Saturday, September 26, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

145 फरियादी, दर्जनों शिकायतें और आयुक्त का बड़ा फैसला! 180 दिन से अटकी शिकायतों पर अब होगा एक्शन

August 10, 2026
in उत्तराखंड
145 फरियादी, दर्जनों शिकायतें और आयुक्त का बड़ा फैसला! 180 दिन से अटकी शिकायतों पर अब होगा एक्शन
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Dehradun Samadhan Diwas 2026: गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में सोमवार को देहरादून कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें दर्ज कराईं। आयुक्त ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि लंबित शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

180 दिन से लंबित शिकायतों पर आयुक्त ने जताई नाराजगी

समाधान दिवस के दौरान गढ़वाल आयुक्त ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों और विभागीय स्तर पर लंबित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की। इस दौरान कुछ शिकायतें 180 दिनों से अधिक समय से लंबित मिलने पर आयुक्त ने नाराजगी जताई।

You might also like

ब्रेकिंग : इन चार जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

दिव्यांगजनों की शिकायतों पर देहरादून में बड़ा एक्शन, Joint Mobile Court में 32 मामलों की सुनवाई

ब्लड कैंसर पर जागरूकता की हुंकार, इन्दिरेश अस्पताल में गूंजा ‘कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को 180 दिन से अधिक लंबित सभी शिकायतों का एक माह के भीतर अनिवार्य रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही 36 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों को भी प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा गया।

आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और शिकायतों के निस्तारण में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बुजुर्ग फरियादियों के लिए कलेक्ट्रेट में होगी मुफ्त स्वास्थ्य जांच

समाधान दिवस में बड़ी संख्या में बुजुर्ग फरियादियों के पहुंचने पर गढ़वाल आयुक्त ने वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को अपनी शिकायत के निस्तारण के लिए लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े। इसके लिए कलेक्ट्रेट परिसर में ही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे बुजुर्ग फरियादी अपनी बारी का इंतजार करते समय स्वास्थ्य जांच का लाभ भी उठा सकेंगे।

सड़क और सुरक्षा दीवार से जुड़े मामलों पर तत्काल कार्रवाई

कालसी विकासखंड में लंबे समय से स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने की शिकायत भी समाधान दिवस में पहुंची। खत कोरू विकास समिति के अध्यक्ष ने इस मामले को आयुक्त के सामने रखा। संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए।

वहीं, ग्राम प्रधान बड़ासी ग्रांट ने सौंग नदी का जलस्तर बढ़ने से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने और नदी का पानी आबादी की ओर आने की आशंका जताई। मामले में आयुक्त ने डीएफओ को मौके का निरीक्षण कर सौंग नदी तट पर सुरक्षा दीवार निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत बड़ासी ग्रांट में ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर तहसीलदार को जांच कर अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

बारिश का पानी घरों में घुसने की शिकायत

अजबपुर कलां स्थित बैंक कॉलोनी में बारिश का पानी घरों में घुसने की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने और समस्या का स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए गए।

कालसी के ग्राम पंचायत सलगा के अंतर्गत डेगडा खंड में भारी बारिश से पैदल पुलिया क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को आपदा मद में तत्काल आकलन प्रस्तुत करने को कहा गया।

आराघर निवासी मंचल बाला ने पिछले वर्ष बारिश में क्षतिग्रस्त हुए मकान की मरम्मत के लिए अहेतुक सहायता नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर तहसीलदार को मौके का निरीक्षण कर एसडीआरएफ मानकों के अनुसार प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

रास्ता रोकने और अतिक्रमण पर होगी सख्त कार्रवाई

डांडा लखौंड वार्ड नंबर 60 के लोगों ने सहस्रधारा रोड से डिफेंस कॉलोनी एन्क्लेव संपर्क मार्ग पर रास्ता अवरुद्ध किए जाने की शिकायत की।

शिकायत के अनुसार, स्थानीय लोगों द्वारा रास्ते पर करीब सात फीट ऊंचे दो पिलर खड़े कर लोहे के गाटर डाल दिए गए हैं। इससे स्कूल बस, वैन, एंबुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली के आवागमन में परेशानी हो रही है।

आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को मामले की जांच कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सीवर की समस्या पर नगर निगम को जांच के निर्देश

हरिपुर कलां के वार्ड नंबर 41 में भवनों से निकलने वाले वर्षा जल को सीवर लाइन से जोड़ने के कारण सीवर का पानी घरों में भरने की शिकायत सामने आई।

मामले में नगर निगम को पूरे नगर क्षेत्र में जांच अभियान चलाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

मकान के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला

आईटी पार्क निवासी मनमोहन सकलानी ने मकान खरीदने के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि लिखित एग्रीमेंट के आधार पर मकान खरीदने के लिए मकान मालिक को 20 लाख रुपये दिए गए, लेकिन अब मकान मालिक रजिस्ट्री करने से इनकार कर रहा है और रकम भी वापस नहीं कर रहा है।

गढ़वाल आयुक्त ने एसडीएम को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बुजुर्ग से मारपीट और घर से बेदखल करने की शिकायत

68 वर्षीय प्रेम सिंह बिष्ट ने शिकायत की कि उनका दामाद मकान पर कब्जा करने की नीयत से उनके साथ मारपीट और धमकी दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें उनके ही घर से बेघर करने का प्रयास किया जा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आयुक्त ने एसपी सिटी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

