Thursday, October 1, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

सिलेंडर में कम गैस, खेल बड़ा! देहरादून में गैस एजेंसी की गाड़ी जब्त, 2 कर्मचारियों पर मुकदमा

August 16, 2026
in उत्तराखंड, क्राइम
सिलेंडर में कम गैस, खेल बड़ा! देहरादून में गैस एजेंसी की गाड़ी जब्त, 2 कर्मचारियों पर मुकदमा
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश पर मिली शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने ग्राम सोडा सिरौली में घरेलू गैस वितरण वाहन की जांच की। जांच के दौरान वाहन में रखे कुछ घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस निकाले जाने का मामला सामने आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने गैस वितरण वाहन को जब्त कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जांच में 4 सिलेंडरों से निकली मिली गैस

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्री संतोष भट्ट को मौके पर भेजकर ग्राम सोडा सिरौली में ऑर्डिनेंस गैस सेवा, रायपुर, देहरादून की घरेलू गैस वितरण गाड़ी की जांच कराई गई। जांच के दौरान वाहन में कुल 26 घरेलू गैस सिलेंडर पाए गए।

You might also like

विश्व हृदय दिवस: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हृदय रोगों से बचाव का संदेश, दीक्षा-भावना ने जीती पोस्टर प्रतियोगिता

बच्ची ने कहा- ‘अंकल बूढ़े होने तक जेल में रहें’, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद; जज ने लिखी भावुक चिट्ठी

दून के रोजगार मेले में युवाओं की बल्ले-बल्ले, 200 से ज्यादा चयनित; 19 को दुबई में मिला कंस्ट्रक्शन जॉब

इनमें से 4 सिलेंडरों से करीब 1 किलोग्राम से लेकर 6.5 किलोग्राम तक गैस निकाली गई थी, जबकि शेष 22 सिलेंडर पूरी तरह भरे हुए पाए गए।

गैस निकालने में इस्तेमाल रिफिलर बरामद

विभाग के अनुसार, मौके पर गैस स्थानांतरण में इस्तेमाल किया जाने वाला रिफिलर भी बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने भी वितरण कर्मियों द्वारा कथित तौर पर गैस निकाले जाने की जानकारी अधिकारियों को दी। इस संबंध में वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध कराया गया।

गैस वितरण वाहन किया गया जब्त

मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने गैस वितरण वाहन को तत्काल जब्त कर लिया। इसके बाद संबंधित मामले में विधिक कार्रवाई की गई।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संबंधित कर्मचारी श्री जयप्रकाश पुत्र श्री प्रेमशंकर एवं श्री रटनेश पुत्र श्री चंद्रपाल के खिलाफ तथा ऑर्डिनेंस गैस सेवा, रायपुर, देहरादून के विरुद्ध थाना रायपुर, जनपद देहरादून में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

26 सिलेंडर सुरक्षित स्थान पर जमा

जांच के दौरान बरामद सभी 26 घरेलू गैस सिलेंडरों को सुरक्षित रूप से निकटवर्ती सहकारी गैस सेवा में जमा करा दिया गया है, ताकि सिलेंडरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

उपभोक्ताओं के हितों से खिलवाड़ पर होगी सख्त कार्रवाई

जिला पूर्ति अधिकारी देहरादून श्री के.के. अग्रवाल ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों से खिलवाड़ करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार कड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

जांच दल में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्री संतोष भट्ट तथा पूर्ति सहायक श्री विजय शामिल रहे।

Tags: dehradun newsLPG CylinderLPG NewsUttarakhand newsखाद्य एवं आपूर्ति विभागगैस एजेंसीगैस वितरण वाहनगैस सिलेंडरगैस सिलेंडर जांचघरेलू गैसदेहरादून न्यूजरायपुर देहरादूनसोडा सिरौली
Previous Post

LPG उपभोक्ता ध्यान दें! 23 अगस्त आखिरी मौका, e-KYC नहीं कराई तो घरेलू गैस पर लगेगा झटका

Next Post

Petrol Diesel Price Today 17 August 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव? जानें दिल्ली समेत आपके शहर में आज का भाव

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

विश्व हृदय दिवस: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हृदय रोगों से बचाव का संदेश, दीक्षा-भावना ने जीती पोस्टर प्रतियोगिता
उत्तराखंड

