Monday, October 12, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

मिलावट पर चला प्रशासन का डंडा, 21 सैंपल लिए; 3 किलो बासी लड्डू नष्ट

August 25, 2026
in उत्तराखंड
मिलावट पर चला प्रशासन का डंडा, 21 सैंपल लिए; 3 किलो बासी लड्डू नष्ट
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जनपद देहरादून में मिलावटी एवं दूषित खाद्य सामग्री के खिलाफ जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर मंगलवार को देहरादून, विकासनगर और मसूरी क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों, डेयरी एवं मिठाई की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया।

इस दौरान संयुक्त टीमों ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से कुल 21 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संकलित किए। प्रशासन की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति रही।

You might also like

लखनऊ के IASO सम्मेलन में SGRR का धमाका, डॉ. दिव्या सेंगर प्रथम तो डॉ. तेजा ने हासिल किया दूसरा स्थान

दूध का दाम बढ़ाओ, नहीं तो आंदोलन झेलो! 15 अक्टूबर से चम्पावत में पशुपालकों का अनिश्चितकालीन धरना

देहरादून में चुनावी हलचल तेज! 12 अक्टूबर से पर्चे भरेंगे उम्मीदवार, 16 को होगा फैसला

चकराता रोड और घंटाघर क्षेत्र में 9 नमूने लिए गए

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा एवं उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह के नेतृत्व में नगर निगम देहरादून क्षेत्र के चकराता रोड और घंटाघर स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

कार्रवाई के दौरान बीकानेरवाला से मावा, रबड़ी, केसर पेड़ा और मक्खन तथा हल्दीराम से सफेद रसगुल्ला, स्वीट लस्सी और प्लेन बर्फी के नमूने लिए गए। इसके अलावा कुमार स्वीट शॉप से काजू बर्फी और कलाकन्द के नमूने जांच के लिए लिए गए। इस क्षेत्र से कुल 9 नमूने संकलित किए गए।

विकासनगर में 9 खाद्य पदार्थों के सैंपल

उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार के नेतृत्व में विकासनगर क्षेत्र में डेयरी एवं मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया गया। टीम ने संदेह के आधार पर खुले पनीर और मावा के 2-2 नमूने, बेसन बर्फी और मिल्क केक के 2-2 नमूने तथा कलाकन्द के 2 नमूने जांच के लिए लिए।

इस कार्रवाई में विकासनगर क्षेत्र से कुल 9 खाद्य नमूने संकलित किए गए।

मसूरी में चाय, बेसन और पनीर के नमूने

मसूरी क्षेत्र में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। टीम ने चाय, खुले बेसन और पनीर के कुल 3 नमूने जांच के लिए लिए।

इस तरह देहरादून जनपद में मंगलवार को हुई संयुक्त कार्रवाई में कुल 21 खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं।

3 किलो बासी और अत्यधिक रंगयुक्त लड्डू नष्ट

कार्रवाई के दौरान विकासनगर क्षेत्र की एक दुकान पर करीब 3 किलोग्राम बासी एवं अत्यधिक रंगयुक्त लड्डू पाए गए। खाद्य सुरक्षा मानकों के विपरीत पाए गए इन लड्डुओं को टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया।

खाद्य कारोबारियों को सख्त चेतावनी

जिला प्रशासन ने खाद्य कारोबारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मिलावट के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। खाद्य पदार्थों में मिलावट अथवा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिलावटी एवं दूषित खाद्य सामग्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Tags: dehradun newsfood inspectionfood safetyUttarakhand newsखाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारीखाद्य सुरक्षाखाद्य सुरक्षा विभागजिलाधिकारी आशीष चौहानदेहरादून न्यूजदेहरादून प्रशासनमसूरी न्यूज़मिठाई की दुकानमिलावट के खिलाफ कार्रवाईमिलावटी खाद्य सामग्रीविकासनगर न्यूज़
Previous Post

ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

Next Post

ब्रेकिंग : उत्तराखंड शासन में बड़ा उलटफेर, 6 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

