओ को निर्देश दिए गए कि वे मतदाताओं को इन सुविधाओं के प्रति जागरूक करें, जिससे पूरी प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बन सके।

बीएलओ को वितरित की गई प्रशिक्षण सामग्री और विशेष किट

प्रशिक्षण सत्र में गणना फार्म को बीएलओ एप पर अपडेट करने, दस्तावेजों के सत्यापन और अंतिम डेटा सबमिशन की प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी दक्षता बढ़ने से पुनरीक्षण कार्य की गुणवत्ता और गति दोनों में सुधार होगा। इसके लिए सभी बीएलओ को आवश्यक प्रशिक्षण सामग्री और कार्य निष्पादन हेतु विशेष किट भी उपलब्ध कराई गई।

हर पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करना है लक्ष्य

गौरव चटवाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य केवल मतदाता सूची का पुनरीक्षण करना नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र नागरिक को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना भी है।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की विश्वसनीयता से जुड़ा विषय है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों से समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से कार्य करने की अपील की।

अधिक सटीक और अद्यतन होगी मतदाता सूची

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि एसआईआर-2026 अभियान के माध्यम से धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची को और अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल पात्र मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने में मदद करेगा, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

Previous Post

एमडीडीए और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, अनधिकृत धार्मिक भवन पर लगी सील

Next Post

देहरादून की अर्थव्यवस्था को गति देने वाली योजनाएं हो जिला प्लान में शामिल-डीएम

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

Dehradun News: दिव्यांग शिविर में 25 प्रमाण पत्र जारी, 7 के खुले बैंक खाते; कल डोईवाला में लगेगा कैंप
उत्तराखंड

Dehradun News: दिव्यांग शिविर में 25 प्रमाण पत्र जारी, 7 के खुले बैंक खाते; कल डोईवाला में लगेगा कैंप

by Seemaukb
October 21, 2026
रात में गांव पहुंचे अफसर, ग्रामीणों ने खोली समस्याओं की पोल; CDO ने दिए कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड

रात में गांव पहुंचे अफसर, ग्रामीणों ने खोली समस्याओं की पोल; CDO ने दिए कार्रवाई के निर्देश

by Seemaukb
October 21, 2026
Next Post
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ: डीएम आशीष चौहान

देहरादून की अर्थव्यवस्था को गति देने वाली योजनाएं हो जिला प्लान में शामिल-डीएम

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक: अधिसूचना और नामांकन प्रक्रिया स्थगित

पंचायत चुनाव में बड़ा मोड़: कोर्ट बोला- आरक्षण के नाम पर नहीं चलेगा खेल!

June 25, 2025
बड़ी खबर: उत्तराखंड सरकार पर कर्ज का बोझ बढ़ने के बाद भी विधायक और मंत्रियों के सैलरी में बढ़ोतरी

भर्ती में अनियमितता। विधानसभा के निलंबित सचिव सिंघल को कारण बताओ नोटिस जारी

November 2, 2022

Don't miss it

देहरादून में महिलाओं के हाथों में रामलीला की कमान, 25 अक्टूबर से नकरौंदा में सजेगा मंच
एंटरटेनमेंट

देहरादून में महिलाओं के हाथों में रामलीला की कमान, 25 अक्टूबर से नकरौंदा में सजेगा मंच

October 21, 2026
Dehradun News: दिव्यांग शिविर में 25 प्रमाण पत्र जारी, 7 के खुले बैंक खाते; कल डोईवाला में लगेगा कैंप
उत्तराखंड

Dehradun News: दिव्यांग शिविर में 25 प्रमाण पत्र जारी, 7 के खुले बैंक खाते; कल डोईवाला में लगेगा कैंप

October 21, 2026
रात में गांव पहुंचे अफसर, ग्रामीणों ने खोली समस्याओं की पोल; CDO ने दिए कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड

रात में गांव पहुंचे अफसर, ग्रामीणों ने खोली समस्याओं की पोल; CDO ने दिए कार्रवाई के निर्देश

October 21, 2026
जौनसारी ST का दर्जा सिर्फ जाति या क्षेत्र से भी जुड़ा है मामला? पुराने दस्तावेजों ने खोली परतें
उत्तराखंड

जौनसारी ST का दर्जा सिर्फ जाति या क्षेत्र से भी जुड़ा है मामला? पुराने दस्तावेजों ने खोली परतें

October 21, 2026
SBI Data Leak: SBI ग्राहकों में हड़कंप! 3,897 लोगों की निजी जानकारी लीक, कहीं आपका नाम भी तो नहीं?
देश-दुनिया

SBI Data Leak: SBI ग्राहकों में हड़कंप! 3,897 लोगों की निजी जानकारी लीक, कहीं आपका नाम भी तो नहीं?

October 21, 2026
डोभाल पर राहुल के बयान से सियासी संग्राम, हरदा बोले- विरोध करना नासमझी!
राजनीती

डोभाल पर राहुल के बयान से सियासी संग्राम, हरदा बोले- विरोध करना नासमझी!

October 21, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • देहरादून में महिलाओं के हाथों में रामलीला की कमान, 25 अक्टूबर से नकरौंदा में सजेगा मंच
  • Dehradun News: दिव्यांग शिविर में 25 प्रमाण पत्र जारी, 7 के खुले बैंक खाते; कल डोईवाला में लगेगा कैंप
  • रात में गांव पहुंचे अफसर, ग्रामीणों ने खोली समस्याओं की पोल; CDO ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.