विश्व हृदय दिवस: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हृदय रोगों से बचाव का संदेश, दीक्षा-भावना ने जीती पोस्टर प्रतियोगिता

by Seemaukb
September 30, 2026
बच्ची ने कहा- ‘अंकल बूढ़े होने तक जेल में रहें’, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद; जज ने लिखी भावुक चिट्ठी
क्राइम

बच्ची ने कहा- ‘अंकल बूढ़े होने तक जेल में रहें’, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद; जज ने लिखी भावुक चिट्ठी

by Seemaukb
September 30, 2026
Next Post
Petrol Diesel Price Today 17 August 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव? जानें दिल्ली समेत आपके शहर में आज का भाव

Petrol Diesel Price Today 17 August 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव? जानें दिल्ली समेत आपके शहर में आज का भाव

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

देहरादून में राज्य का पहला आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर, भिक्षा से शिक्षा की ओर बच्चों का कदम

देहरादून में राज्य का पहला आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर, भिक्षा से शिक्षा की ओर बच्चों का कदम

September 8, 2025
बड़ी खबर : शासन ने देहरादून-हरिद्वार समेत कई जिलों के बदले डीएम, देखें पूरी लिस्ट

बड़ी खबर : पुलिस विभाग में हुए बंपर तबादले

September 21, 2024

Don't miss it

1 अक्टूबर से खनन सत्र शुरू, अवैध खनन पर डीएम का शिकंजा; क्रशरों में धर्मकांटा, 1000 पौधे अनिवार्य
हेल्थ

मातृ मृत्यु के 12 मामलों ने बढ़ाई चिंता, देहरादून DM ने कसा शिकंजा; लापरवाही पर ANM निलंबित

September 30, 2026
UPL 2026: लीडरबोर्ड में चमके उत्तराखंड के क्रिकेट सितारे, बल्लेबाजी में विजय शर्मा का जलवा तो गेंदबाजी में रविंदर नेगी सबसे आगे
क्रिकेट

UPL 2026: लीडरबोर्ड में चमके उत्तराखंड के क्रिकेट सितारे, बल्लेबाजी में विजय शर्मा का जलवा तो गेंदबाजी में रविंदर नेगी सबसे आगे

September 30, 2026
विश्व हृदय दिवस: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हृदय रोगों से बचाव का संदेश, दीक्षा-भावना ने जीती पोस्टर प्रतियोगिता
उत्तराखंड

विश्व हृदय दिवस: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हृदय रोगों से बचाव का संदेश, दीक्षा-भावना ने जीती पोस्टर प्रतियोगिता

September 30, 2026
शेयर बाजार में सुनामी! सेंसेक्स 1000 अंक धड़ाम, निफ्टी 23 हजार के नीचे
मनी और निवेश

शेयर बाजार में फिर भूचाल! निफ्टी 23 हजार के नीचे, महंगा तेल और FII बिकवाली ने बढ़ाई टेंशन

September 30, 2026
बच्ची ने कहा- ‘अंकल बूढ़े होने तक जेल में रहें’, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद; जज ने लिखी भावुक चिट्ठी
क्राइम

बच्ची ने कहा- ‘अंकल बूढ़े होने तक जेल में रहें’, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद; जज ने लिखी भावुक चिट्ठी

September 30, 2026
UPL 2026 में चौके-छक्कों की बरसात, यूएसएन-देहरादून-नैनीताल ने मारी बाजी; 10 ओवर के मैचों में दिखा जबरदस्त रोमांच
क्रिकेट

UPL 2026 में चौके-छक्कों की बरसात, यूएसएन-देहरादून-नैनीताल ने मारी बाजी; 10 ओवर के मैचों में दिखा जबरदस्त रोमांच

September 30, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • मातृ मृत्यु के 12 मामलों ने बढ़ाई चिंता, देहरादून DM ने कसा शिकंजा; लापरवाही पर ANM निलंबित
  • UPL 2026: लीडरबोर्ड में चमके उत्तराखंड के क्रिकेट सितारे, बल्लेबाजी में विजय शर्मा का जलवा तो गेंदबाजी में रविंदर नेगी सबसे आगे
  • विश्व हृदय दिवस: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हृदय रोगों से बचाव का संदेश, दीक्षा-भावना ने जीती पोस्टर प्रतियोगिता

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.