लखनऊ के IASO सम्मेलन में SGRR का धमाका, डॉ. दिव्या सेंगर प्रथम तो डॉ. तेजा ने हासिल किया दूसरा स्थान
उत्तराखंड

लखनऊ के IASO सम्मेलन में SGRR का धमाका, डॉ. दिव्या सेंगर प्रथम तो डॉ. तेजा ने हासिल किया दूसरा स्थान

by Seemaukb
October 11, 2026
दूध का दाम बढ़ाओ, नहीं तो आंदोलन झेलो! 15 अक्टूबर से चम्पावत में पशुपालकों का अनिश्चितकालीन धरना
उत्तराखंड

दूध का दाम बढ़ाओ, नहीं तो आंदोलन झेलो! 15 अक्टूबर से चम्पावत में पशुपालकों का अनिश्चितकालीन धरना

by Seemaukb
October 11, 2026
Next Post
ब्रेकिंग : उत्तराखंड शासन में बड़ा उलटफेर, 6 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

ब्रेकिंग : उत्तराखंड शासन में बड़ा उलटफेर, 6 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

कचरा फेंकने वालों सावधान! देहरादून में DM ने चिन्हित कर कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश

देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन! 244 मुकदमे, 281 गिरफ्तार; अब स्कूल-कॉलेजों में होगी ड्रग्स टेस्टिंग

October 9, 2026
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय  में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का जश्न

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का जश्न

August 23, 2023

Don't miss it

लखनऊ के IASO सम्मेलन में SGRR का धमाका, डॉ. दिव्या सेंगर प्रथम तो डॉ. तेजा ने हासिल किया दूसरा स्थान
उत्तराखंड

लखनऊ के IASO सम्मेलन में SGRR का धमाका, डॉ. दिव्या सेंगर प्रथम तो डॉ. तेजा ने हासिल किया दूसरा स्थान

October 11, 2026
दूध का दाम बढ़ाओ, नहीं तो आंदोलन झेलो! 15 अक्टूबर से चम्पावत में पशुपालकों का अनिश्चितकालीन धरना
उत्तराखंड

दूध का दाम बढ़ाओ, नहीं तो आंदोलन झेलो! 15 अक्टूबर से चम्पावत में पशुपालकों का अनिश्चितकालीन धरना

October 11, 2026
देहरादून में चुनावी हलचल तेज! 12 अक्टूबर से पर्चे भरेंगे उम्मीदवार, 16 को होगा फैसला
उत्तराखंड

देहरादून में चुनावी हलचल तेज! 12 अक्टूबर से पर्चे भरेंगे उम्मीदवार, 16 को होगा फैसला

October 11, 2026
सावधान: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी
मौसम

उत्तराखंड में मौसम लेगा यू-टर्न! पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में कैसा रहेगा हाल?

October 11, 2026
उत्तराखंड कोषागार कर्मचारी संगठन को मिला नया नेतृत्व, नरेंद्र सिंह नेगी अध्यक्ष और दिवाकर कोठारी बने महामंत्री
उत्तराखंड

उत्तराखंड कोषागार कर्मचारी संगठन को मिला नया नेतृत्व, नरेंद्र सिंह नेगी अध्यक्ष और दिवाकर कोठारी बने महामंत्री

October 11, 2026
स्तन में गांठ को हल्के में लिया तो बढ़ सकता है खतरा! श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने दी जरूरी सलाह
हेल्थ

स्तन में गांठ को हल्के में लिया तो बढ़ सकता है खतरा! श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने दी जरूरी सलाह

October 10, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • लखनऊ के IASO सम्मेलन में SGRR का धमाका, डॉ. दिव्या सेंगर प्रथम तो डॉ. तेजा ने हासिल किया दूसरा स्थान
  • दूध का दाम बढ़ाओ, नहीं तो आंदोलन झेलो! 15 अक्टूबर से चम्पावत में पशुपालकों का अनिश्चितकालीन धरना
  • देहरादून में चुनावी हलचल तेज! 12 अक्टूबर से पर्चे भरेंगे उम्मीदवार, 16 को होगा फैसला

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.