Saturday, September 19, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

पीढ़ियों का कारवां: नई और पुरानी पीढ़ी के बीच संवाद और सम्मान का सेतु

September 19, 2026
in उत्तराखंड
पीढ़ियों का कारवां: नई और पुरानी पीढ़ी के बीच संवाद और सम्मान का सेतु
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में ‘पीढ़ियों का कारवां’ (An Intergenerational Walkathon for Active Ageing and Bonding) कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी और वरिष्ठजनों के बीच संवाद, सहभागिता और भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देना है।

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में नई पीढ़ी को वरिष्ठजनों के अनुभव, जीवन मूल्यों और सामाजिक योगदान से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर प्रस्तावित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

You might also like

पुराने तालाब की बदली तस्वीर, ₹8.64 करोड़ का जल सृष्टि पार्क तैयार; धामी ने किया लोकार्पण

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट: युवाओं को दी जड़ों से जुड़कर स्किल्स और इनोवेशन की उड़ान भरने की सीख

बड़ी खबर : वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम सख्त, रिजर्व लैंड बैंक जल्द अपडेट करने के निर्देश

इसी क्रम में 18 सितंबर 2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कोलागढ़ और नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास, कोलागढ़ में संयुक्त रूप से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान, अपनत्व और संवेदनशीलता की भावना से जोड़ने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत ‘सेल्फी विद ग्रैंडपेरेंट्स’, पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, गायन/गीत प्रतियोगिता और स्वरचित कविता/काव्य पाठ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के जरिए प्रतिभागियों को वरिष्ठजनों के साथ अपने संबंधों, उनके अनुभवों और समाज में उनके योगदान को समझने तथा अभिव्यक्त करने का अवसर दिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि ‘पीढ़ियों का कारवां’ का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से नई और पुरानी पीढ़ी के बीच संवाद एवं आत्मीयता को मजबूत करना है। वरिष्ठजनों के अनुभव और जीवन संघर्ष युवा पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण सीख और प्रेरणा का स्रोत हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित विद्यालय एवं छात्रावास प्रशासन के साथ समन्वय करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी के साथ कार्यक्रम को प्रभावी एवं प्रेरणादायी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

‘पीढ़ियों का कारवां’ के माध्यम से वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश देने के साथ ही दोनों पीढ़ियों के बीच संवाद का मजबूत सेतु तैयार करने की पहल की जा रही है। कार्यक्रम इस विचार को आगे बढ़ाता है कि वरिष्ठजन केवल परिवार का हिस्सा नहीं, बल्कि अपने अनुभवों और जीवन मूल्यों के साथ समाज की अमूल्य धरोहर भी हैं।

Tags: Active AgeingDehradun Eventsdehradun newsIntergenerational BondingIntergenerational WalkathonInternational Day of Older PersonsPeedhiyon Ka Karwansenior citizensSocial Welfare Department UttarakhandUttarakhand news
Previous Post

ट्रंप ने साइन किए, भारत की बढ़ी टेंशन! रूसी तेल पर अब 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

पुराने तालाब की बदली तस्वीर, ₹8.64 करोड़ का जल सृष्टि पार्क तैयार; धामी ने किया लोकार्पण
उत्तराखंड

पुराने तालाब की बदली तस्वीर, ₹8.64 करोड़ का जल सृष्टि पार्क तैयार; धामी ने किया लोकार्पण

by Seemaukb
September 18, 2026
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट: युवाओं को दी जड़ों से जुड़कर स्किल्स और इनोवेशन की उड़ान भरने की सीख
उत्तराखंड

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट: युवाओं को दी जड़ों से जुड़कर स्किल्स और इनोवेशन की उड़ान भरने की सीख

by Seemaukb
September 18, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बिग ब्रेकिंग: पुरोला विधायक व उपजिलाधिकारी आमने-सामने,दोनों में बढ़ रही है तकरार

बिग ब्रेकिंग: पुरोला विधायक व उपजिलाधिकारी आमने-सामने,दोनों में बढ़ रही है तकरार

May 29, 2022
फिटकरी से पाएं बेदाग और टाइट त्वचा – जानें इसके फायदे, नुकसान और सही इस्तेमाल

फिटकरी से पाएं बेदाग और टाइट त्वचा – जानें इसके फायदे, नुकसान और सही इस्तेमाल

March 17, 2025

Don't miss it

पीढ़ियों का कारवां: नई और पुरानी पीढ़ी के बीच संवाद और सम्मान का सेतु
उत्तराखंड

पीढ़ियों का कारवां: नई और पुरानी पीढ़ी के बीच संवाद और सम्मान का सेतु

September 19, 2026
ट्रंप ने साइन किए, भारत की बढ़ी टेंशन! रूसी तेल पर अब 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा
देश-दुनिया

ट्रंप ने साइन किए, भारत की बढ़ी टेंशन! रूसी तेल पर अब 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा

September 19, 2026
पुराने तालाब की बदली तस्वीर, ₹8.64 करोड़ का जल सृष्टि पार्क तैयार; धामी ने किया लोकार्पण
उत्तराखंड

पुराने तालाब की बदली तस्वीर, ₹8.64 करोड़ का जल सृष्टि पार्क तैयार; धामी ने किया लोकार्पण

September 18, 2026
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट: युवाओं को दी जड़ों से जुड़कर स्किल्स और इनोवेशन की उड़ान भरने की सीख
उत्तराखंड

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट: युवाओं को दी जड़ों से जुड़कर स्किल्स और इनोवेशन की उड़ान भरने की सीख

September 18, 2026
देहरादून में ‘गड्ढों’ की खैर नहीं! 40 टीमें स्ट्रीट लाइट पर तैनात, रात में अफसर करेंगे निगरानी
उत्तराखंड

बड़ी खबर : वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम सख्त, रिजर्व लैंड बैंक जल्द अपडेट करने के निर्देश

September 18, 2026
दिव्यांग और बुजुर्ग ध्यान दें! देहरादून में 11 शिविर, ऐसे मिलेगा मुफ्त सहायक उपकरण
उत्तराखंड

दिव्यांग और बुजुर्ग ध्यान दें! देहरादून में 11 शिविर, ऐसे मिलेगा मुफ्त सहायक उपकरण

September 18, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • पीढ़ियों का कारवां: नई और पुरानी पीढ़ी के बीच संवाद और सम्मान का सेतु
  • ट्रंप ने साइन किए, भारत की बढ़ी टेंशन! रूसी तेल पर अब 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा
  • पुराने तालाब की बदली तस्वीर, ₹8.64 करोड़ का जल सृष्टि पार्क तैयार; धामी ने किया लोकार्पण

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.