2007 से लंबित मुआवजे का मामला भी पहुंचा समाधान दिवस

ऋषिकेश में आईएसबीटी से चंद्रभागा पुल तक सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि और दुकानों का वर्ष 2007 से मुआवजा लंबित होने की शिकायत भी सामने आई।

इस मामले में ओसी डीएलआरसी को आवश्यक आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

छह किलोमीटर मोटर मार्ग निर्माण की मांग

ग्राम पंचायत कावाखेड़ा से कांदोई भरम तक करीब छह किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण नहीं होने के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत पर लोक निर्माण विभाग को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

कौलागढ़ में भारी बारिश से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्कूल के आवासीय परिसर की दीवार क्षतिग्रस्त होने के मामले में शिक्षा विभाग को तत्काल प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत

शुभव व्यास ने PM Surya Ghar Yojana के तहत सोलर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। मामले में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

भू-माफिया और अवैध कब्जे पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

समाधान दिवस के अंत में गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्थानीय स्तर की समस्याओं का समाधान जिला मुख्यालय तक पहुंचने से पहले ही किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों का निस्तारण निचले स्तर पर ही प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अवैध अतिक्रमण, भूमि पर अवैध कब्जे और भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में ये अधिकारी रहे मौजूद

जनता दरबार में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, डीएफओ वैभव सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशा.) स्मृता परमार, पुलिस अधीक्षक जगदीश पंत, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह, एसडीएम अपर्णा ढौडियाल समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: (UTTARAKHAND LATEST NEWSAnand SwarupDehradun CollectorateDehradun latest newsdehradun newsDehradun news todayDehradun Samadhan DiwasGarhwal CommissionerPM Surya Ghar YojanaUttarakhand newsजनता दरबारमुख्यमंत्री हेल्पलाइन
Previous Post

FCRA Amendment Bill 2026: NGO की विदेशी फंडिंग होगी बंद? भारत ने बताई पूरी सच्चाई, जानिए क्या बदलने वाला है

Next Post

SIR Voter List 2026: मतदाता घबराएं नहीं! Anomaly और No-Mapping पर CDO ने दिया बड़ा अपडेट

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

ब्रेकिंग : इन चार जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : इन चार जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

by Seemaukb
September 25, 2026
दिव्यांगजनों की शिकायतों पर देहरादून में बड़ा एक्शन, Joint Mobile Court में 32 मामलों की सुनवाई
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों की शिकायतों पर देहरादून में बड़ा एक्शन, Joint Mobile Court में 32 मामलों की सुनवाई

by Seemaukb
September 25, 2026
Next Post
SIR Voter List 2026: मतदाता घबराएं नहीं! Anomaly और No-Mapping पर CDO ने दिया बड़ा अपडेट

SIR Voter List 2026: मतदाता घबराएं नहीं! Anomaly और No-Mapping पर CDO ने दिया बड़ा अपडेट

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हुआ खुलासा—18 से 30 साल के युवाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हुआ खुलासा—18 से 30 साल के युवाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले

May 8, 2025
Weather update: उत्तराखंड में बदलते मौसम को को लेकर बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather update: उत्तराखंड में बदलते मौसम को को लेकर बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

May 30, 2023

Don't miss it

ब्रेकिंग : इन चार जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : इन चार जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

September 25, 2026
80 रन पर 6 विकेट, फिर मयंक का तूफान! पिथौरागढ़ हरिकेन्स ने यूएसएन इंडियंस से छीन ली जीत
Uncategorized

80 रन पर 6 विकेट, फिर मयंक का तूफान! पिथौरागढ़ हरिकेन्स ने यूएसएन इंडियंस से छीन ली जीत

September 25, 2026
दिव्यांगजनों की शिकायतों पर देहरादून में बड़ा एक्शन, Joint Mobile Court में 32 मामलों की सुनवाई
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों की शिकायतों पर देहरादून में बड़ा एक्शन, Joint Mobile Court में 32 मामलों की सुनवाई

September 25, 2026
ग्लासगो के मैट पर दिखेगा हर्ष का दम, कॉमनवेल्थ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे SGRRU के कराटे चैंपियन
क्रिकेट

ग्लासगो के मैट पर दिखेगा हर्ष का दम, कॉमनवेल्थ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे SGRRU के कराटे चैंपियन

September 25, 2026
ब्लड कैंसर पर जागरूकता की हुंकार, इन्दिरेश अस्पताल में गूंजा ‘कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी
उत्तराखंड

ब्लड कैंसर पर जागरूकता की हुंकार, इन्दिरेश अस्पताल में गूंजा ‘कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

September 25, 2026
17/3 से जीत तक… युवराज की कप्तानी पारी ने पलटा मैच, हरिद्वार एल्मास की लगातार तीसरी जीत
क्रिकेट

17/3 से जीत तक… युवराज की कप्तानी पारी ने पलटा मैच, हरिद्वार एल्मास की लगातार तीसरी जीत

September 25, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • ब्रेकिंग : इन चार जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
  • 80 रन पर 6 विकेट, फिर मयंक का तूफान! पिथौरागढ़ हरिकेन्स ने यूएसएन इंडियंस से छीन ली जीत
  • दिव्यांगजनों की शिकायतों पर देहरादून में बड़ा एक्शन, Joint Mobile Court में 32 मामलों की सुनवाई

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.