Saturday, November 21, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

जिंदा था शख्स, कागजों में कर दिया ‘दफन’! जमीन हड़पने को फर्जी वसीयत और श्मशान की रसीद तक बना डाली, 3 पर FIR

October 7, 2026
in Uncategorized, क्राइम
जिंदा था शख्स, कागजों में कर दिया ‘दफन’! जमीन हड़पने को फर्जी वसीयत और श्मशान की रसीद तक बना डाली, 3 पर FIR
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: जमीन के फर्जीवाड़े से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन पर कब्जे और राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज कराने के लिए एक जीवित व्यक्ति को कागजों में मृत दिखा दिया गया। इतना ही नहीं, उसकी कथित मौत और अंतिम संस्कार से जुड़ी फर्जी रसीद तक तैयार कर दी गई। मामले में पुलिस ने एक प्रतिष्ठित कॉलेज के मालिक के बेटे, उसकी मां समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र से सामने आए इस मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की है। शिकायतकर्ता श्यामलाल, निवासी सिमलासग्रांट डोईवाला, ने आरोप लगाया है कि उनके पिता ताराचंद की जमीन को हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया गया।

You might also like

अल्मोड़ा के कसार देवी होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की मौत, कमरे में मिला शव

जीवीके झील में पैरामेडिकल छात्रा ने लगाई छलांग, CCTV में कैद हुई घटना; तलाश जारी

40 लाख का लेनदेन, दुकान का इंतजार! पूर्व मेयर के खिलाफ शिकायत से मचा हड़कंप

शिकायत के अनुसार, वर्ष 1995 में ताराचंद के नाम से कथित तौर पर फर्जी वसीयत तैयार की गई। इसके बाद उन्हें वर्ष 2002 में मृत दर्शाते हुए उनकी मौत और अंतिम संस्कार से संबंधित दस्तावेज भी तैयार किए गए। आरोप है कि इसी आधार पर जमीन के राजस्व रिकॉर्ड में आरोपियों के पक्ष में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया कराई गई।

मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि दस्तावेजों में ताराचंद की मृत्यु 14 जून 2002 दिखाई गई, जबकि शिकायतकर्ता के मुताबिक उनकी वास्तविक मृत्यु 20 नवंबर 2016 को हुई थी। ग्राम पंचायत सिमलासग्रांट से ताराचंद का वास्तविक मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी हुआ है।

आरोप है कि फर्जी वसीयत, कथित फर्जी श्मशान घाट की रसीद और अन्य दस्तावेजों के आधार पर ईस्ट हॉप टाउन स्थित करीब 0.4050 हेक्टेयर भूमि के राजस्व अभिलेखों में आरोपियों के पक्ष में प्रविष्टियां दर्ज कराई गईं। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया से ताराचंद के कानूनी वारिसों को आर्थिक नुकसान हुआ और आरोपियों को अनुचित लाभ पहुंचा।

पुलिस ने मामले में संजय कुमार चौधरी, ओमवती और चंद्रावती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रेमनगर थाना पुलिस के मुताबिक, श्यामलाल की शिकायत के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 216/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय कानून की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

प्रेमनगर थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस की जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि कथित फर्जी वसीयत, मृत्यु संबंधी दस्तावेज और श्मशान घाट की रसीद कैसे तैयार हुई और राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने की पूरी प्रक्रिया किस तरह हुई।

Tags: Crime newsDehradun crimedehradun newsfake documentsFake Willland disputeland fraudland scamPremnagarProperty Disputeproperty fraudReal Estate FraudUttarakhand newsUttarakhand police
Previous Post

बड़ी खबर : पंतनगर किसान मेले में मचा बवाल, कार हटाने को लेकर विवाद के बाद 4 युवकों पर मुकदमा दर्ज

Next Post

किच्छा में ‘लाठी बनाम फूल’ की जंग! हरीश रावत के बयान पर BJP का पलटवार, बोली- लाठी आई तो फूल देंगे

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
क्राइम

अल्मोड़ा के कसार देवी होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की मौत, कमरे में मिला शव

by Seemaukb
November 21, 2026
जीवीके झील में पैरामेडिकल छात्रा ने लगाई छलांग, CCTV में कैद हुई घटना; तलाश जारी
क्राइम

जीवीके झील में पैरामेडिकल छात्रा ने लगाई छलांग, CCTV में कैद हुई घटना; तलाश जारी

by Seemaukb
November 20, 2026
Next Post
किच्छा में ‘लाठी बनाम फूल’ की जंग! हरीश रावत के बयान पर BJP का पलटवार, बोली- लाठी आई तो फूल देंगे

किच्छा में ‘लाठी बनाम फूल’ की जंग! हरीश रावत के बयान पर BJP का पलटवार, बोली- लाठी आई तो फूल देंगे

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

शर्मनाक : जिस्मफिरोशी के गौरखधंधे का पुलिस ने किया पर्दाफाश

शर्मनाक : जिस्मफिरोशी के गौरखधंधे का पुलिस ने किया पर्दाफाश

July 12, 2024
एक्शन: चौकी प्रभारी सहित पूरी चौकी लाइन हाजिर, जानिए कारण

एक्शन: चौकी प्रभारी सहित पूरी चौकी लाइन हाजिर, जानिए कारण

May 24, 2023

Don't miss it

थानों से गायब होंगे 40% पुलिसकर्मी! कुंभ ड्यूटी पर जाएगी फोर्स, सुरक्षा पर बढ़ेगा दबाव
उत्तराखंड

थानों से गायब होंगे 40% पुलिसकर्मी! कुंभ ड्यूटी पर जाएगी फोर्स, सुरक्षा पर बढ़ेगा दबाव

November 21, 2026
बच्चों के खाने में लापरवाही नहीं चलेगी! देहरादून में भोजन माताओं को सिखाए गए स्वच्छता के तरीके
उत्तराखंड

बच्चों के खाने में लापरवाही नहीं चलेगी! देहरादून में भोजन माताओं को सिखाए गए स्वच्छता के तरीके

November 21, 2026
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
क्राइम

अल्मोड़ा के कसार देवी होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की मौत, कमरे में मिला शव

November 21, 2026
दूध के दाम पर नहीं बनी बात, 25 नवंबर को तालाबंदी; किसान मंच ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
उत्तराखंड

दूध के दाम पर नहीं बनी बात, 25 नवंबर को तालाबंदी; किसान मंच ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

November 21, 2026
मां की अंतिम यात्रा में भावुक हुए योगी आदित्यनाथ, पंचूर में बेटे के रूप में दी अंतिम विदाई
उत्तराखंड

मां की अंतिम यात्रा में भावुक हुए योगी आदित्यनाथ, पंचूर में बेटे के रूप में दी अंतिम विदाई

November 21, 2026
पिथौरागढ़ में बड़ी ऐतिहासिक खोज! भूनिगांव की चट्टानों पर मिले प्राचीन शैलचित्र
उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में बड़ी ऐतिहासिक खोज! भूनिगांव की चट्टानों पर मिले प्राचीन शैलचित्र

November 20, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • थानों से गायब होंगे 40% पुलिसकर्मी! कुंभ ड्यूटी पर जाएगी फोर्स, सुरक्षा पर बढ़ेगा दबाव
  • बच्चों के खाने में लापरवाही नहीं चलेगी! देहरादून में भोजन माताओं को सिखाए गए स्वच्छता के तरीके
  • अल्मोड़ा के कसार देवी होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की मौत, कमरे में मिला शव

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.